About: http://data.cimple.eu/claim-review/164577e7b554ad5f69a3dbce406aa2d7391563f77fc8c273a2f7f992     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को नहीं मिला लखनऊ कैंट से टिकट, भ्रामक दावा हो रहा वायरल भाजपा ने राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को लखनऊ कैंट से टिकट नहीं दिया है। वहां से प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक को मौका मिला है। हालांकि, भाजपा ने पंकज सिंह को नोएडा से मैदान में उतारा है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Feb 2, 2022 at 04:09 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कई फर्जी और भ्रामक पोस्ट शेयर की जा रही हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक भ्रामक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के एक बेटे को गौतम बुद्ध नगर और दूसरे बेटे को लखनऊ कैंट से टिकट मिला है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में दावे को भ्रामक पाया। दरअसल, भाजपा ने राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को नोएडा से टिकट दिया है, जबकि लखनऊ कैंट से ब्रजेश पाठक को मौका दिया गया है। क्या है वायरल पोस्ट में फेसबुक यूजर Rahul Yadav ने 31 जनवरी 2022 को अपनी ही पोस्ट को शेयर किया है। इस पर लिखा है, राजनाथ सिंह जी के एक बेटे को गौतम बुद्ध नगर तो दूसरे पुत्र को लखनऊ कैंट से टिकट मिला है. कृपया इसे परिवारवाद से जोड़कर न देखें. राबर्ट्सगंज के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा (आर्काइव) ने भी 21 जनवरी 2022 को इस पोस्ट को ट्वीट किया। पड़ताल वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की प्रोफाइल चेक की। रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, राजनाथ सिंह के दो बेटे और एक बेटी हैं। starsunfolded में दी गई राजनाथ सिंह की प्रोफाइल के अनुसार, उनके बेटों के नाम पंकज सिंह और नीरज सिंह हैं। इसके बाद हमने पहले दावे ‘राजनाथ सिंह के एक बेटे को गौतम बुद्ध नगर से टिकट मिला’ की पड़ताल की। 15 जनवरी 2022 को jagran में खबर छपी है कि गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। नोएडा विधानसभा सीट से मौजूदा एमएलए पंकज सिंह को मौका मिला है। वह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे हैं। 2017 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह नोएडा से विधायक बने थे। अब बात करते हैं राजनाथ सिंह के दूसरे बेटे नीरज सिंह की। हमने नीरज सिंह को टिकट मिलने की खबर को कीवर्ड से सर्च किया, लेकिन ऐसी कोई न्यूज नहीं मिली। फिर हमने लखनऊ कैंट विधानसभा सीट की जानकारी के लिए भाजपा उम्मीदवारों की सूची देखी। BJP Uttar Pradesh के ट्विटर अकाउंट पर 1 फरवरी 2022 को उम्मीदवारों की एक सूची पोस्ट की गई है। इसमें लखनऊ कैंट से ब्रजेश पाठक का नाम दिया गया है। इस बारे में लखनऊ के ब्यूरो चीफ अजय श्रीवास्तव का कहना है, भाजपा ने लखनऊ कैंट से नीरज सिंह नहीं, बल्कि ब्रजेश पाठक को टिकट दिया है। नीरज सिंह को अभी तक किसी भी सीट से टिकट नहीं दिया गया है। भ्रामक दावा वायरल करने वाले फेसबुक यूजर Rahul Yadav की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। वह एक राजनीतिक विचारधारा से प्रेरित हैं। निष्कर्ष: भाजपा ने राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को लखनऊ कैंट से टिकट नहीं दिया है। वहां से प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक को मौका मिला है। हालांकि, भाजपा ने पंकज सिंह को नोएडा से मैदान में उतारा है। - Claim Review : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के एक बेटे को गौतम बुद्ध नगर और दूसरे को लखनऊ कैंट से टिकट मिला है - Claimed By : FB User-Rahul Yadav - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software