About: http://data.cimple.eu/claim-review/3e8b21d22da4a85eb31b6d4fa63cb461789479441bbac051feb257ea     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : आराध्या बच्चन का जन्मदिन मनाते अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की पुरानी तस्वीरें भ्रामक दावे से वायरल विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि आराध्या बच्चन के जन्मदिन की वायरल तस्वीरें हालिया नहीं, पुरानी है। असल में यह फोटो साल 2022 की है, जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन का 11 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। इस पार्टी में जया बच्चन के साथ-साथ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल थे। पुरानी तस्वीरों को अब कुछ लोग भ्रामक दावे से शेयर कर रहे हैं। - By: Jyoti Kumari - Published: Nov 19, 2024 at 05:32 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की कुछ तस्वीरों का कोलाज वायरल हो रहा है। जिसमें उनके साथ जया बच्चन और आराध्या बच्चन नजर आ रहे हैं। कुछ यूजर्स इस कोलाज को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, जया बच्चन की यह तस्वीरें हालिया हैं, जब बच्चन परिवार ने आराध्या बच्चन के जन्मदिन का जश्न मनाया। कई यूजर्स इस दावे को सच मानकर शेयर कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। दरअसल वायरल तस्वीरें साल 2022 की हैं, जब आराध्या बच्चन ने 11 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। उन्हीं तस्वीरों को अब हालिया बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर Mohd Shami भारत ने 18 नवंबर 2024 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “ऐश्वर्या-अभिषेक की तलाक की ख़बरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. हाल ही में दोनों बेटी आराध्या के जन्मदिन पर एक साथ नजर लेकिन ऐश्वर्या ने अभिषेक को पूरी तरह से इग्नोर किया सिर्फ इतना ही नहीं अभिषेक को फोटो फ्रेम से भी बाहर कर दिया. इस सबसे साफ़ जाहिर है कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल तस्वीरों की पड़ताल के लिए हमने गूगल लेंस का इस्तेमाल किया। हमें ज़ूम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो 21 नवंबर 2022 को अपलोड किया गया था। दी गई जानकारी के अनुसार, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या 11 साल की हो गई हैं और दोनों ने बेटी के लिए एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन सहित कई करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। सर्च के दौरान हमें वायरल तस्वीरों से जुड़ी खबर फिल्मीबीट की वेबसाइट पर भी मिली। रिपोर्ट को 21 नवंबर 2022 को प्रकाशित किया गया था। दी गई जानकारी के मुताबिक, ऐश्वर्या और अभिषेक ने आराध्या बच्चन के जन्मदिन पर एक निजी पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें करीबी दोस्त शामिल हुए थे। खबर में जन्मदिन की कई तस्वीरें मौजूद हैं। वायरल तस्वीर हमें pinkvilla के वेरिफाइड इंस्टाग्राम हैंडल पर भी वीडियो मिला। वीडियो को 22 नवंबर 2023 को शेयर किया गया है। वायरल तस्वीरों से जुड़ी कई अन्य न्यूज रिपोर्ट्स को यहां देखा जा सकता है। हमारी यहां तक कि पड़ताल से ये तो सपष्ट हुआ कि वायरल तस्वीरें पुरानी हैं। अब हमने जांच को आगे बढ़ाया और एक बार फिर से गूगल सर्च का इस्तेमाल किया। हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली। हमने पोस्ट को दैनिक जागरण के एंटरटेनमेंट बीट कवर करने वाली स्मिता श्रीवास्तव के साथ शेयर किया। उन्होंने वायरल तस्वीरों को पुराना बताया है। अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले पेज को स्कैन किया। पता चला कि इस पेज को 207K लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि आराध्या बच्चन के जन्मदिन की वायरल तस्वीरें हालिया नहीं, पुरानी है। असल में यह फोटो साल 2022 की है, जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन का 11 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। इस पार्टी में जया बच्चन के साथ-साथ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल थे। पुरानी तस्वीरों को अब कुछ लोग भ्रामक दावे से शेयर कर रहे हैं। - Claim Review : आराध्या बच्चन का जन्मदिन मनाते अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की यह तस्वीरें हालिया हैं। - Claimed By : फेसबुक यूजर- Mohd Shami भारत - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software