About: http://data.cimple.eu/claim-review/4dcdae134c244867c18785b187b32399b9d8837a5734c92aa4c4ce5e     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: हमीरपुर की दबंग महिला के नाम से वायरल वीडियो में दिख रही पिस्टल नकली है, भ्रामक दावा वायरल हमीरपुर के कम्हरिया गांव की महिला का वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। महिला के हाथ में लाइटर है, पिस्टल नहीं। अपने बचाव के लिए वह डंडा लेकर निकली थी। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: May 27, 2022 at 01:29 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक महिला की वीडियो वायरल हो रही है। उसके एक हाथ में डंडा और एक हाथ में पिस्टल जैसा कुछ देखा जा सकता है। 15 सेकंड के इस वीडियो को शेयर करके यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में कम्हरिया गांव की दबंग महिला का है। वह एक हाथ में पिस्टल और एक हाथ में डंडा लेकर चलती है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। महिला ने लाइटर पकड़ा हुआ है। क्या है वायरल पोस्ट में ट्विटर यूजर Alert News 18 (आर्काइव) ने 17 मई को वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, #Hamirpur : दबंग महिला का वीडियो वायरल, खुला पिस्टल और डंडा लेकर चलती है महिला, एक हांथ में पिस्टल तो एक हांथ में डंडा लेकर चलती है दबंग महिला। मौदहा कोतवाली क्षेत्र में कम्हरिया गाँव का बताया जा रहा है वीडियो। @hamirpurpolice @Uppolice फेसबुक यूजर Bharat AtoZ News (आर्काइव) ने भी वीडियो न्यूज पोस्ट करके इससे मिलता-जुलता दावा किया। पड़ताल वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने कीवर्ड से इसे सर्च किया। इसमें हमें 19 मई 2022 को zeenews में छपी खबर का लिंक मिला। इसमें वीडियो में दिख रही महिला की तस्वीर भी अपलोड की गई है। खबर के मुताबिक, गांव में घूमती महिला का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो हमीरपुर के मौदहा थाना क्षेत्र में आने वाले कम्हरिया गांव का है। गांव के ही लोगों ने महिला का वीडियो शूट किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला के पास से बरामद पिस्टल नकली है। महिला भैंस को भगाने के लिए डंडा लेकर निकली थी। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। enavabharat वेबसाइट पर भी 19 मई को इस संबंध में खबर छपी है। इसके मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच के लिए महिला के घर पहुंची। वहां पता चला कि पिस्टल नकली थी। महिला ने पिस्टल की तरह दिखने वाला लाइटर पकड़ा था। हमने हमीरपुर पुलिस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी सर्च किया। इसमें हमें 17 मई 2022 को पुलिस द्वारा किया गया ट्वीट मिला। इसमें लिखा है कि महिला के घर में अचानक भैंस आ गई थी। उस समय घर में बच्चे भी मौजूद थे। भैंस को भगाने के लिए वह डंडा लेकर उसके पीछे गई। उसके हाथ में पिस्टलनुमा लाइटर था। इसको महिला ने बच्चों से लिया था। तमंचा या डंडा लेकर किसी को डराने-धमकाने की बात गलत है। इसकी अधिक पुष्टि के लिए हमने मौगहा थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर पवन से बात की। उनका कहना है,‘महिला का नाम शाहीन है। बचाव में वह डंडा लेकर आई थी। किचन से निकलते समय उसने लाइटर भी ले लिया था। उसके हाथ में लाइटर था, पिस्टल नहीं। दबंग महिला जैसा भी कोई मामला नहीं है।’ वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले ट्विटर यूजर Alert News 18 की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। दिसंबर 2019 को बने इस अकाउंट के 62 फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: हमीरपुर के कम्हरिया गांव की महिला का वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। महिला के हाथ में लाइटर है, पिस्टल नहीं। अपने बचाव के लिए वह डंडा लेकर निकली थी। - Claim Review : यह वीडियो हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में कम्हरिया गांव की दबंग महिला का है। वह एक हाथ में पिस्टल और एक हाथ में डंडा लेकर चलती है। - Claimed By : Twitter User- Alert News 18 - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software