About: http://data.cimple.eu/claim-review/30b15ea5fe733a9eb7b644fdf772a5b35b897a8e84f3798071c59e78     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: अजय देवगन के साथ बैठी महिला बॉलीवुड कलाकार हैं, उनकी माँ नहीं; गलत दावे के साथ तस्वीर हो रही है वायरल विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि तस्वीर में दिख रही बुजुर्ग महिला अजय देवगन की मां नहीं हैं। यह महिला पुष्पा जोशी हैं, जिन्होंने अजय देवगन के साथ 2018 में आई फिल्म ‘रेड’ में काम किया था। पुष्पा जोशी का निधन नवंबर 2019 में हो गया था। - By: Pallavi Mishra - Published: Jul 15, 2020 at 04:42 PM विश्वास न्यूज़, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आजकल एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन एक बुजुर्ग महिला के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि तस्वीर में ‘अजय देवगन और उनकी माता जी’ हैं। विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि तस्वीर में दिख रही बुजुर्ग महिला अजय देवगन की मां नहीं हैं। यह महिला पुष्पा जोशी हैं, जिन्होंने अजय देवगन के साथ 2018 में आई फिल्म ‘रेड’ में काम किया था। पुष्पा जोशी का निधन नवंबर 2019 में हो गया था। क्या हो रहा है वायरल? वायरल तस्वीर में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन एक बुजुर्ग महिला के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि तस्वीर में ‘अजय देवगन और उनकी माता जी’ हैं। इस फेसबुक पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखा जा सकता है। पड़ताल इस तस्वीर की पड़ताल करने के लिये हमने इस तस्वीर का स्क्रीनशॉट लिया और उसे गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। हमें दैनिक जागरण की वेबसाइट jagran.com पर 26 मार्च 2018 को पब्लिश्ड खबर में यह तस्वीर मिली। खबर के मुताबिक, “85 साल की उम्र में फिल्म ‘रेड’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली पुष्पा जोशी ‘अम्माजी’ अपने शानदार काम से सबकी चहेती बन गई हैं। ‘रेड’ में उनके काम को देखकर काजोल सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं और उन्हें अपने घर ले जाने की इच्छा जताई। अपनी जवानी के दिनों में कभी थिएटर में काम करने वाली पुष्पा जोशी को हमेशा से एक्टिंग का शौक रहा है, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते इन्होंने कभी अपने इस हुनर को वक्त नहीं दिया। जब बच्चे बड़े हुए तो एक बार फिर अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जीने का मौका मिला।” पुष्पा जोशी ने फिल्म ‘रेड’ में एक्टर सौरभ शुक्ला की मां का किरदार निभाया था। वायरल तस्वीर फिल्म रेड की ही शूटिंग के दौरान ली गई थी। पुष्पा जोशी को लेकर हमें livehindustan.com की भी एक खबर मिली। 29 नवंबर 2019 को पब्लिश्ड खबर के अनुसार “अजय देवगन की हिट फिल्म ‘रेड’ में सौरभ शुक्ला की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पुष्पा जोशी का निधन हो गया है। वह 85 साल की थीं।” आपको बता दें कि अजय देवगन की मां का नाम वीना देवगन है। अजय देवगन के साथ उनकी मां की तस्वीर हमें नईदुनिया की एक खबर में मिली। ज़्यादा पुष्टि के लिए हमने वरिष्ठ एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट पराग छापेकर से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, “तस्वीर में दिख रही महिला अजय देवगन की मां नहीं हैं।” इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर कई लोग शेयर कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है D K Parmar नाम का यूजर। यूजर के प्रोफाइल के अनुसार, वो नोएडा का रहने वाला है और उसके फेसबुक पर कुल 12,221 फ़ॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि तस्वीर में दिख रही बुजुर्ग महिला अजय देवगन की मां नहीं हैं। यह महिला पुष्पा जोशी हैं, जिन्होंने अजय देवगन के साथ 2018 में आई फिल्म ‘रेड’ में काम किया था। पुष्पा जोशी का निधन नवंबर 2019 में हो गया था। - Claim Review : अजय देवगन और उन की माता जी - Claimed By : D K Parmar - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software