About: http://data.cimple.eu/claim-review/36a7ad311215b2b81ec8a2d168e11d96f4fbaa03b6c0adb58280ddcd     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुराने वीडियो को हाल का बता कर किया जा रहा है वायरल विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा सही नहीं है। यह वीडियो 2019 का है, जब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत डूंगरपुर में एक दरगाह गये थे। - By: Pallavi Mishra - Published: Nov 18, 2020 at 12:54 PM - Updated: Nov 24, 2020 at 05:25 PM नई दिल्ली विश्वास न्यूज। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक मस्जिद/दरगाह से बाहर निकलते देखा जा सकता है। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि अशोक गहलोत दिवाली पर राज्य में पटाखों पर बैन लगा कर मस्जिद में नमाज़ पढ़ने गए थे।। विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो 2019 का है, जब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत डूंगरपुर में एक दरगाह गये थे। क्या हो रहा है वायरल वायरल वीडियो में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक मस्जिद/दरगाह से बाहर निकलते देखा जा सकता है। पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है, “दीवाली के फठाकों पर प्रतिबंध लगा कर राजस्थान की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नमाज पढ़ के बाहर निकले।” इस पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखा जा सकता है। पड़ताल इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने इस वीडियो को InVID टूल पर डाला और इसके कीफ्रेम्स निकाले। अब हमने इन कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया।। सर्च के दौरान हमें यूट्यूब पर News 53 Network नाम के एक चैनल पर 28 जनवरी, 2019 को अपलोडेड एक वीडियो मिला, जिसमें वायरल क्लिप की झलकियां देखी जा सकती हैं। इस वीडियो के साथ डिस्क्रिप्शन में लिखा था, “Ashok Gehlot Rajasthan CM visited Shrine in Galiakot today to pay Homage at the Grave of Syedi Fakhruddin Shaheed.” जिसका हिंदी अनुवाद है, “राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत सैयदी फखरुद्दीन शहीद की कब्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज गलियाकोट की मज़ार पर गए।” सीएम अशोक गहलोत की गलियाकोट मज़ार के दौरे को लेकर हमें एक वीडियो First India News Rajasthan नाम के एक यूट्यूब चैनल पर भी 28 जनवरी, 2019 को अपलोडेड मिला। इस वीडियो पर ज़्यादा पुष्टि के लिए हमने जागरण राजस्थान के संवाददाता नरेंद्र शर्मा से संपर्क किया। उन्होंने कहा, “यह वीडियो जनवरी 2019 का है जब अशोक गहलोत ने डूंगरपुर का दौरा किया था। इस दौरान वे डूंगरपुर जिले में स्थित गलियाकोट भी गये थे और वहाँ उन्होंने कुछ मन्दिरों में पूजा की थी और पीर फखरूद्दीन की दरगाह पर जियारत की थी। वीडियो फखरूद्दीन की दरगाह का है।” इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर कई लोग गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है Sachin Khurana नाम का फेसबुक यूजर। यूजर मुज़फ्फरनगर का रहने वाला है। यूजर के फेसबुक पर 779 फ़ॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा सही नहीं है। यह वीडियो 2019 का है, जब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत डूंगरपुर में एक दरगाह गये थे। - Claim Review : दीवाली के फठाकों पर प्रतिबंध लगा* कर राजस्थान की *कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नमाज पढ़ के बाहर निकले। - Claimed By : Sachin Khurana - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software