About: http://data.cimple.eu/claim-review/35783a9b685bc7d24281657a93ee6bc14602b635d1dc930952261792     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: कनाडा में प्रदर्शन के वीडियो को भारत से वैक्सीन मिलने की ख़ुशी में निकाली गयी रैली बताकर किया जा रहा वायरल विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फ़र्ज़ी है। यह वीडियो 7 फरवरी 2021 का है, जब भारतीय मूल के लोगो ने कनाडा के वैंकूवर में हिन्दुस्तान में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा और तिरंगे के अपमान के खिलाफ रैली निकाली थी। - By: Umam Noor - Published: Mar 11, 2021 at 04:49 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बिल्डिंग के बाहर भारी तादाद में लोग तिरंगा लिए हुए प्रदर्शन करते हुए वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो में कुछ लोगों को गाड़ियों से भी तिरंगे को लहराते हुए देखा जा सकता है।अब इसी वीडियो को यह बताते हुए वायरल किया जा रहा है कि भारत से कोरोना वैक्सीन मिलने की ख़ुशी में कनाडा में तिरंगा रैली निकली गयी है और यह उसी का वीडियो है। विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फ़र्ज़ी है। यह वीडियो 7 फरवरी 2021 का है, जब भारतीय मूल के लोगों ने कनाडा के वैंकूवर में हिन्दुस्तान में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा और तिरंगा के कथित अपमान के खिलाफ रैली निकाली थी। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर ‘रणविजय सिंह भूमिहार’ ने वीडियो शेयर किया, जिसमें कुछ लोगों को प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, ‘भारत से वैक्सीन दान में मिलने के सम्मान में, #कनाडामेंतिरंगाकाररैली निकाली गई, खालिस्तानियों देख लो बड़ा फुदकते हो कनाडा के नाम पर”. पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहाँ देखें। पड़ताल डेढ़ मिनट के इस वीडियो में हमें हिन्दुस्तान टाइम्स का लोगो नज़र आया और 31 सेकंड के फ्रेम में Demonstrations was held against R- Day Violence’ (गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन) लिखा हुआ दिखा। वीडियो के 44 सेकंड के फ्रेम में गणतंत्र दिवस पर लाल किले पर हुई हिंसा के वीडियो को भी देखा जा सकता है। वहीं, 1 मिनट के फ्रेम के एक प्रदर्शनकारी को यह कहते हुए सुन सकते हैं कि, ‘हर प्रान्त के हिन्दुस्तान के सम्मानित सदस्य यहाँ खड़े हैं, जो इस बात से विचलित हैं कि तिरंगे का अपमान हुआ है। हम झंडे के साथ भी हैं, हम जवान के साथ भी हैं, हम किसान के साथ भी हैं।” यही वीडियो हमें हिन्दुस्तान टाइम्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 7 फरवरी 2021 को अपलोड हुआ भी मिला। हिन्दुस्तान टाइम्स की वेबसाइट पर हमें इससे जुड़ी खबर भी मिली, जिसमें वीडियो के हवाले से बताया गया, ‘भारत की राष्ट्रीय राजधानी में हिंसा के बाद कनाडा में भारतीय प्रवासियों के सदस्यों ने एक प्रदर्शन किया। वैंकूवर की सड़कों पर तिरंगे से सजी कारों को रैली के लिए निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ जैसे नारे भी लगाए। वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए विश्वास न्यूज़ ने हमारे साथी पंजाबी जागरण के कनाडा कालेग्री से रिपोर्टिंग करने वाले संवाददाता कमलजीत बत्तूर से संपर्क किया और उनके साथ कनाडा का यह वीडियो शेयर किया। उन्होंने हमें बताया, ‘यह वीडियो वैक्सीन की ख़ुशी में नहीं, बल्कि उस वक़्त का है जब गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में हुई हिंसा और तिरंगे के कथित अपमान के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे थे। 7 फरवरी का यह वीडियो कनाडा के वैंकूवर में इंडियन काउंसलेट के बाहर हुए प्रदर्शन का है।” गूगल स्ट्रीट व्यू में वैंकूवर इंडियन काउंसलेट सर्च करने पर वही बिल्डिंग नज़र आई, जिसके बाहर वायरल वीडियो में प्रदर्शन होते देखा जा सकता है। 4 मार्च 2021 को दैनिक जागरण की वेबसाइट पर पब्लिश हुई खबर के मुताबिक,’ भारत के सीरम इंस्टीट्यूट से 500000 खुराक की पहली खेप कनाडा पहुंची है। कुल 1.5 मिलियन से अधिक खुराक आनी है। COVID-19 टीकों की 944600 खुराक इस सप्ताह कनाडा पहुंच जानी चाहिए, जिनमें से 444600 खुराक फाइजर की हैं और 500000 खुराकें AstraZeneca की पहुंच गई हैं।” पोस्ट को फ़र्ज़ी दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर रणविजय सिंह भूमिहार की सोशल स्कैनिंग से पता चला की यूजर का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के देवरिया से है। वहीं, यूजर को 161 लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फ़र्ज़ी है। यह वीडियो 7 फरवरी 2021 का है, जब भारतीय मूल के लोगो ने कनाडा के वैंकूवर में हिन्दुस्तान में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा और तिरंगे के अपमान के खिलाफ रैली निकाली थी। - Claim Review : वीडियो को यह बताते हुए वायरल किया जा रहा है कि भारत से कोरोना वैक्सीन मिलने की ख़ुशी में कनाडा में तिरंगा रैली निकली गयी है और यह उसी का वीडियो है। - Claimed By : Ranvijay Singh Bhumihar - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software