schema:text
| - Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact checks doneFOLLOW US
Fact Check
सोशल मीडिया पर नेपाली संसद के नाम पर एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। जिसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि नेपाली संसद में हुई पीएम मोदी की आलोचना। 2 मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो में संसद सदस्य को पीएम मोदी की आलोचना करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में सांसद द्वारा पीएम मोदी की विदेश यात्राओं, विमुद्रीकरण, अर्थव्यवस्था, पेट्रोल की कीमतों के साथ-साथ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा के दौरान खर्च की गई राशि जैसे मुद्दों पर आलोचना करते हुए सुना जा सकता है।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो नेपाल की संसद का है। जहां के सांसद पीएम मोदी और उनकी नीतियों की आलोचना कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘नेपाल के सांसद महोदय मोदी जी की तारीफ के कसीदे पढ़ते हुए। बहुत छवि है विश्व में भारत के पीएम की। शर्म से सिर झुक गया।’
नेपाली संसद में हुई पीएम मोदी की आलोचना वाली इस पोस्ट से जुड़े आर्काइव लिंक को यहां देखा जा सकता है।
नेपाली संसद में हुई पीएम मोदी की आलोचना वाली इस पोस्ट से जुड़े अर्काइव लिंक को यहां देखा जा सकता है।
वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने वीडियो को InVID टूल की मदद से कुछ कीफ्रेम्स में बदला। फिर हमने एक कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो का ओरिजनल वर्जन हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वेरिफाइड फेसबुक पेज और आधिकारीक ट्विटर अकाउंट पर मिला। वीडियो को 21 मार्च 2021 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो में विधायक को वही सारी बातें बोलते हुए सुना जा सकता है जैसा वायरल वीडियो में दिख रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘किन्नौर से कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी से देश के महान व यशस्वी प्रधानमंत्री के बारे में सुनिए।’
पड़ताल के दौरान हमें वायरल वीडियो Hindustan Live के यूट्यूब चैनल पर भी मिला। जिसे 31 मार्च 2021 को पोस्ट किया गया था। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, ‘मोदी सरकार के निजीकरण पर कांग्रेस MLA Jagat Singh Negi की हिमाचल विधानसभा में स्पीच।’ दरअसल कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने निजीकरण पर हिमाचल प्रदेश विधान सभा में एक भाषण दिया था। जगत सिंह नेगी ने सरकारी कंपनियों को बेचने के लिए मोदी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस विधायक ने मोदी सरकार में हो रहे निजीकरण का विरोध किया था। ये वीडियो उसी दौरान का है।
छानबीन के समय हमें वायरल वीडियो MLA Jagat Singh Negi के फेसबुक पेज पर भी मिला। जिसे 18 मार्च 2021 को बजट सत्र के वीडियो के रूप में अपलोड किया गया था। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने MLA Jagat Singh Negi के बारे में सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें पता चला कि नेगी किन्नौर से दो बार के विधायक रह चुके हैं और हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
वायरल वीडियो में जगत सिंह नेगी के साथ-साथ अन्य विधायकों को हिमाचली टोपी Bushehri पहने हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टोपी के आधे हिस्से का रंग हरा है। जो कि कांग्रेस पार्टी को दर्शाता है। जबकि बीजेपी के लिए रंग मैरून है। यानी नेपाली संसद में हुई पीएम मोदी की आलोचना का दावा गलत हैं।
हमारी पड़ताल में मिले तथ्यों के मुताबिक वायरल वीडियो का नेपाल से कोई संबंध नहीं है, नेपाली संसद में हुई पीएम मोदी की आलोचना का दावा गलत है। वायरल वीडियो असल में हिमाचल के कांग्रेस विधायक Jagat Singh Negi का है। जिन्होंने बजट सत्र के दौरान पीएम मोदी की आलोचना की थी। जिसे अब गलत दावे के सोथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
Read More : क्या दिल्ली के द्वारका में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा मंदिर में की गई तोड़फोड़?
Twitter – https://twitter.com/INCHimachal/status/1373507956457627650
Facebook – https://www.facebook.com/watch/?v=462632071638370&t=0
YouTube – https://www.youtube.com/watch?v=lpWAyus-vXk
.
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Runjay Kumar
January 29, 2025
Komal Singh
January 9, 2025
Runjay Kumar
December 18, 2024
|