About: http://data.cimple.eu/claim-review/739342e424d3809161b5ff856c1df9fb46cd14fa67e780945deecb83     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: दिल्ली मेट्रो द्वारा बुर्के पर नहीं लगायी गयी है रोक विश्वास न्यूज़ की पड़ताल में यह दावा गलत निकला। दिल्ली मेट्रो द्वारा बुर्के पर बैन नहीं लगाया गया है। - By: Pallavi Mishra - Published: Apr 23, 2021 at 04:27 PM नई दिल्ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसके जरिए दावा किया जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो में बुर्के पर बैन लगा दिया गया है। विश्वास न्यूज़ की पड़ताल में यह दावा गलत निकला। दिल्ली मेट्रो द्वारा बुर्के पर बैन नहीं लगाया गया है। क्या है वायरल पोस्ट में? कई लोग अपने ट्विटर और फेसबुक वॉल पर टेक्स्ट पोस्ट शेयर कर रहे हैं, जिनमें लिखा है- “दिल्ली मेट्रो हुई बुर्का मुक्त, दिल्ली मैट्रो में बुर्का पहनकर यात्रा करना हुआ बैन, CISF का है फरमान…!!” इन पोस्टस के आर्काइव्ड वर्जन यहां, यहां और यहां देखा जा सकता है। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल दावे की पड़ताल करने के लिए सबसे पहले इंटरनेट पर कीवर्ड सर्च किया। हमें ऐसी तो कोई खबर नहीं मिली, जहां ऐसी कोई कन्फर्म जानकारी दी गयी हो। मगर हमें 2016 की कुछ खबरें ज़रूर मिलीं, जहां बताया गया था कि दिल्ली मेट्रो द्वारा बुर्के पर बैन नहीं लगाया गया है। 05 सितम्बर 2016 को प्रकाशित navbharattimes.indiatimes.com की एक खबर के अनुसार, “फेसबुक पर साझा किए जा रहे उस संदेश को CISF ने अफवाह बताते हुए खारिज किया, जिसमें दावा किया जा रहा था कि दिल्ली मेट्रो में अब बुर्के पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। CISF ने कहा कि इस तरह का निर्देश न तो उसकी ओर से जारी किया गया है और न ही दिल्ली मेट्रो ने ही ऐसा कोई नियम बनाया है।” हमने डीएमआरसी की सभी आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स को भी जांचा। हमें कहीं भी ऐसी कोई खबर नहीं मिली। डीएमआरसी की वेबसाइट पर भी ऐसा कोई अनाउंसमेंट या नोटिफिकेशन नहीं मिला। इस विषय में पुष्टि के लिए हमने सीआईएसएफ के पीआरओ अपूर्व पांडेय से संपर्क साधा। उन्होंने इस पोस्ट को फर्जी बताया। हमने इस विषय में डीएमआरसी की पीआरओ सुषमा गौर से भी संपर्क साधा। उन्होंने भी इस वायरल क्लेम का खंडन किया और इसे फर्जी बताया। अब बारी थी फेसबुक पर इस पोस्ट को साझा करने वाले यूजर Akshay Patel के प्रोफाइल को स्कैन करने का। प्रोफाइल को स्कैन करने पर हमने पाया कि यूजर गुजरात का रहने वाला है। यूजर के फेसबुक पर 2,082 फ्रेंड्स हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ की पड़ताल में यह दावा गलत निकला। दिल्ली मेट्रो द्वारा बुर्के पर बैन नहीं लगाया गया है। - Claim Review : दिल्ली मेट्रो हुई बुर्का मुक्त, दिल्ली मैट्रो में बुर्का पहनकर यात्रा करना हुआ बैन, CISF का है फरमान. - Claimed By : Akshay Patel - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software