About: http://data.cimple.eu/claim-review/5cb2410bad9c92883e69bdbcd4d0825b61245f9e40b07a32340ff693     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check JNU छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और CPI नेता कन्हैया कुमार के पुराने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ फिर किया गया शेयर Claim वाह! वाह! वाह! मौलाना कन्हैया कुमार का वीडियो सबके सामने आया है जिसमें वह हिंदू धर्म की बुराई कर सबसे इस्लाम अपनाने की अपील कर रहा है। Wah wah wah. Maulana Kanhaiya Kumar. Can any Fact check agency check if it’s photoshopped by @kunalkamra88 because I know for sure he is not a Muslim. Why is he saying all this? pic.twitter.com/4W4IpT1zY8 — Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) January 18, 2020 Verification JNU छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार अपने विवादित बयानों के चलते हमेशा से चर्चा का विषय बनते आए हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर कन्हैया कुमार खूब छाएं हुए हैं। फिल्ममेकर Vivek Ranjan Agnihotri ने ट्विटर पर अपने आधिकारिक हैंडल से कन्हैया कुमार का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनको इस्लाम की तारीफ करते हुए सुना जा सकता है। साथ ही वीडियो में वह यह भी कह रहे हैं कि अगर मुसलमानों को भारत छोड़कर जाना होता तो वो 1947 में ही चले जाते। वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि कन्हैया कुमार का वीडियो सबसे सामने आया है जिसमें वह हिंदू धर्म की बुराई कर इस्लाम अपनाने की अपील कर रहे हैं। ट्विटर पर कन्हैया कुमार की वायरल वीडियो को अब तक 3200 यूजर्स द्वारा शेयर किया जा चुका है और 6900 लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। देखा जा सकता है कि जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार की वीडियो को ट्विटर और फेसबुक पर कई यूजर्स द्वारा शेयर किया गया है। पड़ताल के दौरान हमने जाना कि यह वीडियो नवंबर 2018 में भी बहुत ज्यादा शेयर किया गया था। Wah wah wah. Maulana Kanhaiya Kumar. Can any Fact check agency check if it’s photoshopped by @kunalkamra88 because I know for sure he is not a Muslim. Why is he saying all this? pic.twitter.com/Ykv6pnnKgk — Ankit_Mishra (@A_kit_kat) January 18, 2020 देखो दोस्तों कैसे राहुल गांधी का यार कन्हैया कुमार सबके सामने हिन्दू धर्म की बुराई कर सबसे इस्लाम अपनाने की अपील कर रहा है…. जो लोग कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं शायद उनकी भी मानसिकता धीरे धीरे इन्ही की तरह होती जा रही है… pic.twitter.com/a487JmI4Cu — DILIP SINGH KUMAR (@DILIPKUMAR9990) November 28, 2018 देखो दोस्तों कैसे राहुल गांधी का यार कन्हैया कुमार सबके सामने हिन्दू धर्म की बुराई कर सबसे इस्लाम अपनाने की अपील कर रहा है…. जो लोग कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं शायद उनकी भी मानसिकता धीरे धीरे इन्ही की तरह होती जा रही है… ये है #मुगलाई_पार्टी_कांग्रेस का हाल और इनके समर्थक। pic.twitter.com/gZ2AwGYfhK — हम #गोडसे वाले हैं और आप ? (@misraumakant) November 6, 2018 फेसबुक पर भी इस वीडियो को कई लोगों द्वारा शेयर किया गया है। ये पोस्ट यहां देखे जा सकते हैं। कुछ टूल्स और कीवर्ड्स की मदद से हमने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कन्हैया कुमार की वीडियो को खंगाला। पड़ताल के दौरान YouTube पर हमें One Channel का एक वीडियो मिला जो कि 27 अगस्त, 2018 को अपलोड किया गया था। वायरल वीडियो की तह तक जाने के लिए हमने One Channel द्वारा अपलोड किए गए वीडियो को सुना। जहां हमने जाना कि कन्हैया इस वीडियो में मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ चर्चा कर रहे हैं। साथ ही वीडियो के अलग-अलग हिस्सों को एडिट किया गया है। हमारी पड़ताल में हमने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही जेएनयू के पूर्व प्रेसिडेंट की वीडियो को गलत पाया है। दरअसल लोगों को भ्रमित करने के लिए कन्हैया की 1 साल पुरानी वीडियो के अलग-अलग हिस्सों को एक साथ कंपाइल कर वायरल किया जा रहा है। Tools Used - YouTube Search Result: False (किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in) Runjay Kumar February 12, 2025 Runjay Kumar February 12, 2025 Komal Singh February 11, 2025
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software