schema:text
| - Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact checks doneFOLLOW US
Elections 2022
सोशल मीडिया पर एक टेम्पलेट शेयर कर दावा किया गया है कि जिस चुनावी वर्ष के अंत में 2 होता है ,उसमें यूपी के अंदर सपा की सरकार बनती है। वर्ष 1992-2002-2012 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनी थी इसलिए अब यूपी में 2022 में भी सपा की सरकार बनेगी।
एक यूजर ने इस टेम्पलेट को शेयर करते हुए लिखा कि ‘2022 में समाजवादी आ रहे हैं.’
उपरोक्त फेसबुक पोस्ट को यहां देखा जा सकता है।
उपरोक्त फेसबुक पोस्ट को यहां देखा जा सकता है।
उपरोक्त फेसबुक पोस्ट को यहां देखा जा सकता है।
उपरोक्त फेसबुक पोस्ट को यहां देखा जा सकता है।
वायरल टेम्पलेट को ट्विटर पर भी शेयर किया गया है।
उपरोक्त ट्वीट का आर्काइव यहां देखा जा सकता है।
14 जनवरी 2022 को नवभारत टाइम्स द्वारा प्रकाशित एक लेख के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में विधानसभा के लिए चुनाव 7 चरणों में होंगे। 10 फरवरी 2022 को चुनाव शुरू होगा और 10 मार्च 2022 को चुनाव के नतीज़े आएंगे। इसी बीच एक टेम्पलेट को शेयर कर दावा किया गया है कि जिस चुनावी वर्ष के अंत में 2 होता है, उसमें सपा की सरकार बनती है, वर्ष 1992-2002-2012 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनी थी, इसलिए अब यूपी में 2022 में भी सपा की सरकार बनेगी।
क्या जिस चुनावी वर्ष के अंत में 2 होता है उस साल यूपी में सपा की सरकार बनती है? वर्ष 1992-2002-2012 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनी थी? इस दावे का सच जानने के लिए हमने चुनाव आयोग की वेबसाइट को खंगालना शुरू किया।
इस दौरान हमें जो जानकारी प्राप्त हुई उसके मुताबिक, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 1951, 1957, 1962, 1967, 1969, 1974, 1977, 1980, 1985, 1989, 1991, 1993, 1996, 2002, 2007, 2012 और 2017 में हुए हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 1992 में विधानसभा चुनाव नहीं हुए थे।
1992 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव ही नहीं हुए थे तो उस साल समाजवादी पार्टी या किसी भी दल की सरकार बनने का सवाल ही नहीं उठता है।
इसके बाद हमने यह खोजना शुरू किया कि क्या उत्तर प्रदेश में 2002 में सपा की सरकार बनी थी। इस प्रक्रिया के दौरान हमें 26 नवम्बर 2021 को अमर उजाला द्वारा प्रकाशित एक लेख मिला। प्राप्त लेख के मुताबिक, 2002 के यूपी चुनाव में सपा को सबसे ज्यादा सीटें मिली थी। लेकिन 2002 में समाजवादी पार्टी सूबे में सरकार बनाने में असफल रही थी। बतौर लेख, बसपा और भाजपा ने 2002 में उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनाई थी। 3 मई, 2002 को मायावती तीसरी बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी थी।
हालांकि, बसपा और भजपा का गठबंधन 2003 में टूट गया और तत्कालीन सरकार गिर गई। इसके बाद 29 अगस्त 2003 को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी और मुलायम सिंह यादव ने यूपी के मुख्यमंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथ ग्रहण किया।
उत्तर प्रदेश में 2002 में भाजपा और बसपा गठबंधन की सरकार बनी थी। ‘उत्तर प्रदेश में 2002 में सपा की सरकार बनी थी’ यह दावा गलत है।
पड़ताल के अगले चरण में हमने यह खोजना शुरू किया कि वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनी थी। इस प्रक्रिया के दौरान हमें 8 मार्च 2017 को Timesofindia द्वारा प्रकाशित एक लेख मिला। बतौर लेख, सूबे में 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने थे। उत्तर प्रदेश में 2012 में सपा की सरकार बनी थी, यह दावा सही है।
Read More: क्या अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बनने पर यूपी में बनाएंगे 2000 नई मस्जिदें? फेक दावा वायरल है
इस तरह हमारी पड़ताल में यह साफ़ हो गया कि ‘जिस चुनावी वर्ष के अंत में 2 होता है उसमें सपा की सरकार बनती है, वर्ष 1992-2002-2012 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनी थी’ यह दावा भ्रामक है।
Election Commission Of India : https://eci.gov.in/files/category/92-uttar-pradesh/
Amar Ujala : https://www.amarujala.com/lucknow/the-era-of-martyrdom-of-principles-the-bjp-which-was-betrayed-twice-formed-mayawati-s-government-but-could-not-fulfill-it-even-for-the-third-time
Times Of India: https://timesofindia.indiatimes.com/elections/assembly-elections/uttar-pradesh/news/uttar-pradesh-assembly-election-results/articleshow/57510988.cms
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Runjay Kumar
January 30, 2025
Runjay Kumar
January 23, 2025
Runjay Kumar
December 6, 2024
|