About: http://data.cimple.eu/claim-review/355bfb34c864787a985ecfbabba7148ad8c991cc85ca7df6bcd4faab     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: ‘रामायण’ में आर्य सुमंत का किरदार निभाने वाले चंद्रशेखर का पिछले साल हुआ था निधन ‘रामायण’ में आर्य सुमंत का किरदार निभाने वाले अभिनेता चंद्रशेखर का निधन 16 जून 2021 को हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट भ्रामक है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Aug 31, 2022 at 12:51 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। रामानंद सागर के सीरियल ‘रामायण’ में आर्य सुमंत का किरदार निभाने वाले चंद्रशेखर को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रही है। उनकी फोटो पोस्ट कर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि चंद्रशेखर का आज 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि ‘रामायण’ सीरियल में आर्य सुमंत का किरदार निभाने वाले चंद्रशेखर का निधन जून 2021 में हुआ था। फोटो को भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट में फेसबुक यूजर ‘विकास राणा‘ (आर्काइव लिंक) ने 29 अगस्त को स्क्रीनशॉट को पोस्ट किया। इसमें चंद्रशेखर की फोटो के साथ में लिखा हुआ है, रामानंद सागर की रामायण में आर्य सुमंत का किरदार निभाने वाले चंद्रशेखर का आज 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया… रामायण में जब श्रीराम को वनवास मिला तो अयोध्या से वन तक श्रीराम इनके ही रथ में गए थे… भगवान इनकी आत्मा को शान्ति दे… पड़ताल वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर तलाश किया। इसमें हमें 17 जून 2021 को jagrantv में छपी खबर मिली। इसके मुताबिक, रामायण में आर्य सुमंत का किरदार निभाने वाले चंद्रशेखर का मुंबई में निधन हो गया। वह 98 साल के थे। उनका जन्म हैदराबाद में हुआ था। चंद्रशेखर ने 250 से अधिक फिल्मों और टीवी शो में काम किया था। 16 जून 2021 को टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेता चंद्रशेखर का निधन हो गया है। वह 97 साल के थे। टीवी सीरियल ‘रामायण’ में आर्य सुमंत का किरदार निभाने पर उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी। अतुल मोहन के वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट से भी 16 जून 2021 को ट्वीट किया गया है कि सुबह 7 बजे अभिनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर का निधन हो गया। वह 98 साल के थे। 17 जून 2021 को जी न्यूज में छपी खबर में वायरल कोलाज भी अपलोड किया गया है। इस बारे में मुंबई में एंटरटेनमेंट के सीनियर जर्नलिस्ट पराग छापेकर का कहना है, ‘अभिनेता चंद्रशेखर का निधन पिछले साल जून में मुंबई स्थित आवास पर हुआ था। वह एक बेहतरीन अभिनेता थे।‘ फोटो को भ्रामक दावे से वायरल करने वाले फेसबुक यूजर ‘विकास राणा‘ की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इसके मुताबिक, वह लखनऊ में रहते हैं। निष्कर्ष: ‘रामायण’ में आर्य सुमंत का किरदार निभाने वाले अभिनेता चंद्रशेखर का निधन 16 जून 2021 को हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट भ्रामक है। - Claim Review : अभिनेता चंद्रशेखर का आज 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। - Claimed By : FB User- Vikas Rana - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software