About: http://data.cimple.eu/claim-review/297e27635bfa202de397ff514beb7d076b966cbe7c06c253f47098e3     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: युवकों को अजीब सजा दिए जाने का वीडियो मध्य प्रदेश का है, लखनऊ का नहीं पिछले साल अक्टूबर में मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने सड़क पर भोंपू बजाकर लोगों को परेशान करने वाले युवकों को अनोखे तरीके से सजा दी थी। उस वीडियो को अब यूपी का बताकर वायरल किया जा रहा है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Oct 26, 2023 at 03:21 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। दशहरे के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया। इसमें पुलिसकर्मी युवकों के कान में हॉर्न बजाते और उनसे उठक-बैठक कराते दिख रहे हैं। यूजर्स इसे शेयर कर दावा कर रहे हैं कि लखनऊ में दशहरे के मेले में भोंपू बजाकर लोगों को परेशान करने वाले मनचलों को पुलिस ने इस तरह से सबक सिखाया। विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि युवकों को अजीब तरीके से सजा देने का यह वीडियो मध्य प्रदेश के जबलपुर का है और एक साल पुराना है। इसका उत्तर प्रदेश से कोई संबंध नहीं है। क्या है वायरल पोस्ट ब्लू टिक वाले एक्स यूजर ‘NITIN SINGH (अभय)‘ (आर्काइव लिंक) ने वीडियो को पोस्ट करते हुए इसे लखनऊ का बताया। फेसबुक यूजर ‘प्रयागराज आज‘ (आर्काइव लिंक) ने भी 25 अक्टूबर को इस वीडियो को पोस्ट करते हुए समान दावा किया। पड़ताल वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले इस वीडियो को वायरल करने वाले एक्स यूजर की पोस्ट को ध्यान से देखा। जवाब में कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा है कि यह वीडियो यूपी का नहीं है। गगन अरोड़ा नाम के यूजर ने इसे मध्य प्रदेश के जबलपुर का बताते हुए वीडियो लिंक शेयर किया है। 7 अक्टूबर 2022 को इकोनॉमिक्स टाइम्स के यूट्यूब चैनल पर अपलोड शॉर्ट्स में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसके अनुसार, मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने भोंपू बजाकर युवकों को अनोखे तरह से सजा दी। पुलिसकर्मियों ने उनके कान के पास भोंपू को बजाया। इसमें वायरल वीडियो के हिस्से को भी देखा जा सकता है। इसके बाद हमने कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर सर्च किया। 7 अक्टूबर 2022 को एनडीटीवी के यूट्यूब चैनल पर भी इस बारे में वीडियो न्यूज अपलोड है। इसमें बताया गया है, “एमपी के जबलपुर में कुछ शरारती लड़के सड़क पर चल रहे लोगों को भोंपू बजाकर परेशान कर रहे थे। हर आने-जाने वाले के कान में ये लड़के शोर कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने इनसे एक-दूसरे के कान में भोंपू बजवाया।” वीडियो का टाइटल है, Jabalpur में भोंपू बजाकर राहगीरों को परेशान कर रहे थे युवक, Police ने ऐसे सिखाया सबक| Desh Pradesh। 7 अक्टूबर 2022 को नईदुनिया की वेबसाइट पर भी इससे संबंधित खबर को देखा जा सकता है। इसके अनुसार, “मामला नवरात्र के दौरान अष्टमी का है। सड़कों पर कुछ शरारती तत्व लड़कियों और महिलाओं को देखकर पुंगी बजा रहे थे। यह देखकर पुलिस हरकत में आ गई। गढ़ा पुलिस क्षेत्र में जब कुछ युवक पुंगी बजाते हुए निकले तो टीआई राकेश तिवारी और उनकी टीम ने उन्हें रोक लिया। उनको सबक सिखाने के लिए पुलिसकर्मियों ने खुद एक युवक के कान में पुंगी बजा दी। इसके बाद दूसरे से ऐसा करने को कहा। इसके बाद पुलिस ने पुंगी तोड़कर वापस कर दी। साथ ही दोबारा ऐसा नहीं करने की हिदायत भी दी।” इस बारे में मध्य प्रदेश नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर अरविंद दुबे का कहना है, “पिछले साल जबलपुर में नवरात्र के दौरान पुलिस ने मनचलों को यह सजा दी थी। वायरल वीडियो यूपी का नहीं, बल्कि जबलपुर का है।“ इससे पहले भी यह वीडियो यूपी का बताकर वायरल किया जा चुका है। फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है। एमपी के वीडियो को यूपी का बताने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। मार्च 2017 से एक्स से जुड़े यूजर के 931 फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: पिछले साल अक्टूबर में मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने सड़क पर भोंपू बजाकर लोगों को परेशान करने वाले युवकों को अनोखे तरीके से सजा दी थी। उस वीडियो को अब यूपी का बताकर वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : लखनऊ में दशहरे के मेले में भोंपू बजाकर उधम मचाने वाले मनचलों को पुलिस ने उनके तरीके से सबक सिखाया। - Claimed By : X User- NITIN SINGH (अभय) - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software