About: http://data.cimple.eu/claim-review/24a112314822ed8fb0afdacecd70724e1a2236c241c61934d3b0fcdb     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: महिलाओं के लिए शराब की अलग दुकानें खोलने की ख़बर को गलत दावे के साथ किया जा रहा है वायरल विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए शराब की अलग दुकानें खोलने का प्रस्ताव 2020 में कांग्रेस सरकार के दौरान रखा गया था। - By: Pallavi Mishra - Published: Oct 27, 2021 at 03:59 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक अख़बार की कटिंग वायरल हो रही है, जिसमें लिखा है “महिलाओं के लिए अलग से दुकान खोलेगी सरकार. भोपाल, इंदौर, जबलपुर से होगी शुरुआत।” इस अख़बार की कटिंग को शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि यह खबर हालिया है और मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार ने यह प्रस्ताव पारित किया है। विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए शराब की अलग दुकानें खोलने का प्रस्ताव 2020 में कांग्रेस सरकार के दौरान रखा गया था। क्या हो रहा है वायरल? Himani Singh नाम की फेसबुक यूजर ने इस वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा “बस यही फर्क है हम पढ़ाएंगे वह पिलाएंगे। कांग्रेस बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मोबाइल और स्कूटी देगी। और भाजपा महिलाओं के लिए शराब की दुकान खोलेगी।#यूपीकीबेटीकोस्कूटी” इस पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखा जा सकता है। पड़ताल वायरल स्क्रीनशॉट में पीपुल्स ब्यूरो लिखा है। कीवर्ड सर्च के साथ ढूंढ़ने पर हमें पता चला कि यह खबर पीपुल्स समाचार नाम के एक अख़बार में 28 फरवरी, 2020 को छपी थी। उस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। हमें इस मामले में ख़बरें outlookindia.com, indiatimes.com , india.com , oneindia.com पर भी मिलीं। सभी ख़बरें फरवरी, मार्च 2020 की थीं। उस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार थी और कमलनाथ मुख्यमंत्री थे। ढूंढ़ने पर हमें मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 28 फरवरी 2020 का एक ट्वीट मिला, जिसमें उन्होंने इस खबर को ट्वीट करते हुए अपनी निराशा जताई थी। हमने इस मामले में पुष्टि के लिए दैनिक जागरण के सहयोगी अख़बार नईदुनिया के भोपाल संवाददाता दीपक विश्वकर्मा से संपर्क साधा। उन्होंने इस विषय में मध्य प्रदेश के आबकारी आयुक्त राजीव दुबे से बात की। आबकारी आयुक्त राजीव दुबे ने कहा, “इस तरह का कोई प्रस्ताव सरकार ने नहीं बनाया है। सोशल मीडिया पर चल रही यह पोस्ट फर्जी है। विभाग ऐसी कोई तैयारी नहीं कर रहा है। न ही इस संबंध में कोई दिशानिर्देश प्राप्त हुए हैं।” इस पोस्ट को Himani Singh नाम के एक फेसबुक यूजर ने शेयर किया था। उन्हें 23,207 लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए शराब की अलग दुकानें खोलने का प्रस्ताव 2020 में कांग्रेस सरकार के दौरान रखा गया था। - Claim Review : बस यही फर्क है हम पढ़ाएंगे वह पिलाएंगे। कांग्रेस बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मोबाइल और स्कूटी देगी। और भाजपा महिलाओं के लिए शराब की दुकान खोलेगी। - Claimed By : Himani Singh - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software