About: http://data.cimple.eu/claim-review/231094e44eef004b32c5b322432ae3c1f3ef8669479ef15aa0056a0b     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Quick Fact Check: एक्स-रे मशीन में कॉकरोच होने का दावा करती फ़र्ज़ी पोस्ट फिर वायरल मशहूर एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो के एक्स-रे के साथ छेड़छाड़ कर इसे झूठी कहानी के साथ वायरल किया जा रहा है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह तस्वीर और इससे जुड़े दावे फर्जी साबित हुए हैं। - By: Pallavi Mishra - Published: Nov 9, 2021 at 05:23 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट फिर से वायरल हो रही है, जिसमें छाती के एक्स-रे में एक बड़ा-सा कॉकरोच दिख रहा है। पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है कि यह एक्स-रे जिम्बॉब्वे के एक अस्पताल का है और जब यह मरीज इलाज के लिए भारत आया तो यह पता चला कि कॉकरोच छाती में नहीं, बल्कि एक्स-रे मशीन में था। विश्वास न्यूज ने ऐसे ही एक दावे की पहले भी पड़ताल की थी। उस समय हमारी पड़ताल में ये तस्वीर और उससे जुड़े दावे फर्जी साबित हुए थे। क्या है वायरल पोस्ट में सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट में छाती का एक्स-रे दिखाया जा रहा है, जिसमें कॉकरोच है। पोस्ट के साथ तेलुगु भाषा में दावा किया गया है कि यह मामला जिम्बॉब्वे के रुसेप जनरल अस्पताल (Rusape General hospital) का है। आगे कहा गया है कि जब मरीज इलाज के लिए भारत आया तो पता चला कि कॉकरोच छाती में नहीं, बल्कि एक्स-रे मशीन में था। पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखा जा सकता है। पड़ताल विश्वास न्यूज ने इस जैसे ही एक दावे की पहले भी पड़ताल की थी। उस समय हमारी पड़ताल में पता चला था कि असल में यह तस्वीर हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मार्लिन मुनरो के एक्स-रे है। मार्लिन मुनरो को 1954 में सीडर्स ऑफ लेबनान हॉस्पिटल में एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के लिए एडमिट कराया गया था। उसी समय उनका एक्स-रे किया गया था। अस्पताल ने 2010 में एक्स-रे की 3 तस्वीरों के सेट को 45,000 डॉलर में नीलाम किया था। कई मीडिया हाउसेस ने इस पर न्यूज रिपोर्ट भी की थी। मगर इस तस्वीर में कॉकरोच नहीं था। असल तस्वीर से वायरल तस्वीर की तुलना करने पर यह साफ हो गया कि वायरल तस्वीर को फोटोशॉप किया गया है। यह तस्वीर गलत कहानी के साथ वायरल की जा रही है। विश्वास न्यूज ने जनरल फिजिशियन डॉक्टर सजीव कुमार से भी बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘यह फर्जी तस्वीर कई सालों से सोशल मीडिया पर घूम रही है। ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी।’ वायरल पोस्ट को अब Nasreen Khan नाम के एक फेसबुक यूजर ने शेयर किया है। प्रोफ़ाइल पर मौजूद जानकारी के अनुसार, यूजर तेलंगाना की रहने वाली हैं। निष्कर्ष: मशहूर एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो के एक्स-रे के साथ छेड़छाड़ कर इसे झूठी कहानी के साथ वायरल किया जा रहा है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह तस्वीर और इससे जुड़े दावे फर्जी साबित हुए हैं। - Claim Review : मरीज इलाज के लिए भारत आया तो पता चला कि कॉकरोच छाती में नहीं, बल्कि एक्स-रे मशीन में था - Claimed By : Nasreen Khan - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software