About: http://data.cimple.eu/claim-review/1ae13f7b4b2108b16f1a375c174e845812c5a9503e25d539fd68cccf     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: आंध्र प्रदेश की लड़की के यौन उत्पीड़न के सात साल पुराने वीडियो को मणिपुर और सांप्रदायिक दावे के साथ किया जा रहा शेयर आंध्र प्रदेश में सात साल पहले किशोरी से यौन उत्पीड़न का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। इस वीडियो का मणिपुर से कोई संबंध नहीं है और न ही इसमें कोई सांप्रदायिक एंगल है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Sep 9, 2024 at 06:36 PM - Updated: Sep 9, 2024 at 06:48 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक लड़की के यौन उत्पीड़न का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक को लड़की से छेड़खानी करते हुए देखा जा सकता है, जबकि दूसरा युवक वीडियो बना रहा है। इस दौरान वहां मौजूद दूसरी युवती युवक को रोकने की कोशिश करती दिख रही है। कुछ यूजर्स वीडियो को सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे मणिपुर का बता रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स इसे हालिया समझते हुए आरोपियों की कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि वायरल वीडियो सात साल पहले आंध्र प्रदेश में हुई घटना का है। इस घटना में तीनों आरोपियों को पुलिस ने रेप की कोशिश समेत अन्य कई धाराओं में गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में न तो कोई सांप्रदायिक एंगल था और न ही यह मणिपुर से संबंधित है। क्या है वायरल पोस्ट एक्स यूजर Amit Bokan Gurjar ने इस वीडियो को 8 सितंबर को सांप्रदायिक रंग देते हुए शेयर किया है। एक्स यूजर Stephanie ने इस वीडियो को मणिपुर का बताते हुए सांप्रदायिक दावा किया। फेसबुक यूजर Abhishek Kumar ने इसे हालिया समझते हुए आरोपियों पर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। (लड़की की पहचान उजागर न हो, इसलिए पोस्ट के लिंक नहीं दिए गए हैं।) पड़ताल वायरल वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च करने पर एनडीटीवी की वेबसाइट पर इससे संबंधित खबर मिली। 27 सितंबर 2017 को छपी खबर के अनुसार, “एक कॉलेज छात्रा से उसके प्रेमी द्वारा छेड़खानी और हमला करने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो को हमलावर और उसके दो दोस्तों ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। तीनों युवकों को आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले से गिरफ्तार किया गया है। अरोपियों के नाम बी साई और कार्तिक हैं।” टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर अपलोड वीडियो न्यूज के अनुसार, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर रेप की कोशिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। द हिंदू में 27 दिसंबर 2017 को छपी खबर में अरोपियों के नाम बी साई, कार्तिक और पवन दिए गए हैं। इस बारे में आंध्र प्रदेश के स्थानीय पत्रकार श्रीहर्ष का कहना है कि वायरल वीडियो आंध्र के सात साल पुराने मामले का है। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। इसमें कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। वीडियो को सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर करने वाले एक्स यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। एक विचारधारा से प्रभावित यूजर के 946 फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: आंध्र प्रदेश में सात साल पहले किशोरी से यौन उत्पीड़न का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। इस वीडियो का मणिपुर से कोई संबंध नहीं है और न ही इसमें कोई सांप्रदायिक एंगल है। - Claim Review : मुस्लिम लड़की हिन्दू लड़की की सहेली बनकर मुस्लिम लड़के से छेड़खानी करा रही है। - Claimed By : X User- Amit Bokan Gurjar - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software