About: http://data.cimple.eu/claim-review/e7a0d3357f0ffb2f17ff2fdc3278dd7823399cdd8a44358df4f4bf7b     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: एफिल टावर के नीचे मंदिर होने का दावा रामभद्राचार्य ने नहीं किया, NDTV के नाम पर फेक ग्राफ़िक वायरल विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि रामभद्राचार्य के एफिल टावर के नीचे काली माता का मंदिर होने के दावे से एनडीटीवी इंडिया के नाम पर यह फर्जी पोस्ट फैलाई जा रही है। एनडीटीवी ने ऐसी कोई खबर नहीं छापी है। एनडीटीवी के लोगो के साथ फेक न्यूज पेज को क्रिएट कर मनगढंत न्यूज रिपोर्ट के हवाले से यह फर्जी दावा किया गया है। - By: Umam Noor - Published: Dec 2, 2024 at 03:17 PM - Updated: Dec 2, 2024 at 05:59 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। उत्तरप्रदेश की संभल मस्जिद में शुरू हुए सर्वे के बाद से सोशल मीडिया पर इसी कड़ी से जुड़ी एक पोस्ट वायरल हो रही है। वायरल की जा रही पोस्ट में एनडीटीवी के नाम पर एक स्क्रीनशॉट काफी शेयर किया जा रहा है। इसमें एनडीटीवी इंडिया के लोगो का इस्तेमाल करते हुए एक तस्वीर के साथ लिखा गया है कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने एफिल टावर के नीचे काली माता का मंदिर होने का दावा किया है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे एनडीटीवी की असली खबर से जुड़ा क्रिएटिव समझकर शेयर कर रहे हैं। विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि रामभद्राचार्य के एफिल टावर के नीचे काली माता का मंदिर होने के दावे से एनडीटीवी इंडिया के नाम पर यह फर्जी पोस्ट फैलाई जा रही है। एनडीटीवी ने ऐसी कोई खबर नहीं छापी है। एनडीटीवी के लोगो के साथ फेक न्यूज पेज को क्रिएट कर मनगढंत न्यूज रिपोर्ट के हवाले से यह फर्जी दावा किया गया है। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने एफिल टावर के नीचे काली माता का मंदिर होने का दावा किया है। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले कीवर्ड सर्च किया। गूगल ओपन सर्च टूल की मदद से वायरल पोस्ट के साथ लिखे गए टेक्स्ट को सर्च किया। सर्च किये जाने पर हमें ऐसी खबर नहीं मिली, अगर स्वामी रामभद्राचार्य ने ऐसा कोई बयान दिया होता, तो ख़बरों में जरूर मौजूद होता। अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने इस खबर को एनडीटीवी की वेबसाइट और उनके सोशल मीडिया हैंडल पर भी सर्च किया। वहां पर भी हमें ऐसी कोई खबर पब्लिश हुई नहीं मिली। विश्वास न्यूज ने पड़ताल को पड़ताल के अगले चरण में एनडीटीवी इंडिया के डिजिटल कंटेंट स्ट्रैटजी के हेड देशबंधु सिंह से संपर्क किया। उन्होंने वायरल पोस्ट को पूरी तरह से फर्जी बताते हुए कहा, एनडीटीवी ने ऐसी कोई भी खबर पब्लिश नहीं की है। यह पूरी तरह से फर्जी है।’ अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक पेज की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि पेज के चार लाख से अधिक मेंबर हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि रामभद्राचार्य के एफिल टावर के नीचे काली माता का मंदिर होने के दावे से एनडीटीवी इंडिया के नाम पर यह फर्जी पोस्ट फैलाई जा रही है। एनडीटीवी ने ऐसी कोई खबर नहीं छापी है। एनडीटीवी के लोगो के साथ फेक न्यूज पेज को क्रिएट कर मनगढंत न्यूज रिपोर्ट के हवाले से यह फर्जी दावा किया गया है। - Claim Review : एनडीटीवी की खबर है कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने एफिल टावर के नीचे काली माता का मंदिर होने का दावा किया है। - Claimed By : FB Page- B. Chandra Kala IAS ( Add होते ही अपने 50 मित्रो को भी Add करे ) - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software