About: http://data.cimple.eu/claim-review/3988191300bf5c048ed20b0e84f91fbe8dab6e855699971c98e5b83e     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : टायर को लात मारते हुए सैनिकों का यह वीडियो इजरायल की सेना का है, भारत से नहीं है कोई संबंध भारतीय सेना के नाम से वायरल हो रहा यह वीडियो इजरायल आर्मी का है। यह वीडियो 2014 से इंटरनेट की दुनिया में मौजूद है। इस वीडियो का भारतीय सेना से कोई संबंध नहीं है। - By: Bhagwant Singh - Published: Jul 3, 2020 at 04:04 PM - Updated: Aug 30, 2020 at 08:09 PM नई दिल्ली (Vishvas News)। भारत-चीन सीमा विवाद के बीच सोशल मीडिया पर भारतीय फौज को लेकर फर्जी वीडियो, तस्वीरों और खबरों की बाढ़ आई हुई है। इसी क्रम में अब एक वीडियो को वायरल करते हुए दावा किया जा रहा है कि इंडियन आर्मी कमजोर हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टायर को लात मारते हुए एक सैनिक गिर जाता है। विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो की जांच की। हमारी पड़ताल में पता चला कि जिस वीडियो को भारतीय सेना का बताकर वायरल किया जा रहा है, दरअसल वह इजरायल की सेना का है। क्या हो रहा है वायरल? Islam Zandabad V5U friends नाम के फेसबुक पेज ने इस वीडियो को अपलोड करते हुए लिखा है: #IndiaArmyKaHaalDaiKhoIndia_Army_Bohot_KamzoorHogayai_ इस पोस्ट को 245 लोग शेयर भी कर चुके हैं। इस पोस्ट का आर्काइव्ड लिंक। पड़ताल पड़ताल की शुरुआत करते हुए हमने सबसे पहले इस वीडियो को InVid टूल में अपलोड किया और इसके कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। हमें Military.com नाम की वेबसाइट पर एक वीडियो मिला। यह वीडियो 20 जून 2014 को अपलोड किया गया है और इसके साथ लिखा गया था: Israeli Soldier Knocked Down by Tire इस वीडियो को इजरायल आर्मी का बताया गया है। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं। अब हमने जरूरी कीवर्ड का सहारा लेते हुए कुछ और सबूतों को ढूंढना शुरू किया। यह वीडियो हमें Youtube पर कई अकाउंट द्वारा अपलोड मिला। itsmorevidz नाम के अकाउंट ने 10 जून 2014 को इस वीडियो को अपलोड करते हुए लिखा: ISRAEL ARMY vs TIRE = FAIL ! 🙂 हमें इस वीडियो को लेकर Heebmagazine.com नाम की वेबसाइट पर एक आर्टिकल मिला, जिसे यहां क्लिक कर पढ़ा जा सकता है। यह आर्टिकल 9 जून 2014 को प्रकाशित किया गया था। इस आर्टिकल में इस्तेमाल इसी वीडियो को 6 जून 2014 को Youtube पर अपलोड किया गया था। Palestinechronicle.com नाम की वेबसाइट पर भी हमें यह वीडियो एक गैलरी में अपलोड मिला। यह गैलरी 7 जून 2014 को अपलोड की गई थी। इन खबरों के अनुसार, 6 जून 2014 को यह वाकया फिलिस्तीन में हुआ, जब कुछ फिलिस्तीनी लोगों ने इजरायली जवानों की तरफ एक टायर फेंका था। उसी दौरान टायर को लात मारने के दौरान इजरायली जवान गिर गया था। अब हमने आधिकारिक पुष्टि के लिए भारतीय सेना के प्रवक्ता अरुण से सम्पर्क किया। उन्होंने वीडियो को देखते ही कहा, “यह वीडियो भारतीय सेना का नहीं है।“ इस वीडियो को Islam Zandabad V5U friends नाम के फेसबुक पेज द्वारा फर्जी दावे के साथ शेयर किया गया है। यह पेज मार्च 2020 में बनाया गया था और इसे 6,988 लोग फॉलो करते हैं। गौर करने वाली बात है कि यह पेज कश्मीर से जुड़े पोस्ट अधिक शेयर करता है। निष्कर्ष: भारतीय सेना के नाम से वायरल हो रहा यह वीडियो इजरायल आर्मी का है। यह वीडियो 2014 से इंटरनेट की दुनिया में मौजूद है। इस वीडियो का भारतीय सेना से कोई संबंध नहीं है। - Claim Review : पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें एक वीडियो का इस्तेमाल करते हुए भारतीय सेना को नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है। इस वीडियो में कुछ जवानों को देखा जा सकता है जिनकी तरफ कुछ लोग एक टायर फेंकते है और टायर को लात मारते समय एक जवान गिर जाता है। - Claimed By : FB Page- Islam Zandabad V5U friends - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software