About: http://data.cimple.eu/claim-review/534856490b095b731d5de498bb4690f2cbc72a11132363618be29dbe     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: बलूचिस्तान के हिंगलाज मंदिर के दो साल पुराने वीडियो को हालिया नवरात्र उत्सव का बताकर किया जा रहा शेयर सोशल मीडिया पर बलूचिस्तान के मां हिंगलाज मंदिर को लेकर किया जा रहा दावा विश्वास न्यूज की पड़ताल में भ्रामक साबित हुआ। नवरात्रि उत्सव का वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि तकरीबन दो साल पुराना है। जिसे अब भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। - By: Pragya Shukla - Published: Oct 3, 2022 at 04:03 PM - Updated: Oct 3, 2022 at 05:30 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि हालिया नवरात्र उत्सव के मौके पर पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भी नवरात्र मनाई जा रही है। वीडियो में लोगों को मां दुर्गा की पूजा करते हुए देखा जा सकता है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ। वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि तकरीबन दो साल पुराना है। जिसे अब भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट में ? ट्विटर यूजर ॐ शक्तिपुत्र ठाकुर सुरेश सिंह राणा ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, भारत और दुनिया भर में हमारे हिंदू भाइयों और बहनों को नवरात्रि की शुभकामनाएं। हमारा हिंदू समुदाय जश्न मना रहा है..बलूचिस्तान में नवरात्रि। पोस्ट का अकाईव वर्जन यहां देखें। पड़ताल वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की सहायता से सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो से जुड़ी एक रिपोर्ट पत्रिका की वेबसाइट पर 25 अक्टूबर 2020 को प्रकाशित मिली। रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो पाकिस्तान स्थित हिंगलाज माता के मंदिर में हुई नवरात्र पूजा का है। India TV सहित कई अन्य न्यूज वेबसाइट्स ने साल 2020 में इस खबर को इसी जानकारी के साथ प्रकाशित किया था। पड़ताल के दौरान हमें वायरल वीडियो कांग्रेस नेता Dr Shakeel Ahmad के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपलोड मिला। वीडियो को 24 अक्टूबर 2020 को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, “पाकिस्तान के हिंगलाज मे नवरात्रि 2020 की पूजा।” पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो से मिलता-जुलता वीडियो एक पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल The Wide Side पर अपलोड मिला। वीडियो को नवंबर 2020 में शेयर किया गया था। वीडियो में बताया गया है कि बलूचिस्तान के मां हिंगलाज मंदिर में किस तरह से नवरात्रि मनाई जाती है। वीडियो में 4 मिनट 48 सेकेंड पर वायरल वीडियो से मिलते-जुलते नजारे को देखा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए हमने अरब न्यूज पाकिस्तान के पत्रकार Naimat Khan से संपर्क किया। हमने वायरल दावे को उनके साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा भ्रामक है। यह वीडियो बलूचिस्तान के मां हिंगलाज मंदिर का है। मैंने इस वीडियो को लेकर मंदिर के अधिकारियों से बातचीत की है। उन्होंने मुझे बताया है कि यह वीडियो तकरीबन दो साल पुराना है। हाल-फिलहाल का नहीं है। पड़ताल के अंत में हमने इस पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर ॐ शक्तिपुत्र ठाकुर सुरेश सिंह राणा की जांच की। जांच में पता चला कि यूजर कोटा शहर का रहने वाला है। यूजर को 334 लोग फॉलो करते हैं। यूजर अगस्त 2022 से ट्विटर पर सक्रिय है। निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर बलूचिस्तान के मां हिंगलाज मंदिर को लेकर किया जा रहा दावा विश्वास न्यूज की पड़ताल में भ्रामक साबित हुआ। नवरात्रि उत्सव का वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि तकरीबन दो साल पुराना है। जिसे अब भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : हिंदू समुदाय बलूचिस्तान में नवरात्रि का जश्न मना रहा है.. - Claimed By : ॐ शक्तिपुत्र ठाकुर सुरेश सिंह राणा - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software