About: http://data.cimple.eu/claim-review/1be21da3294bd15f20f42d1ba1d41e37372c747460a92cff0e7dabc9     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : चंद्रयान-3 की लैंडिंग के नाम पर फ्री रिचार्ज से जुड़े फर्जी लिंक्स वायरल विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट फर्जी निकला। टाटा और जियो की ओर से ऐसा कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। पाठकों को किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। - By: Jyoti Kumari - Published: Aug 28, 2023 at 12:47 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। मिशन चंद्रयान-3 की सक्सेस से पूरे देश में खुशी का माहौल है। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर ऐतिहासिक लैंडिंग के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों के नाम पर फ्री रिचार्ज से जुड़े कई पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग पर सभी भारतियों को फ्री रिचार्ज का वादा किया गया है। पोस्ट में दिए गए लिंक को आगे शेयर करने को कहा जा रहा है। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में वायरल दावे को फर्जी पाया। जियो ,टाटा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से वायरल हो रही पोस्ट गलत है। फ्री रिचार्ज जैसा कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। साइबर एक्सपर्ट ने भी इन लिंक्स पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी है। पहले भी ऐसे कई फर्जी दावे सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर ‘6390raj2023’ ने (आर्काइव वर्जन) 26 अगस्त को एक पोस्ट करते हुए लिखा,”*TATA* ऑफर *टाटा कंपनी* अपने *चंद्रयान 3* के उतरने के खुशी में *है सभी भारतीय यूजर को *₹239* का 28 दिन वाला रिचार्ज फ्री में देने का वादा किया है तो अभी निचे नीले रंग की लिंक पर क्लिक करके अपने नंबर पर रिचार्ज करे।“ ऐसे ही एक अन्य फेसबुक पेज ‘क्रेजी 2 बिग’ ने (आर्काइव वर्जन) भी चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, “चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग होने पर भारत के प्रधानमंत्री भारत के सभी यूजर्स को 1 महीने का मुफ्त रिचार्ज प्रदान कर रही है। मैंने भी इससे अपना 28 दिन का फ्री Recharge किया है, आप भी अभी नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करके 28 दिन का Free Recharge प्राप्त करें (Last Date – 25 August 2023) मुझे भी मिल गया Free Recharge अब आपकी बारी।“ हमें वॉट्सऐप पर भी एक ऐसा ही दावा प्राप्त हुआ। जिसमें लिखा है, “Jio ऑफर – CHANDRAYAAN 3 सफल लैंडिंग की ख़ुशी में Jio दे रहा है सभी भारतीय यूजर को ₹719 का 84 दिनों वाला रिचार्ज फ्री तो अभी निचे नीले रंग की लिंक पर क्लिक करके अपने नंबर पर रिचार्ज करे।” पड़ताल सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, टाटा और जियो के नाम पर फ्री रिचार्ज ऑफर के बारे में जानने के लिए सबसे पहले गूगल ओपन सर्च टूल का इस्तेमाल किया । सर्च के दौरान हमें एक भी ऐसी खबर नहीं मिली, जो इस दावे की पुष्टि कर सके। जांच को बढ़ाते हुए हमने सबसे पहले जियो की आधिकारिक वेबसाइट को स्कैन किया । वेबसाइट पर वायरल ऑफर जैसी कोई जानकारी नहीं मिली। जियो की ओर से यदि ऐसा कोई ऑफर दिया जाता तो जरूर वेबसाइट पर नजर आता। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए जियो के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स को खंगालना शुरू किया। यहां भी वायरल पोस्ट को सही साबित करने वाली कोई जानकारी नहीं मिली। पड़ताल के अगले चरण में हमने टाटा के नाम से वायरल किए जा रहे दावे की जांच शुरू की। हमने टाटा की वेबसाइट को सर्च किया। वहां हमें वायरल दावे से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। यदि कंपनी की ओर से इतना बड़ा ऑफर दिया जाता तो जरूर उसकी कोई न कोई जानकारी वेबसाइट पर मौजूद होती। हमने टाटा के सोशल मीडिया हैंडल को भी सर्च किया। वहां भी वायरल दावे से जुड़ी कोई पोस्ट नहीं मिली। आपको बता दें कि पीएम मोदी के नाम से वायरल किया जा रहा दावा पहले भी समान दावे के साथ अलग-अलग मौकों पर वायरल किया जा चुका है। जिसकी जांच विश्वास न्यूज ने की है। आप उस फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ सकते हैं । हमने सभी लिंक्स को साइबर अपराध सलाहकार किसलय चौधरी के साथ शेयर किया। उन्होंने कहा, शेयर किए जा रहे लिंक्स पर क्लिक ना करें। इससे आपका डेटा चोरी हो सकता है और आपके अकाउंट को भी हैक किया जा सकता है। उन्होंने बताया, “हमें ध्यान देना चाहिए कि अगर कोई कंपनी इस तरह का कोई ऑफर देगी, तो वो अपने सोशल मीडिया या वेबसाइट पर इसकी जानकारी जरूर साझा करेगी। इसलिए सबसे पहले उनकी वेबसाइट या सोशल मीडिया चेक करना चाहिए।” अंत में फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर की जांच की गई। पता चला कि 19 हजार लोग यूजर को फॉलो करते हैं। प्रोफाइल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, यूजर ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट फर्जी निकला। टाटा और जियो की ओर से ऐसा कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। पाठकों को किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। - Claim Review : चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग पर सभी भारतियों को फ्री रिचार्ज का वादा किया गया है। - Claimed By : फेसबुक यूजर - 6390raj2023 - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software