About: http://data.cimple.eu/claim-review/6b6b98e6c1332a38ccc6343af3a05b6dcc0e68eb296dd4a5eee1990f     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: विकास दुबे के पिता के निधन वाली वायरल पोस्ट फर्जी है विकास दुबे के पिता राम कुमार दुबे के निधन को लेकर वायरल हो रही पोस्ट फर्जी है। राम कुमार दुबे सकुशल हैं। - By: Bhagwant Singh - Published: Jul 15, 2020 at 04:06 PM - Updated: Jul 15, 2020 at 04:23 PM नई दिल्ली (विश्वास टीम)। विकास दुबे के एनकाउंटर होने के बाद से सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों का बाजार गर्म रहा है। इसी तरह एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें विकास के पिता की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है और दावा किया जा रहा है कि विकास दुबे के पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया है। विश्वास टीम ने अपनी पड़ताल में वायरल पोस्ट को फर्जी पाया। विकास दुबे के पिता का निधन नहीं हुआ है। क्या हो रहा है वायरल? फेसबुक यूज़र “पंडित जितेन्द्र मिश्रा” ने विकास के पिता की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा: “विकास दूबे के पिता का हार्टअटैक से निधन। भगवान परशुराम जी आत्मा को शांति प्रदान करें ॐ शांति💐“ वायरल पोस्ट का आर्काइव्ड लिंक यहां देख सकते हैं पड़ताल पड़ताल की शुरुआत करते हुए हमने सबसे पहले न्यूज़ सर्च का सहारा लिया। “Vikas Dubey Father Death” कीवर्ड से हमने न्यूज़ सर्च की शुरुआत करते हुए खबरों को ढूंढना शुरू किया। सर्च के नतीजों से यह साफ़ हो गया कि वायरल पोस्ट फर्जी है। हमें ऐसी कई खबरें मिली, जिन्होंने यह दावा किया कि वायरल दावा फर्जी है। सर्च का स्क्रीनशॉट आप नीचे देख सकते हैं। 13 जुलाई 2020 को दैनिक जागरण में प्रकाशित इस मामले को लेकर एक खबर मिली। इस खबर की हेडलाइन थी: Vikas Dubey News : विकास की मां के बाद अब पिता की मौत की फैलाई गई अफवाह, घर पर सकुशल इस खबर के अनुसार: “सोमवार देर शाम विकास दुबे के पिता राम कुमार दुबे की हृदय गति रुकने से मौत की बात अफवाह निकली। हालांकि, आला अफसरों तक मामला पहुंचते ही सीओ बिल्हौर ने दामाद दिनेश तिवारी के घर पहुंचकर जानकारी ली। वहां राम कुमार के ठीक मिलने पर हालचाल लेकर लौट गए। इससे पहले विकास दुबे की मां की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर फैलाई गई थी। चौबेपुर क्षेत्र के बिकरू गांव में विकास दुबे का घर ध्वस्त करने के बाद से पुलिस ने उसके पिता राम कुमार दुबे को शिवली में दामाद दिनेश तिवारी के घर पर रखा है। सोमवार शाम अचानक सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी कि राम कुमार की मौत हृदय गति रुकने से हो गई है। इस पर कानपुर पुलिस व प्रशासन हरकत में आया। सीओ बिल्हौर संतोष कुमार सिंह को कोतवाल वीर पाल तोमर के साथ शिवली स्थित दिनेश के घर भेजा गया। वहां राम कुमार आराम से चारपाई पर लेटे मिले। बातचीत में सीओ से उन्होंने अपने रसूलाबाद निवासी भाई बृज किशोर के यहां जाने की इच्छा जताई। सीओ स्वजनों से उनका ख्याल रखने की बात कहकर चले गए।” इस अफवाह को लेकर नईदुनिया, आजतक और News18 की खबर क्लिक कर पढ़ी जा सकती है। इन खबरों यह बात साफ़ हुई कि विकास दुबे के पिता सकुशल हैं। अब बारी थी इस मामले को लेकर आधिकारिक पुष्टि प्राप्त करने की। विश्वास टीम ने इस मामले को लेकर CO बिल्हौर संतोष कुमार सिंह से संपर्क किया। उन्होंने हमारे साथ बात करते हुए बताया, “वायरल हो रही सूचना गलत है।” अब हमने इस मामले को लेकर दैनिक जागरण Inext के सीनियर रिपोर्टर अंकित शुक्ल से सम्पर्क किया। अंकित ने हमारे साथ बात करते हुए बताया कि विकास दुबे के पिता का निधन नहीं हुआ है। यह वायरल दावा फर्जी है। अंकित ने हमारे साथ SSP कानपुर की मीडिया सेल का इस अफवाह को लेकर आधिकारिक मैसेज भी शेयर किया। आधिकारिक मैसेज: “सोशल मीडिया में कुछ शरारती तत्व अभियुक्त विकास दुबे के पिता श्री रामकुमार दुबे के हार्टअटैक से मृत्यु की सूचना वायरल कर रहे हैं। यह सूचना पूर्णतः गलत व फर्जी है। कृपया ऐसी भ्रामक व असत्य सूचनायें प्रसारित न करें,अन्यथा संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।“ इस पोस्ट को शेयर करने वाला यूज़र भींगा में रहता है और इसे 708 लोग फॉलो करते हैं। यूज़र ने अपना अकाउंट नवंबर 2013 में बनाया था। निष्कर्ष: विकास दुबे के पिता राम कुमार दुबे के निधन को लेकर वायरल हो रही पोस्ट फर्जी है। राम कुमार दुबे सकुशल हैं। - Claim Review : विकास दूबे के पिता का हार्टअटैक से निधन। - Claimed By : FB User- पंडित जितेन्द्र मिश्रा - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software