schema:text
| - Last Updated on मई 18, 2023 by Neelam Singh
सारांश
एक युट्युब वीडियो द्वारा दावा किया जा रहा है कि निगला हुआ च्युंगम सात सालों तक शरीर में रहता है। जब हमने इस पोस्ट का तथ्य जाँच किया तब पाया कि यह दावा ज्यादातर गलत है।
दावा
एक युट्युब वीडियो द्वारा दावा किया जा रहा है कि निगला हुआ च्युंगम सात सालों तक शरीर में रहता है?
तथ्य जाँच
अगर कोई व्यक्ति च्युंगम को निगल लेता है, तो क्या वह सात सालों तक शरीर में रहता है?
नहीं। इस दावे को लेकर कोई वैज्ञानिक शोध पत्र मौजूद नहीं है, जो यह बताता हो कि अगर च्युंगम निगल लिया जाए, तो यह सात सालों तक शरीर में मौजूद रहता है।
हालांकि यह सलाह दी जाती है कि च्युंगम चबाने के बाद उसे बाहर फेंक दें क्योंकि हमारे शरीर में ऐसे एंजाइम नहीं होते जो च्युंगम के पाचन में अपनी भूमिका निभाते हो। हालांकि अगर इसे निगल लिया जाए, तो यह आमतौर पर हानिकारक नहीं होता है। अगर कोई व्यक्ति च्युंगम निगलता है, तो वास्तव में हमारा शरीर उसे पचा नहीं पाता है और बाहर निकल देता है। Myth or Fact: It Takes Seven Years to Digest Chewing Gum के अनुसार च्युंगम आपके पेट की दीवार या आंतों में नहीं चिपकता है।
डॉ. शरद मल्होत्रा, गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट, आकाश हेल्थकेयर, नई दिल्ली का कहना है कि, “अगर आपको अपने बच्चों को च्युंगम से दूर रखना है, तो आप ऐसी अफवाहे फैला सकते हैं। हालांकि च्युंगम में मौजूद सामाग्री जैसे – फाइबर, फल के अर्क या स्वीटनर पेट और आंत में आसानी से पच जाते हैं। कोई भी खाद्य पदार्थ आपके पेट में अधिक समय तक नहीं रह सकता है। हालांकि हजारों एंडोस्कोपिक प्रक्रियाएं करने के बावजूद मुझे अभी तक लोगों के पेट में कभी कोई च्युंगम नहीं दिखा है। हालांकि गैस्ट्रोपेरसिस या लकवाग्रस्त पेट के मामले इसका अपवाद हो सकता है।”
अंत में मान लीजिए कि अगर कोई व्यक्ति अन्य अपचनीय वस्तुओं के साथ च्युंगम निगलता है, तो संभावना है कि उस स्थिति में यह पाचन तंत्र में रुकावट पैदा कर सकता है, जिसके लिए सर्जरी की जरुरत होती है।
उपरोक्त दावों और चिकित्सकों के बयान पर कहा जा सकता है कि यह दावा ज्यादातर गलत है।
|