About: http://data.cimple.eu/claim-review/6f0b78b8805ce240b68861ea64fac6453ddc24e9c903a9ca05f09c94     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: राजा की कहानी सुनाते राहुल गांधी के अधूरे वीडियो को मजाकिया लहजे में किया जा रहा शेयर करीब डेढ़ माह पहले विपक्षी नेताओं के फोन हैकिंग की कोशिशों के आरोपों को लेकर राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी। उस प्रेस कॉन्फ्रेंस के आधे-अधूरे वीडियो को शेयर कर भ्रामक दावा किया जा रहा है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Dec 20, 2023 at 04:12 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर मजाकिया लहजे में शेयर किया जा रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि हम इस राजा पर 24 घंटे आक्रमण करते हैं, लेकिन उसका कुछ नहीं होता है। कुछ यूजर्स इस बयान को पीएम मोदी से जोड़कर राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए शेयर कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि राहुल गांधी के अधूरे वीडियो को शेयर कर उनके खिलाफ दुष्प्रचार के मकसद से शेयर किया जा रहा है। दरअसल, विपक्षी नेताओं के फोन हैकिंग की कोशिशों के आरोपों को लेकर राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजा और तोते की कहानी सुनाते हुए पीएम मोदी और गौतम अडाणी पर निशाना साधा था। क्या है वायरल पोस्ट फेसबुक यूजर Sanjay Goel (आर्काइव लिंक) ने 18 दिसंबर को वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “सुनिए.. राहुल गांधी खुद बोल रहे है कि हम इस राजा ( मोदी जी ) पर 24 घंटे हमले करते हैं,,, लेकिन लगता है, तीर हमेशा गलत निशाने पर जाता है..!! अदभुद है इस कांग्रेस के अंतिम चिराग का हौंसला..!!! विकास पुंज” वीडियो में राहुल गांधी कह रहे हैं, “बात समझ नहीं आ रही है। हम इस राजा पर मतलब 24 घंटे आक्रमण करते हैं… जनता इसके खिलाफ है… कुछ होता ही नहीं है। जितना हम इस पर आक्रमण करते हैं, ऐसा लगता है हम गलत जगह मतलब… तीर मार रहे हैं।” फेसबुक पर कुछ अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को इसी तरह से शेयर किया है। पड़ताल वायरल वीडियो की जांच के लिए हमने कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर ओपन सर्च किया। इंडिया टीवी के यूट्यूब चैनल पर 31 अक्टूबर 2023 को अपलोड वीडियो न्यूज में वायरल क्लिप मिली। उस समय राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं पर फोन हैक करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें उन्होंने कहा था, “इस राजा पर मतलब 24 घंटे आक्रमण करते हैं… जनता इसके खिलाफ है… कुछ होता ही नहीं है। जितना हम इस पर आक्रमण करते हैं, ऐसा लगता है हम गलत जगह मतलब… तीर मार रहे हैं। तो ऋषि ने कहा… वो काफी मतलब ज्ञानी था.. उसने कहा देखिए… दरअसल, ये जो राजा है, इसकी आत्मा इसके अंदर नहीं है। इसकी आत्मा वहां पर पीछे एक छोटा-सा घर है… वहां पर पिंजरे में एक तोता बैठा है। इसकी आत्मा उस तोते के अंदर है। उस तोते को आप पकड़ लीजिए, राजा खत्म हो जाएगा। बहुत रोचक कहानी है, क्योंकि नरेंद्र मोदी जी की आत्मा अडाणी में है। तोता कहीं बैठा है, राजा कहीं बैठा है। बहुत समय के लिए सारी अपोजिशन राजा पर हमला कर रही थी मगर असलियत यह है कि राजा राजा ही नहीं है। पावर किसी और के हाथ में है। आज तक के यूट्यूब चैनल पर भी 31 अक्टूबर 2023 को इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो देखा जा सकता है। दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 31 अक्टूबर को एएनआई के हवाले से छपी खबर के अनुसार, विपक्ष के कई नेताओं के फोन हैकिंग के आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। इस बारे में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी का कहना है, “विपक्ष के लोग आधे-अधूरे वीडियो क्लिप को शेयर कर गलत दावा कर रहे हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस की वीडियो में वह पीएम मोदी और अडाणी के बारे में बात कर रहे हैं।“ अंत में हमने आधे-अधूरे वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। यूजर को 23 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और वह एक विचारधारा से प्रभावित हैं। निष्कर्ष: करीब डेढ़ माह पहले विपक्षी नेताओं के फोन हैकिंग की कोशिशों के आरोपों को लेकर राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी। उस प्रेस कॉन्फ्रेंस के आधे-अधूरे वीडियो को शेयर कर भ्रामक दावा किया जा रहा है। - Claim Review : राहुल गांधी ने कहा, हम इस राजा पर 24 घंटे आक्रमण करते हैं, लेकिन उसका कुछ नहीं होता है। - Claimed By : FB User- Sanjay Goel - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software