About: http://data.cimple.eu/claim-review/68dad6ebecce6791c1790eb642bf5579f4f0b761f99dc6ab97d236d2     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जारी, दीवारों पर 3डी पेंटिंग का फर्जी दावा वायरल अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य अभी चल रहा है। वायरल वीडियो का राम मंदिर से कोई संबंध नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल दावा गलत है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Mar 13, 2023 at 07:23 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य अभी जारी है। मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो कुछ तस्वीरों को जोड़कर बनाया गया है। इसे शेयर कर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह 3डी पेंटिंग है, जो अयोध्या के राम मंदिर दीवारों पर बनाई गई है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि अभी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण चल रहा है। अभी मंदिर की चारदीवारी का निर्माण भी नहीं हुआ है। ऐसे में वहां की दीवार पर किसी पेंटिंग का सवाल ही नहीं उठता है। सोशल मीडिया पर वायरल दावा गलत है। क्या है वायरल पोस्ट फेसबुक यूजर Bharatsinh Jhala (आर्काइव लिंक) ने 5 मार्च को 2.20 मिनट का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, अयोध्या के श्री राम मंदिर की दीवारों पर 3D पेंटिंग पड़ताल वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से राम मंदिर की दीवारों पर 3डी पेंटिंग के बारे में सर्च किया, लेकिन हमें किसी भरोसेमंद मीडिया वेबसाइट पर ऐसी कोई खबर नहीं मिली, जिससे इस दावे की पुष्टि हो सके। इसके बाद हमने कीवर्ड से राम मंदिर निर्माण के बारे में सर्च किया। 11 जनवरी को दैनिक जागरण में छपी खबर के अनुसार, “राम मंदिर का निर्माण काफी तेजी से चल रहा है। दो महीने पहले की तुलना में अब श्रमिकों की संख्या करीब तीन गुना बढ़ा दी गई है। अब करीब 1500 श्रमिक यहां कार्य कर रहे हैं। राजस्थान और अयोध्या की कार्यशालाओं में श्रमिक पत्थरों को गढ़कर फाइनल टच दे रहे हैं। दिसंबर 2023 तक मंदिर के प्रथम तल का निर्माण होना है, जबकि अगले साल जनवरी में रामलला भव्य गर्भगृह में विराजमान होंगे।” श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के जनरल सेक्रेटरी चंपत राय के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर हमें राम मंदिर निर्माण की वीडियो (आर्काइव लिंक) मिली। 13 जनवरी को पोस्ट किए गए वीडियो में निर्माण कार्य को देखा जा सकता है। इसमें हमें कहीं भी दीवारों या खंभों पर पेंटिंग नहीं दिखी। चंपत राय के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर निर्माण कार्य के कुछ और वीडियो देखे जा सकते हैं। इनमें भी हमें किसी दीवार या खंभे पर पेंटिंग नहीं दिखी। इस बारे में हमने चंपत राय से बात की। उनका कहना है, “मंदिर निर्माण के बारे में हम अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी देते रहते हैं।“ वहीं, अयोध्या में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रमा शरण अवस्थी ने कहा, “राम मंदिर का निर्माण कार्य अभी चल रहा है। अभी उसके प्रथम तल का काम चल रहा है। वायरल वीडियो पहले भी वायरल हो चुका है। इसका राम मंदिर से कोई संबंध नहीं है।“ इसके बाद हमने वीडियो से कुछ कीफ्रेम्स निकालकर उन्हें गूगल रिवर्स इमेज से सर्च किया। इनमें से एक हमें अमेजन पर मौजूद वॉल पेपर से मिलता-जुलता मिला, जबकि दूसरा डॉल्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर मिला। अमेजन पर मौजूद वॉल पेपर और वायरल वीडियो के एक कीफ्रेम में बस कन्हैया की तस्वीर का फर्क है। इस बारे में हमने वीडियो एक्सपर्ट अरुण कुमार से बात की। उनका कहना है, “ऐप के जरिए इस तरह के वीडियो बनाए जाते हैं। ये ऐप तस्वीरों में मूवमेंट देते हैं। इस तरह के कई वीडियो सामने आ चुके हैं।” उन्होंने यूट्यूब चैनल वंडर वर्ल्ड के वीडियो का भी लिंक भेजा। इसमें तस्वीरों में हलचल को देखा जा सकता है। इससे पहले भी यह वीडियो अयोध्या के राम मंदिर का बताते हुए वायरल हो चुका है। विश्वास न्यूज की पड़ताल को यहां पढ़ा जा सकता है। वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर भारत सिंह झाला की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। मई 2011 से वह फेसबुक पर सक्रिय हैं। निष्कर्ष: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य अभी चल रहा है। वायरल वीडियो का राम मंदिर से कोई संबंध नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल दावा गलत है। - Claim Review : अयोध्या के राम मंदिर की दीवारों पर 3डी पेंटिंग बनाई गई है। - Claimed By : FB User- Bharatsinh Jhala - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software