About: http://data.cimple.eu/claim-review/3d96701fcaa0aeb9d5809f054a3554f8a3da50b49beb7e103e2f200a     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : यूके के नेता के साथ खड़े राहुल गांधी की तस्वीर को BBC की डॉक्युमेंट्री से जोड़कर किया जा रहा शेयर विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि राहुल गांधी के साथ खड़े लोग डॉक्युमेंट्री को बनाने वाले निर्माता नहीं है। फोटो में गांधी के साथ खड़े दिख रहे पहले शख्स ब्रिटेन के पूर्व लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन हैं और दूसरे शख्स पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सलाहकार सैम पित्रोदा हैं। - By: Pragya Shukla - Published: Jan 27, 2023 at 05:27 PM - Updated: Feb 9, 2023 at 08:54 AM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। पीएम मोदी और गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्युमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की एक तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वो बीबीसी डॉक्युमेंट्री को बनाने वाले निर्माताओं के साथ खड़े हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि राहुल गांधी के साथ खड़े लोग डॉक्युमेंट्री को बनाने वाले निर्माता नहीं है। फोटो में गांधी के साथ खड़े दिख रहे पहले शख्स ब्रिटेन के पूर्व लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन हैं और दूसरे शख्स पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सलाहकार सैम पित्रोदा हैं। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर भूषण गोसावी ने 27 जनवरी 2023 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए अंग्रेजी में कैप्शन में लिखा है, “ कुछ समय पहले राहुल गांधी ने बीबीसी के संपादक के साथ मुलाकात की थी। अब बीबीसी ने विवादित भारतीय विरोधी डॉक्युमेंट्री रिलीज कर दी।” पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। इस पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें। दूसरे यूजर्स भी इस दावे को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। दूसरे यूजर्स वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए लिख रहे हैं, राहुल गांधी बीबीसी के डॉक्यूमेंट्री प्रोड्यूसर के साथ। पड़ताल वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने फोटो को गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें यह तस्वीर अमर उजाला की एक रिपोर्ट में मिली। रिपोर्ट को 24 मई 2022 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, “लंदन के दौरे राहुल गांधी ने ब्रिटिश सांसद जेरेमी कॉर्बिन से मुलाकात की। इस मुलाकात की एक तस्वीर कांग्रेस ने ट्विटर पर शेयर किया था।” ये तस्वीर उसी मुलाकात के दौरान की है। द ट्रिब्यून इंडिया पर 24 मई 2022 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, फोटो में गांधी के साथ खड़े दिख रहे पहले शख्स ब्रिटेन के पूर्व लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन हैं और दूसरे शख्स पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सलाहकार सैम पित्रोदा हैं। हिंदुस्तान लाइव, इंडिया टुडे और आज तक ने भी इस रिपोर्ट को प्रकाशित किया है। पड़ताल के दौरान हमें वायरल तस्वीर कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट हुई मिली। तस्वीर को 23 मई 2022 को शेयर किया गया है। तस्वीर को राहुल गांधी के लंदन दौरे का बताया गया है। हमने सैम पित्रोदा और जेरेमी कॉर्बिन के सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालना शुरू किया। इस दौरान हमें सैम पित्रोदा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वायरल तस्वीर मिली। सैम पित्रोदा ने 25 जनवरी 2023 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, इस तस्वीर में राहुल गांधी के साथ खड़े शख्स मेरे मित्र और यूके के नेता जेरेमी कॉर्बिन हैं। ये बीबीसी के संपादक नहीं है। साथ ही उनके विकिपीडिया का लिंक भी शेयर किया है, जिस पर उनकी सारी जानकारी दी गई है। विश्वास न्यूज ने जेरेमी कॉर्बिन के सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालने के बाद पाया कि वो यूके के नेता हैं। यूके के संसद के सदस्यों के बारे में जानकारी देने वाली वेबसाइट पर भी जेरेमी कॉर्बिन को लेकर यही जानकारी दी गई है। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने बीबीसी की डॉक्युमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ के बारे में सर्च करना शुरू किया। बीबीसी यूके की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, डॉक्युमेंट्री के निर्माता रिचर्ड कुकसन हैं और इसके कार्यकारी निर्माता माइक रेडफोर्ड हैं। अधिक जानकारी के लिए हमने कांग्रेस के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया वायरल दावा गलत है। तस्वीर में नजर आ रहे शख्स यूके के मंत्री जेरेमी कॉर्बिन और सैम पित्रोदा हैं। यह तस्वीर कई महीने पुरानी है। राहुल गांधी की छवि को खराब करने के लिए इस तरह की सोशल मीडिया पोस्ट को शेयर किया जा रहा है। पोस्ट को शेयर करने वाली फेसबुक यूजर भूषण गोसावी की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। हमने पाया कि ये एक विचारधारा से प्रभावित हैं। यूजर की प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, वो फ्रांस का रहने वाला है। फेसबुक पर यूजर के सौ से ज्यादा मित्र हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि राहुल गांधी के साथ खड़े लोग डॉक्युमेंट्री को बनाने वाले निर्माता नहीं है। फोटो में गांधी के साथ खड़े दिख रहे पहले शख्स ब्रिटेन के पूर्व लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन हैं और दूसरे शख्स पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सलाहकार सैम पित्रोदा हैं। - Claim Review : कुछ समय पहले राहुल गांधी ने बीबीसी के संपादक के साथ मुलाकात की थी। अब बीबीसी ने विवादित भारतीय विरोधी डॉक्युमेंट्री रिलीज कर दी। - Claimed By : भूषण गोसावी - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software