About: http://data.cimple.eu/claim-review/4ce9845a2d9040c46e010bee03c834a590772d106c549ff91f6eb4c8     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : हिमाचल प्रदेश में आए भूस्खलन का नहीं, इटली का है यह वायरल वीडियो विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि भूस्खलन के वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। वीडियो दो महीने पहले इटली में आए भूस्खलन का है, जिसे अब हिमाचल प्रदेश से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। - By: Pragya Shukla - Published: Jul 12, 2023 at 04:45 PM - Updated: Jul 12, 2023 at 05:19 PM विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश के बीच सोशल मीडिया पर लैंडस्लाइड के एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हिमाचल में आए भूस्खलन का है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह सही है कि हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। वीडियो दो महीने पहले इटली में आए भूस्खलन का है, जिसे अब हिमाचल प्रदेश से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर कृष्णन इंडी ने 11 जुलाई 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए अंग्रेजी में कैप्शन में लिखा है, हिमाचल प्रदेश का वीडियो। कृपया एक महीने तक पहाड़ी इलाकों पर जाने से बचें। पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल वीडियो के कीफ्रेम निकाल कर हमने उन्हें गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। हमें वायरल वीडियो मीटियो रिपोर्टर 24 नामक एक यूट्यूब चैनल पर 4 मई 2023 को शेयर हुआ मिला। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो इटली के बोलोग्ना में आए भूस्खलन का है। अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी हमें यह वीडियो इसी जानकारी के साथ शेयर हुआ मिला। प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च किया। हमें इस भूस्खलन से जुड़ी एक रिपोर्ट बीबीसी की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 18 मई 2023 को प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इटली के एमिलिया-रोमाग्ना इलाके में 36 घंटों तक लगातार बारिश होने के कारण स्थिति काफी खराब हो गई थी। हमें इटली की न्यूज वेबसाइट la7 की एक रिपोर्ट में भी यह वीडियो मिला। रिपोर्ट को 4 मई 2023 को प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट में वायरल वीडियो को इटली का बताया गया है। अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण, हिमाचल प्रदेश के स्टेट एडिटर नवनीत शर्मा से संपर्क किया। हमने वायरल वीडियो को उनके साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया, यह वीडियो हिमाचल प्रदेश का नहीं है। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स जो दावा कर रहे हैं, वो गलत है। अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर फरवरी 2010 से फेसबुक पर सक्रिय है। यूजर को 41 लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि भूस्खलन के वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। वीडियो दो महीने पहले इटली में आए भूस्खलन का है, जिसे अब हिमाचल प्रदेश से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : हिमाचल प्रदेश में आए भूस्खलन का वीडियो। - Claimed By : फेसबुक यूजर कृष्णन इंडी - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software