About: http://data.cimple.eu/claim-review/12b2fea29117317397119be84433ce3982ac97f78b6f645d6909bbc8     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: श्रीकांत शर्मा नहीं बनाए गए हैं यूपी भाजपा अध्यक्ष, फर्जी मैसेज वायरल पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा को 5 अप्रैल 2022 को सुबह 10.30 बजे खबर लिखे जाने तक भाजपा उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नहीं बनाया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को खुद श्रीकांत शर्मा और भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता ने अफवाह बताया है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Apr 5, 2022 at 11:46 AM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें यूजर्स दावा कर रहे हैं कि पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स श्रीकांत शर्मा को बधाई दे रहे हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि 5 अप्रैल 2022 को सुबह 10.30 बजे खबर लिखे जाने तक श्रीकांत शर्मा को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया गया था। श्रीकांत शर्मा और भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता ने इसको अफवाह बताया है। क्या है वायरल पोस्ट में फेसबुक यूजर ‘अपना जिला कुशीनगर’ ने 3 अप्रैल 2022 को पोस्ट किया, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया । पड़ताल वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से इसको सर्च किया। इसमें हमें 3 अप्रैल को jagran में छपी खबर का लिंक मिला। इसके मुताबिक, संडे को अचानक सोशल मीडिया पर श्रीकांत शर्मा को भाजपा का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनने की खबर वायरल हुई। इसके बाद समर्थकों ने श्रीकांत शर्मा को बधाइयां देनी शुरू कर दीं। इन खबरों को श्रीकांत शर्मा ने निराधार बताया है। अभी ऐसी कोई सूचना नहीं है। हमने बीजेपी यूपी और श्रीकांत शर्मा का ट्विटर अकाउंट देखा, लेकिन ऐसी कोई सूचना नहीं मिली। इस मामले में हमने पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा से बात की। उनका कहना है, ऐसी कोई भी सूचना नहीं है। यह सब अफवाह है। वहीं, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने कहा, अभी ऐसा कोई ऐलान नहीं हुआ है। यह फर्जी पोस्ट वायरल हो रही है। ऐसा कुछ भी नहीं है। पोस्ट को शेयर करने वाले फेजबुक पेज ‘अपना जिला कुशीनगर‘ को हमने स्कैन किया। 19 जनवरी 2021 को बने इस पेज को 1 लाख 92 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा को 5 अप्रैल 2022 को सुबह 10.30 बजे खबर लिखे जाने तक भाजपा उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नहीं बनाया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को खुद श्रीकांत शर्मा और भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता ने अफवाह बताया है। - Claim Review : पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है। - Claimed By : FB User- अपना जिला कुशीनगर - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software