About: http://data.cimple.eu/claim-review/3563fdc0b7c542555ea610b249f4e833e916aa3c7e0c273d60687f55     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check :वीडियो में सिख नौजवान को मारते नज़र आ रहा युवक यूपी के उप मुख्यमंत्री का भतीजा नहीं है, फ़र्ज़ी है दावा - By: Umam Noor - Published: Aug 21, 2019 at 10:48 AM - Updated: Aug 21, 2019 at 05:29 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो इलाहाबाद का है और सिख नौजवान को मारने वाला युवक उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री का भतीजा है। विशवास न्यूज़ की पड़ताल में यह दावा फ़र्ज़ी साबित होता है। ना ही मारने वाला युवक केशव मौर्य का भतीजा है और ना ही यह वीडियो यूपी का है। वायरल हो रहा वीडियो 2016 का जम्मू का है। क्या है वायरल पोस्ट में फेसबुक यूजर Arun Gautam BirWa ने 18 अगस्त को यह वीडियो शेयर करते हुए दावा किया, ”इलाहाबाद मे उप मुख्यमंत्री केशव मोर्या के भतीजे ने ट्रक चालक की पगड़ी उतार कर बेरहमी से पीटा सिक्ख धर्म के चालक ने कहा जितना मारना है मार लो पर मेरे बाल ना खोलो पर सत्ता के नशे मे चूर नेता ने बाल पकड़ कर घसीट घसीट कर मारा ।” अब तक इस वीडियो को 60 हज़ार से भी ज़यादा बार देखा जा चुका है। वहीं 2,709 लोगो ने शेयर किया है। वीडियो में दिए गए कैप्शन के नीचे Arpit Srivastava (@SpArpitSri07) नाम के यूजर का ट्विटर लिंक दिया गया है जिसमेंं भी यही दावा किया जा रहा है की यह वीडियो इलाहाबाद का है और मारने वाला युवक उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री का भतीजा है। हमने पाया कि इस वीडियो को फेसबुक और ट्विटर दोनों प्लेटफॉर्म्स पर इसी दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। पड़ताल विश्वास टीम ने वीडियो की पड़ताल की और सबसे पहले वीडियो को ध्यान देखा और सुना। वीडियो में दो युवक एक लड़के को मारते हुए नज़र आ रहे हैं। लड़के के लम्बे बाल हैं। बता दें कि आम तौर पर लम्बे बाल सिख समुदाय के लोगों के होते हैं। अब हमने वीडियो पता लगाने के लिए invid टूल के ज़रिये इसके कीफ्रेम्स निकाले और हमारे हाथ कुछ लिंक्स लगे। इन सभी लिंक में हमें वायरल वीडियो मिला, लेकन कोई ऐसा दावा नहीं मिला जिससे यह पता चले की यह वीडियो किस जगह का है। हमारी सर्च में हमें jiobindass नाम के यूट्यूब अकाउंट पर 22 मई 2016 को अपलोड किया हुआ एक वीडियो मिला। वीडियो को इसमें जम्मू का बताया गया है। सर्च के दौरान हमें पंजाब केसरी की खबर मिली जिसे 14 मई 2016 छापा गया था। खबर की सुर्खी थी, ”सड़क के बीचोंबीच सिख युवक की पिटाई” इस खबर में वायरल वीडियो के ही एक शॉट को देखा जा सकता है। खबर पढ़ने के बाद मालूम हुआ की जम्मू के अखनूर में एक सिख नौजवान को दो लोगों ने सरेआम मारा था। हमने इस खबर का न्यूज़ सर्च किया और हमारे हाथ u4uvoice.com की एक खबर का लिंक लगा। यह खबर सिख नौजवान की पिटाई के बाद हो रही हड़ताल के बारे में थी। खबर में बताया गया की यह पिटाई का मामला 09 मई 2016 का है। जिसमें हरविंदर सिंह नाम के सिख नौजवान को कुछ लड़कों ने सड़क पर मारा था। इन्हीं लिंक में हमें dailysikhupdates.com नाम की वेबसाइट पर 14 मई 2016 को छपी एक खबर मिली। खबर के मुताबिक़, सिख नौजवान का नाम हरविंदर सिंह है और उसे वानी गुप्ता और उसके साथियों ने मारा था। अखनूर पुलिस ने धारा 341,323,295,307 के तहत मामला दर्ज किया है। अपनी खबर की तस्दीक़ के लिए हमने जम्मू और कश्मीर के दैनिक जागरण के स्टेट एडिटर अभिमन्यु शर्मा से बात की और उनके साथ वीडियो शेयर किया उन्होंने हमें बताया की यह वीडियो 2016 का है, इस सिख नौजवान की पिटाई के बाद सिख कम्युनिटी के लोगों ने इंसाफ की मांग भी की थी। उन्होंने साथ में यह भी बताया की यह मामला आपसी मदभेद का था। इसके अलावा उन्होंने हमारे साथ मामले की एफआईआर की कॉपी भी शेयर की। दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक़ 9 मई 2016 को जम्मू के अखनूर में हरविंदर सिंह नाम के 19 साल के एक लड़के को वानी गुप्ता और उसके साथियों ने सड़क पर मारा था। पुलिस ने धारा 341,323,295,307 के तहत मामला दर्ज किया है। एफआईआर की कॉपी आप नीचे देख सकते है। अपनी खबर को पुख्ता करने के लिए हमने इलाहाबाद के दैनिक जागरण एडिटर मदन मोहन से बात की और उन्होंने हमे बताया, ”यह वीडियो पहले भी वायरल हो चुका है। इस वीडियो का प्रयागराज से कोई ताल्लुक नहीं है। इसमें केशव मौर्य का भतीजा भी नहीं है।” अब बारी थी इस वीडियो को वायरल करने वाले फेसबुक यूजर Arun Gautam BirWa की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया की उनकी कवर फोटो पर बहुजन समाज पार्टी लिखा हुआ है और साथ ही उन्होंने अबाउट सेक्शन में अपने आपको बसपा का सोशल वर्कर बताया है। निष्कर्ष: विश्वास टीम की पड़ताल में वायरल वीडियो का दावा फ़र्ज़ी साबित होता है। वीडियो में नौजवान को मारते हुए नज़र आ रहा शख्स यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य का भतीजा नहीं है और ना ही यह वीडियो इलाहाबाद का है, बल्कि यह वीडियो 2016 का जम्मू के अखनूर का है। पूरा सच जानें… सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्यम से भी सूचना दे सकते हैं। - Claim Review : इलाहाबाद मे उप मुख्यमंत्री केशव मोर्या के भतीजे ने ट्रक चालक की पगड़ी उतार कर बेरहमी से पीटा सिक्ख धर्म के चालक ने कहा जितना मारना है मार लो पर मेरे बाल ना खोलो पर सत्ता के नशे मे चूर नेता ने बाल पकड़ कर घसीट घसीट कर मारा ।'' - Claimed By : FB User- Arun Gautam BirWa - Fact Check : झूठ
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software