About: http://data.cimple.eu/claim-review/1737815a6b9e609d505a914d2a4be216d753a5855408cabb0feee47d     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : कांग्रेस नेता की तस्वीर को अतीक अहमद के हत्यारोपी की बताकर सपा पर साधा गया निशाना अतीक अहमद की हत्या के बाद से सोशल मीडिया में एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीछे खड़े एक शख्स को लाल घेरा बनाकर अतीक अहमद का हत्यारा बताया गया है। - By: Ashish Maharishi - Published: Apr 19, 2023 at 04:54 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अतीक अहमद की हत्या के बाद से सोशल मीडिया में एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीछे खड़े एक शख्स को लाल घेरा बनाकर अतीक अहमद का हत्यारा बताया गया है। विश्वास न्यूज ने वायरल दावे की जांच की। दावा फर्जी साबित हुआ। पता चला कि मध्य प्रदेश के सिहोर के यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की तस्वीर को अतीक अहमद के हत्यारे के नाम पर वायरल किया जा रहा है। इनका नाम राजकुमार यादव है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक पेज ‘I support CAA NRC CAB’ पर 16 अप्रैल को एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा गया, ये रहा लाल घेरे में अतीक का हत्यारा अखिलेश यादव के साथ सोसल मिडिया मे। ये क्या चल रहा है। काली दाल में काला। पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल तस्वीर का असली सोर्स पता लगाने के लिए सबसे पहले गूगल रिवर्स सर्च इमेज टूल का इस्तेमाल किया। इस टूल के माध्यम से सर्च करने पर असली तस्वीर हमें अखिलेश यादव के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मिली। 13 अप्रैल को कई तस्वीरों के साथ वायरल तस्वीर को भी देखा जा सकता है। पोस्ट के अनुसार, यह तस्वीर मध्य प्रदेश के अखिलेश यादव के दौरे की है। विश्वास न्यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए 13 अप्रैल की तारीख में अखिलेश यादव से जुड़ी खबर को सर्च करना शुरू किया। हमें कई न्यूज वेबसाइट पर उनके मध्य प्रदेश के दौरे से जुड़ी खबरें मिलीं। पता चला कि अखिलेश यादव खरगोन में मध्य प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुभाष यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे थे। इसके अलावा अंबेडकर जयंती के दिन महू भी पहुंचे थे। अखिलेश यादव के मध्य प्रदेश दौरे की खबरों को एबीपी न्यूज और जागरण डॉट कॉम पर पढ़ा जा सकता है। सर्च के दौरान यूटयूब चैनल और फेसबुक पर यात्रा से जुड़े वीडियो मिले। अबरार पठान नाम के एक पत्रकार ने भी एक वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे कसरावद के ग्राम बोरावा में स्वर्गीय सुभाष यादव जी की मूर्ति पर किया माल्यार्पण। इस वीडियो में हमें वायरल तस्वीर में दिख रहे शख्स नजर आए। इसके अलावा उस शख्स को भी देखा जा सकता है, जिसके चेहरे को लाल घेरा करके हत्यारा बताया गया है। विश्वास न्यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए मध्य प्रदेश स्थित कांग्रेस के युवा नेता आनंद जाट से संपर्क किया। उनके साथ वायरल तस्वीर को शेयर किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया गया कि लाल घेरे वाले शख्स राजकुमार यादव हैं। वे सिहोर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए विश्वास न्यूज ने राजकुमार यादव से संपर्क किया। उनके साथ वायरल तस्वीर को शेयर किया। उन्होंने कहा कि यह तस्वीर खरगोन के बोरावा गांव की है। अखिलेश यादव यहां स्व श्री सुभाष यादव जी को श्रृद्धांजलि देने आए थे। सपा के अलावा दूसरे दल के नेता और कार्यकर्ता भी यहां पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि लाल घेरे में नजर आ रहा शख्स और कोई नहीं, बल्कि वह खुद हैं। उनके पीछे देवास के विक्रम पटेल हैं। वे भी कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। विश्वास न्यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए अतीक अहमद की हत्या के तीनों आरोपी और वायरल तस्वीर में दिख रहे शख्स की तस्वीरों का तुलनात्मक अध्ययन किया। अंतर साफ देखा जा सकता है। पड़ताल के अंत में ‘I support CAA NRC CAB’ नाम के फेसबुक पेज की सोशल स्कैनिंग की गई। इसी पेज से फर्जी पोस्ट को वायरल किया गया। पता चला कि इस पेज को दो हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। जिस शख्स को अतीक अहमद का हत्यारा बताया जा रहा है, वह सिहोर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव हैं। - Claim Review : अतीक अहमद का हत्यारा अखिलेश यादव के साथ - Claimed By : फेसबुक पेज 'I support CAA NRC CAB' - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software