About: http://data.cimple.eu/claim-review/04f690fd0fb7cdc4bd18a936d5197139dcaa37ecb71f487f635b274f     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : अरविंद केजरीवाल के नाम पर वायरल हो रही है कश्मीर की खबर गलत है - By: Ashish Maharishi - Published: Feb 21, 2019 at 11:30 AM - Updated: Feb 21, 2019 at 12:16 PM नई दिल्ली (विश्वास टीम)। सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़ी एक अखबार की फर्जी क्लिप वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि केजरीवाल ने कहा है कि कश्मीर पर भारत अपना हक छोड़ दे, कश्मीरी लोग आजादी चाहते हैं। विश्वास टीम की पड़ताल में अखबार की कटिंग फर्जी साबित हुई। अरविंद केजरीवाल ने कभी भी ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। क्या है वायरल पोस्ट में मनोज सैनी नाम के फेसबुक यूजर ने 20 फरवरी को सुबह 10:45 बजे अखबार की एक कटिंग अपलोड करते हुए लिखा कि दिल्ली सीएम केजरीवाल के लिए आप लोगों की क्या राय है। इस पोस्ट में अखबार की फर्जी क्लिपिंग अपलोड है। पड़ताल विश्वास टीम ने सबसे पहले वायरल हो रही है अखबार की कटिंग को ध्यान से पढ़ा। इससे हमें तीन बातें क्लियर हुई। हेडिंग का फॉन्ट अलग था। इसमें गलतियां भी हैं, जो सामान्यत: अखबारों में होती नहीं है। अंतिम बात, खबर को ध्यान से पढ़ने पर पता चलता है कि पाकिस्तान के तत्कालीन पीएम नवाज शरीफ से जुड़ी यह खबर थी। इसमें वे केजरीवाल को पाकिस्तान के साथ सार्थक बातचीत के लिए आमंत्रित करने की बात कर रहे हैं। सबसे अहम बात यह है कि पूरी खबर में केजरीवाल के लिए केजरी शब्द का उपयोग किया गया है। जबकि कोई भी अखबार कभी भी किसी राज्य के मुख्यमंत्री के लिए ऐसा नहीं लिखेगा। इतना ही नहीं, कई जगह केजरी शब्द आगे-पीछे के शब्द से सट रहा है। ऐसा लग रहा है कि केजरी शब्द को मूल खबर में अलग से चिपकाया गया है। इसके लिए हमने कुछ टूल का उपयोग करने का फैसला किया। सबसे पहले वायरल हो रही है न्यूज क्लिप को गूगल रिवर्स इमेज में डालकर सर्च किया। यहां हमें इससे जुड़ी कई पेपर कटिंग और पुराने Tweet मिले। इससे एक बात तो साफ हुई कि यह फर्जी खबर कई सालों से इंटरनेट पर फैल रही है। यहां हमें Rishi Bagree(@rishibagree) के एक पुराने Tweet का प्रिंटशॉट मिला। 28 सितंबर, 2016 के इस Tweet में मौजूद न्यूज क्लिपिंग में खबर का फॉर्मेट वही थी, जो केजरीवाल वाली खबर में था। बस यहां हेडिंग बदली हुई थी और तस्वीर भी अलग थी। खबर के अंदर का कंटेंट सेम था। इसके बाद हमने गूगल की मदद ली। google.com में हमने ”शरीफ ने कश्मीर पर बातचीत के लिए केजरी को न्योता दिया” टाइप करके सर्च किया। हमें कोई भी विश्वसनीय खबर नहीं मिली। इसके बाद हमने केजरी की जगह भारत टाइप करके ”शरीफ ने कश्मीर पर बातचीत के लिए भारत को न्योता दिया” सर्च किया। पहला लिंक ही हमें दैनिक जागरण की वेबसाइट पर मौजूद एक खबर का लिंक मिला। 5 फरवरी, 2014 को प्रकाशित इस खबर का कंटेंट वायरल हो रही है फर्जी न्यूज क्लिप से मिलता-जुलता था। जागरण में प्रकाशित खबर में ‘केजरी’ की जगह ‘भारत’ लिखा हुआ था। वायरल हो रही गलत खबर का इंट्रो और कंटेंट की भाषा मूल खबर जैसी ही थी। इससे साफ था कि मूल खबर में नवाज शरीफ ने भारत को न्योता दिया था, जबकि किसी ने ‘भारत’ की जगह ‘केजरी’ चिपका कर इसे वायरल कर दिया। अंत में हमने अरविंद केजरीवाल की फर्जी खबर फैलाने वाले मनोज सैनी के फेसबुक अकाउंट का stalkscan.com की मदद से सोशल स्कैन किया। इनके फेसबुक अकाउंट पर अधिकांश पोस्ट कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ मिली। मनोज सैनी के फेसबुक पर करीब पांच हजार फ्रेंड हैं। इस अकाउंट को सितंबर 2016 में बनाया गया है। निष्कर्ष : विश्वास टीम की पड़ताल में पता चला अरविंद केजरीवाल के कश्मीर के बयान वाली पेपर क्लिप गलत है। पूरा सच जानें… सब को बताएं सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्यम से भी सूचना दे सकते हैं। - Claim Review : केजरीवाल ने कहा है कि कश्मीर पर भारत अपना हक छोड़ दे, कश्मीरी लोग आजादी चाहते हैं - Claimed By : Manoj Saini - Fact Check : झूठ
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software