About: http://data.cimple.eu/claim-review/4106735da0c120b7e82a68551a5c152d944a9753aafc2fb1463f82d4     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: CM नहीं बनाए जाने पर शिवराज सिंह चौहान के रोने का दावा FAKE, दत्तक बेटी के निधन पर रोए थे मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने की वजह से शिवराज सिंह चौहान के रोने के दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो क्लिप पुराना है, जब उनकी गोद ली हुई बेटी का निधन हो गया था। इसी पुरानी घटना के वीडियो को हालिया संदर्भ में सियासी दुष्प्रचार की मंशा के साथ शेयर किया जा रहा है। - By: Abhishek Parashar - Published: Dec 13, 2023 at 12:19 PM - Updated: Dec 14, 2023 at 12:49 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्य में मोहन यादव को नया मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा की है।इसी संदर्भ में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो क्लिप में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भावुक स्थिति में देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि पार्टी की तरफ से उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने के बाद वह भावुक हो गए। विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा गलत और राजनीतिक दुष्प्रचार साबित हुआ। वायरल हो रहा वीडियो क्लिप करीब चार साल पुरानी घटना का है, जब 18 जुलाई 2019 को शिवराज सिंह चौहान की गोद ली हुई बेटी भारती वर्मा का निधन हो गया था। इस दौरान चौहान झारखंड राज्य के दौरे पर थे और जब उन्हें यह सूचना मिली, तो वह विदिशा पहुंचे और गोद ली हुई बेटी का शव देखकर रो पड़े थे। इसी पुरानी घटना के वीडियो को मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं मिलने के गम में उनके रोने के गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। क्या है वायरल? सोशल मीडिया यूजर ‘Fiza’ ने वायरल वीडियो क्लिप (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “Shivraj Singh Chauhan 💔 This betrayal from Modi Shah is bigger than anything. Its Bezzati of Madhya Pradesh. Modi & Shah, you will also cry in 2024 after lost election in 2024 Such senior leader crying, truly i am feeling bad for him 😢 BJP kisi ki sagi nahi.” कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो क्लिप को समान दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल वायरल वीडियो क्लिप में न्यूज तक का लोगो लगा हुआ है। वीडियो के क्री-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च करने पर ऑरिजिनल वीडियो न्यूज तक के वेरिफाइड यू-ट्यूब चैनल पर 19 जुलाई 2019 को अपलोड किया हुआ मिला, जिसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फफक-फफक कर रोने की घटना का जिक्र है। दी गई जानकारी के मुताबिक, शिवराज सिंह उस वक्त अपने आप को संभाल नहीं पाए, जब उन्हें अपनी गोद ली हुई बेटी के शव को देखा, जिसकी शादी पिछले ही साल हुई थी। कई अन्य न्यूज रिपोर्ट्स में भी यह वीडियो क्लिप समान संदर्भ के साथ मिला। इंडिया टुडे की 19 जुलाई 2019 की रिपोर्ट के मुताबिक, शिवराज सिंह चौहान की गोद ली हुई बेटी का निधन होने के बाद चौहान और उनकी पत्नी विदिशा में उसके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। चौहान ने भारती वर्मा को गोद लिया था। हमारी जांच से स्पष्ट है कि चौहान के रोने का वायरल वीडियो क्लिप हाल का नहीं, बल्कि करीब चार साल पुराना है, जिसे उन्हें सीएम का पद नहीं मिलने के मामले से जोड़कर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो क्लिप को लेकर हमने नईदुनिया डॉटकॉम के भोपाल स्थित प्रशांत पांडेय से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि यह बेहद पुरानी घटना का वीडियो है, जब वे गोद ली हुई बेटी के निधन की सूचना मिलने पर पर रो पड़े थे। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी राज्य में एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है। राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव ने शपथ ले ली है। मुख्यमंत्री यादव के शपथ ग्रहण समारोह में अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर को एक्स पर करीब 14 हजार लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने की वजह से शिवराज सिंह चौहान के रोने के दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो क्लिप पुराना है, जब उनकी गोद ली हुई बेटी का निधन हो गया था। इसी पुरानी घटना के वीडियो को हालिया संदर्भ में सियासी दुष्प्रचार की मंशा के साथ शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : मोदी-शाह के धोखा देने के बाद रोने लगे शिवराज सिंह चौहान। - Claimed By : X User- Amock - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software