About: http://data.cimple.eu/claim-review/3572583e2f6f0849d74c5b4a9ecbd7cc0cc30967a29db385e3865fa5     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा ने नहीं अपनाया इस्लाम धर्म, पहनी थी टोपी - By: Ashish Maharishi - Published: Dec 22, 2019 at 11:27 AM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय झा की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें उन्होंंने जालीदार टोपी पहनी थी। फेसबुक पर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि संजय झा ने इस्लाम स्वीकार कर लिया है। यह तस्वीर फेसबुक के अलावा WhatsAppपर भी खूब वायरल हो रही है। विश्वास न्यूज ने जब वायरल पोस्ट की पड़ताल की तो हमें पता चला कि संजय झा के इस्लाम स्वीकार करने की बात पूरी तरह झूठी है। संजय झा ने ट्विटर और व्हाट्सऐप पर अपनी प्रोफाइल इमेज चेंज की थी। उसी इमेज को कुछ लोग झूठे दावे के साथ वायरल कर रहे हैं। क्या है वायरल पोस्ट फेसबुक यूजर कुशल देव ने 19 दिसंबर को दोपहर 3:43 बजे संजय झा की टोपी पहने हुए तस्वीर को अपलोड किया और दावा किया कि कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा ने इस्लाम धर्म अपनाया। इस पोस्ट पर यूजर्स लगातार कमेंट के माध्यम से संजय झा पर निशाना साध रहे हैं। पड़ताल विश्वास न्यूज ने सबसे पहले संजय झा की वायरल तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज में अपलोड करके सर्च किया। हमें besthindinews.com नाम की एक वेबसाइट पर एक खबर में वायरल तस्वीर मिली। इसमें बताया गया कि संजय झा ने जालीदार टोपी पहनी। यह खबर 19 दिसंबर को प्रकाशित की गई थी। तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हम संजय झा के ट्विटर हैंडल @JhaSanjay पर गए। वहां हमें वही तस्वीर मिली, जिसे फर्जी दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। 19 दिसंबर 2019 को दोपहर 1:23 बजे संजय झा ने अपने प्रोफाइल पिक्चर बदली थी। इसे आईफोन से बदला गया था। लेकिन इसमें कहीं भी इस्लाम धर्म की बात नहीं कही गई थी। पड़ताल के दौरान जब हमने संजय झा के व्हॉटसऐप की डिस्पले पिचर्स को चेक किया तो हमें वहां भी यह तस्वीर मिली। उन्होंने अपने About सेक्शन में लिखा था : Because Unity Is My Religion! यह कल यानि 19 तारीख को लिखा गया था। इस्लाम धर्म स्वीकार करने के दावे की पड़ताल के लिए हमने सीधे संजय झा से संपर्क किया। उन्होंने विश्वास न्यूज से बातचीत में कहा, “मैं धर्म और कर्म से हिन्दू हूं। इस्लाम स्वीकार करने की बात कोरी बकवास है। इस अफवाह को वही लोग उड़ा रहे हैं, जो एक खास धर्म से नफरत करते हैं। ट्विटर और व्हाट्सऐप पर मैंने जानबूझ कर टोपी वाली तस्वीर लगाई, ताकि मैं बता सकूं कि मेरा धर्म सभी धर्मों का सम्मान करता है। यह टोपी मैंने देश की एकता के लिए पहना था।” अंत में विश्वास न्यूज ने कुशल दवे नाम के फेसबुक अकाउंट की सोशल स्कैनिंग की। हमें पता चला कि कुशल एक खास विचारधारा से प्रभावित हैं। महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले कुशल की अधिकांश पोस्ट हमें मराठी भाषा में मिली। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि ‘संजय झा ने इस्लाम धर्म अपनाया’ वाली पोस्ट झूठी है। संजय झा ने 19 दिसंबर को अपने ट्विटर और व्हाट्सऐप पर अपनी डिस्पले पिक्चर बदली थी। नई इमेज में उन्होंने टोपी पहनी हुई थी। उसी इमेज को कुछ लोग झूठे दावे के साथ वायरल की जा रही है। ये भी पढ़ें - Claim Review : दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा ने इस्लाम धर्म अपना लिया - Claimed By : फेसबुक यूजर कुशल दवे - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software