About: http://data.cimple.eu/claim-review/452c5ec3112f6115e2e814835b94e885c414fe07a8a7291a81722031     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: तीन साल पहले वायरल हुई कांग्रेस बूथ की फोटो अब यूपी और पंजाब चुनाव से जोड़कर की जा रही शेयर वायरल फोटो अप्रैल 2019 में भी सोशल मीडिया यूजर्स ने पोस्ट की थी। हालांकि, हमें फोटो की बिल्कुल सही जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन इसका उत्तर प्रदेश और पंजाब चुनाव से कोई संबंध नहीं है। इसे गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Feb 22, 2022 at 03:10 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में 20 फरवरी को हुए मतदान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स एक फोटो शेयर कर रहे हैं। इसमें एक टेबल पर कांग्रेस का झंडा दिख रहा है। दावा किया जा रहा है कि पंजाब में कांग्रेस का रुझान आने लगा है। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को हुए पहले चरण के मतदान के दौरान भी यह फोटो वायरल हुई थी। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल फोटो 2019 से सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावों के साथ शेयर की जा रही है। इसका पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है। क्या है वायरल पोस्ट में फेसबुक यूजर Aap KA Pankaj Patel (आर्काइव) ने 20 फरवरी 2022 को यह फोटो शेयर करते हुए लिखा, कांग्रेस के Charanjit Singh Channi जी के हल्के से रुझान आने शुरू हो गए हैं Arvind Kejriwal जी ने न्यूज़ चैनल को पहले ही लिख कर दे दिया था चन्नी दोनों सीटों से हार रहे हैं फेसबुक पेज ‘योगी आदित्यनाथ की सेना‘ और यूजर Sudeep Chillakkattill Prakkulam ने फोटो को 10 फरवरी को पोस्ट करते हुए इसे यूपी चुनाव से जोड़ते हुए अलग-अलग दावे किए। पड़ताल वायरल फोटो को हमने गूगल रिवर्स इमेज टूल से सर्च किया। इसमें हमें ट्विटर अकाउंट TIGER पर यह फोटो मिली। इसे 12 अप्रैल 2019 को इस पर पोस्ट किया गया है। फोटो पर ‘वार्ड नंबर 25 रेहारी कॉलोनी में कांग्रेस बूथ का नजारा’ लिखा है। हमने इसको सर्च किया तो पता चला कि वार्ड नंबर 25 रेहारी कॉलोनी जम्मू-कश्मीर में है। इसको और सर्च करने पर हमें Save Jammu फेसबुक पेज पर भी यह फोटो मिली। इसे 11 अप्रैल 2019 को पोस्ट किया गया है। इसे गांधी नगर के आसपास का बताया गया है। 11 अप्रैल 2019 को ही ट्विटर यूजर Ashwin Ruparel ने भी इस फोटो पोस्ट किया है। फोटो में दिख रही स्कूटी पर कर्नाटक के उडुपी का नंबर पड़ा है। इस बारे में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी का कहना है, इस फोटो को कुछ साल पहले भी वायरल किया गया था। प्रदेश में लोगों ने कांग्रेस को अच्छा समर्थन किया है। इसका उत्तर प्रदेश और पंजाब से कोई वास्ता नहीं है। फोटो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर Aap KA Pankaj Patel की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। वह अक्टूबर 2015 से फेसबुक पर सक्रिय हैं और एक राजनीतिक विचारधारा से प्रेरित हैं। निष्कर्ष: वायरल फोटो अप्रैल 2019 में भी सोशल मीडिया यूजर्स ने पोस्ट की थी। हमें फोटो की बिल्कुल सही जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन इसका उत्तर प्रदेश और पंजाब चुनाव से कोई संबंध नहीं है। इसे गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान खाली पड़ा कांग्रेस बूथ - Claimed By : FB User- Aap KA Pankaj Patel - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software