About: http://data.cimple.eu/claim-review/068877f638e6e281815d96245e13ce1a32e4d242758d967fac9a6d06     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : प्रियंका गांधी का फर्जी ट्वीट हो रहा है वायरल - By: Ashish Maharishi - Published: Mar 13, 2019 at 08:06 AM - Updated: Mar 15, 2019 at 09:01 AM नई दिल्ली (विश्वास टीम)। सोशल मीडिया पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का एक फर्जी ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में दावा किया जा रहा है कि प्रियंका ने देश की जनता के लिए आपत्तिजनक शब्दों का यूज करते हुए कुंभ के शाही स्नान पर निशाना साधा। विश्वास टीम ने जब इस ट्वीट की जांच की तो यह फेक निकला। प्रियंका ने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया है। क्या है वायरल ट्वीट में चलिए सबसे पहले बात करते हैं उस ट्वीट की, जिसे प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम पर फैलाया जा रहा है। यह ट्वीट न सिर्फ फेसबुक और ट्विटर पर, बल्कि दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी वायरल हो रहा है। फेसबुक पर करमवीर बैंसला ने 12 मार्च को रात करीब 10:30 बजे प्रियंका गांधी के फर्जी ट्वीट का स्क्रीनशॉट अपलोड करते हुए लिखा – प्रियंका गांधी ने भारत को मुरखो का देश बताया। पड़ताल अब बारी थी सच पता लगाने की। इसके लिए सबसे पहले हमने उस ट्विटर हैंडल को सर्च करने की कोशिश की, जिसका जिक्र वायरल पोस्ट में किया गया है। यह ट्विटर हैंडल @PriyankagaINC के नाम से है। इसे सर्च करने के लिए हमने InVID टूल का यूज किया, लेकिन हमें पता चला कि यह ट्विटर हैंडल अब सक्रिय नहीं है। इसे ट्विटर से हटा दिया गया है। इसके बाद हम प्रियंका गांधी के ओरिजनल ट्विटर हैंडल पर गए। @priyankagandhi ट्विटर हैंडल को हमने जब स्कैन किया तो हमें पता लगा कि यह ट्विटर हैंडल पिछले महीने ही यानि फरवरी 2019 को ही बनाया गया है। यह प्रियंका गांधी का ऑफिशियल अकाउंट है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने 12 फरवरी को ट्विटर ज्वाइन किया था। इसके करीब एक महीने बात उन्होंने अपना पहला ट्वीट किया। प्रियंका सिर्फ 7 लोगों को ही फॉलो करती हैं। इसमें राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, अहमद पटेल जैसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हैं, जबकि प्रियंका को फॉलो करने वालों की संख्या 2.43 लाख के आसपास है। प्रियंका गांधी ने पहला ट्वीट 12 मार्च को रात 11:03 बजे को किया था। इसके बाद दूसरा ट्वीट 11:08 बजे किया गया है। पहले ट्वीट में लिखा गया – In the simple dignity of Sabarmati, the truth lives on. जबकि दूसरे ट्वीट में साबरमती आश्रम की एक तस्वीर को ट्वीट करते हुए महात्मा गांधी का विचार लिखा गया है। ट्वीट की सच्चाई पता लगाने के बाद हम यह जानना चाह रहे थे कि फेसबुक पर इसे पोस्ट करने वाले करमवीर बैंसला कौन हैं? इसका जवाब हमें उनकी फेसबुक प्रोफाइल से मिला। StalkScan टूल की मदद से हमें पता लगा कि करमवीर का झुकाव एक खास विचारधारा की ओर है। पलवल के रहने वाले करमवीर एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। निष्कर्ष : विश्वास टीम की जांच में पता चला कि जिस ट्वीट को प्रियंका गांधी का बताकर वायरल किया जा रहा है, वह फेक है। पूरा सच जानें… सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्यम से भी सूचना दे सकते हैं। - Claim Review : प्रियंका गांधी ने भारत को मुरखो का देश बताया। - Claimed By : Karamveer FB user - Fact Check : झूठ
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software