About: http://data.cimple.eu/claim-review/17d00eda4e0d8d19513bb4beb0d55961b55e4f06a24d30ad6fc5234b     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: भाजपा ने नहीं बनाया फूलन देवी के हत्यारे शेर सिंह राणा को स्टार प्रचारक, भ्रामक दावा हो रहा वायरल विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने शेर सिंह राणा को स्टार प्रचारक नहीं बनाया है। हां, डॉ. संजय निषाद की पार्टी जरूर भाजपा का समर्थन कर रही है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Feb 8, 2022 at 06:20 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भाजपा ने फूलन देवी के हत्यारे शेर सिंह राणा को स्टार प्रचारक बनाया है, जबकि संजय निषाद भाजपा को सपोर्ट कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में दावे को भ्रामक पाया। भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए किसी भी राज्य में शेर सिंह राणा को स्टार प्रचारक नहीं बनाया है। हां, यूपी चुनाव के लिए निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने भाजपा से गठबंधन जरूर किया है। क्या है वायरल पोस्ट में फेसबुक यूजर Rahul Yadav ने 6 फरवरी 2022 को लिखा, फूलन देबी निषाद के हत्यारे शेर सिंह राणा को भाजपा ने स्टार प्रचारक बनाया संजय निषाद भाजपा का सपोर्ट कर रहा है ? शर्म करो पड़ताल वायरल पोस्ट की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से ‘भाजपा द्वारा शेर सिंह राणा को स्टार प्रचारक बनाए जाने’ के दावे को सर्च किया। इसमें हमें कोई भी ऐसी खबर नहीं मिली। फिर हमने यूपी में भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट सर्च की। 20 जनवरी 2022 को jagran में छपी खबर के मुताबिक, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत 30 नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें हमें शेर सिंह राणा का नाम नहीं मिला। 19 जनवरी 2022 को ANI_HindiNews ने भी भाजपा के स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट दी है। 3 फरवरी 2022 को अमर उजाला में छपी खबर के मुताबिक, पंजाब के लिए भाजपा के 30 स्टार प्रचारकों का ऐलान हुआ है। उसमें पीएम मोदी के अलावा हेमा मालिनी और सनी देओल का नाम भी शामिल है। उत्तराखंड चुनाव के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में भी शेर सिंह राणा का नाम नहीं है। 29 जनवरी 2022 को tv9hindi में छपी खबर के अनुसार, उत्तराखंड चुनाव के लिए भाजपा ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उत्तराखंड में प्रचार करेंगे। 3 फरवरी को न्यूज नेशन में छपी खबर के अनुसार, गोवा चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम शामिल हैं। इस बारे में हमने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बिजय सोनकर शास्त्री से बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शेर सिंह राणा को अपना स्टार प्रचारक नहीं बनाया है। यह केवल अफवाह है। इसके बाद हमने ‘संजय निषाद द्वारा भाजपा को समर्थन’ देने वाले दावे की पड़ताल की। 26 जनवरी 2022 को navbharattimes में खबर में लिखा है कि कभी सपा के साथ रही निषाद पार्टी इस बार चुनाव में भाजपा का साथ दे रही है। भाजपा ने निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद को विधान परिषद भेजा है, जबकि उनका बेटा भाजपा से सांसद है। भ्रामक पोस्ट वायरल करने वाले फेसबुक यूजर Rahul Yadav की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। वह एक राजनीतिक विचारधारा से प्रेरित हैं। निष्कर्ष: विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने शेर सिंह राणा को स्टार प्रचारक नहीं बनाया है। हां, डॉ. संजय निषाद की पार्टी जरूर भाजपा का समर्थन कर रही है। - Claim Review : भाजपा ने फूलन देवी के हत्यारे शेर सिंह राणा को स्टार प्रचारक बनाया है, जबकि संजय निषाद भाजपा को सपोर्ट कर रहे हैं। - Claimed By : FB User- Rahul Yadav - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software