About: http://data.cimple.eu/claim-review/41629b398e3f65e5d2504eb6425cc9b4ca1b29f1506473981945d202     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: संसद में महिला सांसद डॉ. काकोली घोष के डांटने का एडिटेड वीडियो अमित शाह से जोड़कर झूठा दावा वायरल महिला सांसद डॉ. काकोली घोष के डांटने का वीडियो लोकसभा की कार्यवाही के दौरान का है, जबकि अमित शाह का वीडियो राज्यसभा की कार्यवाही का है। दो अलग-अलग वीडियो को जोड़कर एडिटेड वीडियो के जरिए गलत दावा किया जा रहा है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Oct 28, 2024 at 05:54 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। संसद में महिला सांसद के डांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी दिखाया गया है। वीडियो में महंगाई के मुद्दे पर महिला सांसद अपनी बात सदन में रखती दिख रही हैं। कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि महिला सांसद के डांटने पर अमित शाह बैठ गए। विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि महिला सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तीदार के डांटने का वीडियो लोकसभा का है, जबकि अमित शाह का वीडियो राज्यसभा में हुई कार्यवाही का है। दोनों वीडियो को जोड़कर बनाए गए वीडियो को वायरल कर गलत दावा किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट एक्स यूजर Payal Gupta ने 27 अक्टूबर को वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए इसे महिला सांसद के अमित शाह को डांटने का बताया। फेसबुक यूजर ‘किंग ऑफ फ्रेंड’ ने भी वीडियो को समान दावे के साथ पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया। पड़ताल वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले महिला सांसद का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। संसद टीवी के यूट्यूब चैनल पर 1 अगस्त 2022 को लोकसभा की कार्यवाही का वीडियो अपलोड है। इसमें तृणमूल कांग्रेस की सांसद डॉ. काकोली घोष दास्तीदार को महंगाई के मुद्दे पर बोलते देखा जा सकता है। इसमें 12:30 मिनट के बाद वायरल वीडियो के हिस्से को देखा जा सकता है। इसमें अमित शाह को नहीं दिखाया गया है। अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) के यूट्यूब चैनल पर भी 1 अगस्त 2022 को इस वीडियो को अपलोड किया गया है। इसके बाद हमने अमित शाह के वीडियो को स्क्रीनशॉट लेकर गूगल लेंस से सर्च किया। संसद टीवी की वेबसाइट पर अमित शाह के इस वीडियो को देखा जा सकता है। इसे 7 फरवरी 2022 को अपलोड किया गया है। इसमें अमित शाह को असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हुए हमले के बारे में राज्यसभा में बोलते दिखाया गया है। वीडियो के आखिरी हिस्से में वायरल क्लिप को देखा जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के यूट्यूब चैनल पर भी राज्यसभा की इस कार्यवाही के हिस्से को देखा जा सकता है। इसे भी 7 फरवरी 2022 को अपलोड किया गया है। इससे साफ हो गया कि दो अलग-अलग वीडियो को जोड़कर वायरल वीडियो को तैयार किया गया है। इस बारे में हमने भाजपा के प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री से संपर्क किया। उन्होंने वीडियो को एडिटेड बताया। एडिटेड वीडियो को शेयर करने वाली यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। एक विचारधारा से प्रभावित यूजर के 6 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: महिला सांसद डॉ. काकोली घोष के डांटने का वीडियो लोकसभा की कार्यवाही के दौरान का है, जबकि अमित शाह का वीडियो राज्यसभा की कार्यवाही का है। दो अलग-अलग वीडियो को जोड़कर एडिटेड वीडियो के जरिए गलत दावा किया जा रहा है। - Claim Review : महिला सांसद के डांटने पर अमित शाह बैठ गए। - Claimed By : X User- Payal Gupta - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software