About: http://data.cimple.eu/claim-review/1a050c41257958fdfcb7d5539a479c37d109d432a08779d91b6667e1     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : मल्लिकार्जुन खरगे को राहुल गांधी ने कुर्सी से नहीं हटाया, एडिटेड क्लिप गलत दावे के साथ वायरल विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। यह फर्जी साबित हुई। असली वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके अधूरी क्लिप को गलत दावे के साथ शेयर किया गया। By: Ashish Maharishi - Published: Feb 4, 2025 at 02:27 PM - नई दिल्ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता व सांसद राहुल गांधी का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इसमें राहुल गांधी को खरगे को कुर्सी से उठाते हुए देखा जा सकता है। इस क्लिप के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ने जबरदस्ती कांग्रेस अध्यक्ष को उनकी कुर्सी से उठा दिया था। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। यह फर्जी साबित हुई। असली वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके अधूरी क्लिप को गलत दावे के साथ शेयर किया गया। पड़ताल में पता चला कि मल्लिकाअर्जुन खरगे भाषण देने के लिए जब उठे, तो राहुल गांधी ने उनकी मदद के लिए कुर्सी को पीछे किया था। भाषण देने के बाद फिर से खरगे अपनी सीट पर आकर बैठ गए थे। क्या हो रहा है वायरल कुंवर प्रशांत प्रताप सिंह नाम के एक फेसबुक यूजर ने एक क्लिप को पोस्ट करते हुए लिखा, “इतनी घनघोर बेयज्जती। अरे उठो सीट खाली करो। न जाने कहां कहां से आकर बैठ जाते हैं यहां। हम दो के अलावा कोई नहीं बैठ सकता यहां।” वायरल पोस्ट में किए गए दावे को सच मानकर कई यूजर्स इसे शेयर कर रहे हैं। पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें। पड़ताल विश्वास ने वायरल क्लिप की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले इसके कई कीफ्रेम्स निकाले। हमें कांग्रेस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक लाइव वीडियो मिला। इसे 15 जनवरी 2025 को लाइव किया गया था। वीडियो को पूरा देखने पर हमें वायरल क्लिप की सच्चाई समझ में आई। असली वीडियो में 46:30 मिनट की टाइम लाइन पर वही हिस्सा देखा जा सकता है, जिसमें राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष की मदद कर रहे थे। दरअसल कांग्रेस के नए ऑफिस के उद्घाटन के अवसर पर मल्लिकार्जुन खरगे को भाषण के लिए बुलाया गया, तो राहुल गांधी ने उनकी उठने में मदद की थी। यह वीडियो में साफ देखा जा सकता है। भाषण के बाद वीडियो में 1 घंटे 16 मिनट के बाद साफ देखा जा सकता है कि मल्लिकार्जुन खरगे वापस आकर अपनी सीट पर बैठ गए थे। ऐसे में वायरल क्लिप एडिटेड और दावा फर्जी साबित हुआ। विश्वास न्यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के सदस्य गिरीश कुमार से संपर्क किया। उनके साथ वायरल क्लिप को शेयर किया। उन्होंने बताया कि वायरल क्लिप एडिटेड है। दरअसल, असली वीडियो में राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मदद कर रहे थे। असली वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके छोटी क्लिप गलत दावे के साथ वायरल की गई है। पड़ताल के अंत में फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर की जांच की गई। पता चला कि कुंवर प्रशांत प्रताप सिंह नाम के इस यूजर के 4.9 हजार फेसबुक फ्रेंड हैं। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। पड़ताल में पता चला कि राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खरगे की मदद कर रहे थे। असली वीडियो में से कुछ सेकंड की क्लिप एडिट करके झूठा दावा किया गया। Claim Review : राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खरगे को कुर्सी से हटाया - Claimed By : FB user Kunwar Prashant Pratap Singh - Fact Check : झूठ - पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software