About: http://data.cimple.eu/claim-review/5ab8fc057ae564f8d9bdd7b0e87cfd185358e0aeee149c38ef9e2b54     Goto   Sponge   Distinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • FACT CHECK: रत्नागिरी में पकड़े गए मगरमच्छ के वीडियो को मुंबई का बता कर किया जा रहा है वायरल - By: Pallavi Mishra - Published: Jul 31, 2019 at 05:40 PM - Updated: Aug 1, 2019 at 01:59 PM नई दिल्ली (विश्वास टीम)।सोशल मीडिया पर आज कल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोगों को एक बड़ी-सी नाली में से एक मगरमच्छ पकड़ते देखा जा सकता है। पोस्ट में दावा किया गया है कि यह वीडियो मुंबई का है। हमारी पड़ताल में हमने पाया कि यह वीडियो असल में रत्नागिरी का है जिसे गलत सन्दर्भ में वायरल किया जा रहा है। CLAIM वायरल वीडियो में कुछ लोगों को एक बड़ी-सी नाली में से एक मगरमच्छ पकड़ते देखा जा सकता है। पोस्ट में दावा किया गया है “भारी बारिश के बाद, दादर (मुंबई) में मुख्य सड़क नाली में मगरमच्छ 🐊 पाया गया !” FACT CHECK अपनी पड़ताल को शुरू करने के लिए हमने सबसे पहले इस वीडियो को Invid टूल पर डाला और फिर उसके कीफ्रेम्स निकाले। हमने इन कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया तो हमें एक यूट्यूब लिंक मिला। इस यूट्यूब लिंक को खोलने पर ज़ी मराठी चैनल का वीडियो चला। इस वीडियो में नाली में चलते एक मगरमच्छ को देखा जा सकता है। देखने में यह वीडियो वायरल वीडियो वाली जगह का ही लग रहा।इस वीडियो के डिस्क्रिप्शन के अनुसार, यह वीडियो रत्नागिरी का है। इस वीडियो को Jul 28, 2019 को पब्लिश किया गया था। इसके बाद हमने “crocodile found in ratnagiri drain” कीवर्ड्स को इंटरनेट पर सर्च किया। इस सर्च में हमारे हाथ जागरण के सहयोगी मीडिया प्लेटफॉर्म नईदुनिया पर 31 Jul 2019 को पब्लिश एक खबर हाथ लगी। इस खबर में भी बताया गया था, “महाराष्ट्र के तटीय इलाके रत्नागिरी में मंगलवार को एक मगरमच्छ निकला।” इस खबर में कहीं भी मुंबई का ज़िक्र नहीं था। हालांकि, खबर के मुताबिक, यह घटना रत्नागिरी के चिपलुन में स्थित दादर इलाके की है। इस सिलसिले में हमने रत्नागिरी के फॉरेस्ट अधिकारी वी के सुर्वे से बात की जिन्होंने हमें बताया,”यह घटना रत्नागिरी डिस्ट्रिक्ट के चिपलुन इलाके की है। मानूसन के दौरान इस क्षेत्र में ऐसा होना सामान्य है। हमने सुरक्षित तरीके से मगरमच्छ को बाहर निकाल लिया था और उसे वापस नदी में छोड़ दिया गया गया है। चूंकि, यह घटना चिपलुन के दादर इलाके की है इसलिए कुछ लोगों ने शायद इसे मुंबई का दादर समझ लिया और कन्फ्यूज हो गए।” इस पोस्ट को ज़फर सादिक़ नाम के एक फेसबुक यूजर प्रोफाइल द्वारा शेयर किया गया था। निष्कर्ष: हमारी पड़ताल में हमने पाया कि यह वीडियो असल में रत्नागिरी का है जिसे मुंबई का बता कर वायरल किया जा रहा है। पूरा सच जानें… सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews।com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्यम से भी सूचना दे सकते हैं। - Claim Review : भारी बारिश के बाद, दादर (मुंबई) में मुख्य सड़क नाली में मगरमच्छ पाया गया ! - Claimed By : Facebook User Jafar Sadiq - Fact Check : झूठ
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software