About: http://data.cimple.eu/claim-review/275f0e6c6fbabdc57ef629ed18e2d0b76538a7c3917d1416fff780b4     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: टोल टैक्स में छूट के बारे में बोलते हुए नितिन गडकरी का दो साल पुराना वीडियो भ्रामक दावे से वायरल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के करीब दो साल पुराने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। नितिन गडकरी ने वीडियो में स्थानीय लोगों के लिए टोल टैक्स में छूट की बात की थी, न कि घर के 60 किमी के दायरे में टोल बूथ होने पर छूट की। एनएचएआई के अनुसार, घर से टोल टैक्स की दूरी 20 किमी होने पर स्थानीय लोगों को टैक्स में छूट मिल सकती है। साथ ही दो टोल प्लाजा के बीच 60 किमी की दूरी होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने घर से 60 किमी के दायरे में टोल बूथ होने पर टोल टैक्स में छूट की बात नहीं की थी। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Jul 29, 2024 at 07:05 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उनको कहते हुए दिखाया गया है कि जिसके पास आधार कार्ड है, वह उसे दिखाकर बिना टोल दिए जा सकता है। साथ ही 60 किमी के अंदर एक ही टोल होगा। इसको शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि घर से 60 किमी के दायरे में स्थित किसी भी टोल बूथ पर कोई टोल शुल्क देय नहीं है। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो करीब दो साल पुराना है। इसमें नितिन गडकरी ने कहीं भी यह जिक्र नहीं किया है कि घर से 60 किमी के दायरे में पड़ने वाले टोल बूथ पर आधार कार्ड दिखाकर टोल में छूट हासिल की जा सकती है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार, टोल टैक्स से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को टैक्स में छूट मिल सकती है। कुछ यूजर्स दो साल पुराना वीडियो शेयर कर भ्रामक दावा कर रहे हैं। एनएचएआई के अनुसार, दो टोल प्लाजा के बीच 60 किमी की दूरी होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने घर से 60 किमी के दायरे में टोल बूथ होने पर छूट की बात नहीं की थी। यूजर्स ने इसे गलत समझ लिया। क्या है वायरल पोस्ट विश्वास न्यूज के टिपलाइन नंबर +91 9599299372 पर यूजर ने इस वीडियो क्लिप को भेजकर इसकी सच्चाई बताने का अनुरोध किया। फेसबुक यूजर Nandlal Gurjar Kasana (आर्काइव लिंक) ने 28 जुलाई को वीडियो पोस्ट करते हुए समान दावा किया। पड़ताल वायरल वीडियो दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले वीडियो को ध्यान से सुना। इसमें नितिन गडकरी ने आधार कार्ड से टोल टैक्स छूट मिलने की बात तो कही है लेकिन घर से 60 किमी के दायरे की बात इसमें नहीं है। हां, वह 60 किमी में एक टोल के होने की बात जरूर कह रहे हैं। इस बारे में कीवर्ड से गूगल पर सर्च करने पर 22 मार्च 2022 को एएनआई के एक्स हैंडल से वीडियो के स्क्रीनशॉट को पोस्ट किया गया है। इसमें लिखा है, “हम टोल प्लाजा के पास रहने वाले आधार कार्ड वाले स्थानीय लोगों को पास प्रदान करेंगे। इसके अलावा मैं सुनिश्चित करता हूं कि 60 किलोमीटर के भीतर केवल एक टोल प्लाजा होगा और यदि कोई दूसरा टोल प्लाजा है, तो इसे अगले 3 महीनों में बंद कर दिया जाएगा: लोकसभा में केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी” 22 मार्च 2022 को दूरदर्शन नेशनल के यूट्यूब चैनल पर लोकसभा की कार्यवाही का वीडियो अपलोड किया गया है। इसमें वायरल वीडियो के हिस्से को देखा जा सकता है। इसमें नितिन गडकरी कह रहे हैं, “एक किसी ने कहा, मैं नाम भूल रहा हूं, उसने कहा कि आधार के कार्ड को मानकर उसको पास जारी किया जाएगा। जहां भी टोल आना है, वहां स्थानीय लोगों को पास जारी किया जाए।” इसके बाद उन्होंने 60 किमी में एक टोल टैक्स होने की बात कही थी। इससे साफ होता है कि नितिन गडकरी ने घर से 60 किमी के दायरे की बात नहीं की थी। साथ ही यह वीडियो भी करीब दो साल पुराना है। इस बारे में दैनिक जागरण के नेशनल ब्यूरो के हेड आशुतोष झा ने इस वीडियो के पुराने होने की पुष्टि की। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में घर होने पर टोल टैक्स में छूट मिलती है। इसके लिए दस्तावेज जमा कराने होंगे। दस्तावेज की जांच होने के बाद प्रार्थी को छूट मिल जाएगी। एनएचएआई की वेबसाइट पर मौजूद एफएक्यू में बताया गया है कि दो टोल बूथ के बीच 60 किमी की दूरी होनी चाहिए। पुराना वीडियो शेयर करने वाले फेसबुक यूजर के करीब 6 हजार फॉलोअर्स हैं और वह कोटा में रहते हैं। निष्कर्ष: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के करीब दो साल पुराने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। नितिन गडकरी ने वीडियो में स्थानीय लोगों के लिए टोल टैक्स में छूट की बात की थी, न कि घर के 60 किमी के दायरे में टोल बूथ होने पर छूट की। एनएचएआई के अनुसार, घर से टोल टैक्स की दूरी 20 किमी होने पर स्थानीय लोगों को टैक्स में छूट मिल सकती है। साथ ही दो टोल प्लाजा के बीच 60 किमी की दूरी होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने घर से 60 किमी के दायरे में टोल बूथ होने पर टोल टैक्स में छूट की बात नहीं की थी। - Claim Review : घर से 60 किमी के दायरे में स्थित किसी भी टोल बूथ पर कोई टोल शुल्क देय नहीं है। - Claimed By : FB User- Nandlal Gurjar Kasana - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software