About: http://data.cimple.eu/claim-review/4b170e3376e0538c2fd7b1b3a059bed1aad39595aac3aafe06afbbbe     Goto   Sponge   Distinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : कांग्रेस MLA अनिल उपाध्याय के नाम पर फिर से वायरल हुआ वीडियो, Fake है पोस्ट वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का नाम मोहन चंद्र पांडेय हैं। वे दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। पहले भी कई बार इनके वीडियो को कांग्रेस के काल्पनिक विधायक अनिल उपाध्याय के नाम पर वायरल किया जा चुका है। - By: Ashish Maharishi - Published: Oct 18, 2024 at 01:17 PM नई दिल्ली (Vishvas News)। कांग्रेस विधायक अनिल उपाध्याय के नाम पर फिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए सुना जा सकता है। वीडियो की शुरुआत में एक शख्स को कैमरे में दिख रहे दूसरे शख्स को पांडेय जी कहकर संबोधित करते सुना जा सकता है। कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि वायरल वीडियो कांग्रेस विधायक अनिल उपाध्याय का है। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। यह फर्जी साबित हुई। दरअसल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का नाम मोहन चंद्र पांडेय हैं। वे दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। पहले भी कई बार इनके वीडियो को कांग्रेस के काल्पनिक विधायक अनिल उपाध्याय के नाम पर वायरल किया जा चुका है। इसे 10 अप्रैल 2019 को बनाया गया था। कांग्रेस विधायक अनिल उपाध्याय के नाम से पहले भी कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। इनकी रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर डॉ. दिलीप शर्मा ने 17 अक्टूबर को एक वीडियो को अपलोड करते हुए लिख कि कांग्रेस विधायक अनिल उपाध्याय जी ने अनजाने में कह गए बहुत बड़ी बात। सत्यता मोदी जी पर। वीडियो को ज्यादा से ज्यादा वायरल करने की अपील की जा रही है। पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों ही लिखा गया है। इसका आर्काइव वर्जन यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज पहले भी वायरल वीडियो की पड़ताल कर चुका है। हमने सबसे पहले वीडियो को ध्यान से सुना। शुरुआत में एक शख्स वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को पांडेय जी कहकर संबोधित करते हुए सुना जा सकता है। इसका मतलब हुआ कि जिस शख्स को अनिल उपाध्याय बताया जा रहा है, उसका सरनेम पांडेय है। यहां से जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने वायरल वीडियो के कई कीफ्रेम्स निकाले । फिर इन्हें गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च किया। हमें तन्मय शंकर नाम के एक एक्स हैंडल पर 10 अप्रैल 2019 को वायरल वीडियो का लंबा वर्जन मिला। यहां वीडियो वाले शख्स को मुन्ना पांडेय बताया गया। एक्स पर कई यूजर्स ने कमेंट करके बताया कि वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम मोहन पांडेय है। एक यूजर ने मोहन चंद्र पांडेय की फेसबुक प्रोफाइल का भी लिंक शेयर किया। मोहन चंद्र पांडेय के फेसबुक अकाउंट को स्कैन करने से पता चला कि इनके अकाउंट पर वीडियो मौजूद हैं। वे अक्सर वीडियो बनाते रहते हैं। वायरल वीडियो का ऑरिजिनल वर्जन हमें 10 अप्रैल 2019 को अपलोड मिला। इसे यहां देखा जा सकता है। विश्वास न्यूज पहले भी वायरल वीडियो की जांच कर चुका है। उस वक्त मोहन चंद्र पांडेय से संपर्क किया गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया था कि उनका किसी पॉलिटिकल पार्टी से संबंध नहीं है। कांग्रेस विधायक के नाम पर पहले भी उनके वीडियो को वायरल किया जा चुका है। जांच के अंत में फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर की जांच की गई। पता चला कि डॉक्टर दिलीप शर्मा भिलाई के रहने वाले हैं। इनके अकाउंट को पांच हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि वायरल वीडियो मोहन चंद्र पांडेय का है। इसे गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : कांग्रेस विधायक अनिल उपाध्याय का वीडियो - Claimed By : FB User Dilip Sharma - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software