About: http://data.cimple.eu/claim-review/5be7cc1ca365126b2f047df64cbd673db2842db0cb5e963c1add29e7     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कार्यक्रम के वीडियो से छेड़छाड़ करके किया गया वायरल मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का वायरल वीडियो फेक और एडिटेड साबित हुआ। 20 अक्टूबर के एक पुरस्कार कार्यक्रम के वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके वायरल वीडियो को तैयार किया गया है। - By: Ashish Maharishi - Published: Nov 3, 2021 at 03:06 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर 25 सेकंड का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लोगों को एक कार्ड्स देते हुए देखा जा सकता है। इन अलग-अलग कार्ड्स पर पेट्रोल 220 रुपए, डीजल 109 रुपए और रसोई गैस 950 रुपए लिखा हुआ है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में हैप्पी दिवाली सॉन्ग भी एड किया गया। यूजर्स इस वीडियो को वायरल करते हुए तंज कसते हुए लिख रहे हैं कि शिवराज जी की तरफ से दिवाली का तोहफा। विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो की विस्तार से जांच। हमें पता चला कि सीएम शिवराज सिंह के ओरिजनल वीडियो से छेड़छाड़ करके वीडियो वायरल किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर संतोष सोनी ने 31 अक्टूबर को एक वीडियो को अपने अकाउंट पर अपलोड करते हुए लिखा कि शिवराज जी की तरफ से दिवाली का तोहफा। फेसबुक पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी इसे वायरल कर रहे हैं। पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो को ध्यान से देखा। वीडियो देखने में समझ में आ गया कि यह किसी पुरस्कार वितरण सामारोह का है। वीडियो में हमें पशुपालन व डेयरी विभाग, मध्य प्रदेश शासन लिखा हुआ नजर आया। वीडियो देखने में ही एडिटेड लगा। इस वीडियो में हमें दाएं साइड डीडी मध्य प्रदेश का लोगो नजर आया। इसके आधार पर विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो को यूट्यूब पर सर्च करना शुरू किया। हमें MP MyGov नाम के एक यूट्यूब चैनल पर ओरिजनल वीडियो मिला। इसे 20 अक्टूबर 2021 को लाइव किया गया था। वीडियो के साथ बताया गया कि श्री विद्यासागर जीवदया गौ सेवा सम्मान योजना अंतर्गत पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह। यह कार्यक्रम जबलपुर में हुआ था। संबंधित वीडियो हमें डीडी मध्य प्रदेश के यूट्यूब चैनल पर भी मिला। इसे भी 20 अक्टूबर को लाइव किया गया था। इन दोनों वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कार्यक्रम के दौरान चेक वितरण कर रहे थे। वायरल वीडियो को एडिट करके पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस का दाम लिखा गया। पड़ताल के दौरान हमें पता चला कि कार्यक्रम की कवरेज कई मीडिया संस्थानों ने की थी। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग से लेकर नईदुनिया तक ने इस कार्यक्रम को कवर किया था। 20 अक्टूबर को नईदुनिया ने खबर को पब्लिश करते हुए लिखा कि आचार्य श्री विद्यासागर जीवदया गोसेवा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गौ संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने बुधवार की शाम को दयोदय में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान राज्य में गो सेवा के लिए श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया। पूरी खबर यहां पढ़ें। नईदुनिया के जबलपुर संस्करण में हमें 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की कवरेज मिली। इसे आप नीचे देख सकते हैं। पड़ताल के दौरान विश्वास न्यूज ने नईदुनिया, जबलपुर यूनिट के संपादकीय प्रभारी जितेंद्र रिछारिया से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल वीडियो एडिटेड है। विश्वास न्यूज ने पड़ताल के अंत में फर्जी पोस्ट शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की जांच की। फेसबुक यूजर संतोष सोनी के 4.9 हजार फ्रेंड हैं। यूजर मुलताई के रहने वाले हैं। यह प्रोफाइल विचारधारा विशेष से प्रेरित है। निष्कर्ष: मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का वायरल वीडियो फेक और एडिटेड साबित हुआ। 20 अक्टूबर के एक पुरस्कार कार्यक्रम के वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके वायरल वीडियो को तैयार किया गया है। - Claim Review : शिवराज सिंह के वीडियो में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम - Claimed By : फेसबुक यूजर संतोष सोनी - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software