About: http://data.cimple.eu/claim-review/78c6f76d868098b079e0a9a5c6881386c85974913bd8af9b7dcd9fbb     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: कोल्हापुर में धार्मिक मामले में न धमकी दी, न हत्या हुई, पोस्ट महज एक अफवाह कोल्हापुर में नूपुर शर्मा के समर्थन के नाम पर अप्रिय घटना का मैसेज फर्जी है। इस तरह की कोई भी वारदात कोल्हापुर में नहीं हुई है। - By: Pragya Shukla - Published: Jul 14, 2022 at 03:13 PM - Updated: Jul 14, 2022 at 05:11 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर में नुपूर शर्मा के एक हिंदू समर्थन ने मुस्लिम शख्स की हत्या कर दी। क्योंकि मुस्लिम शख्स ने उसे मारने की धमकी दी थी। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह भड़काऊ मैसेज एक अफवाह है। कोल्हापुर में ऐसी कोई वारदात नहीं हुई है। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर ‘दिनेश पटेल‘ (आर्काइव लिंक) ने 11 जुलाई को भड़काऊ पोस्ट को शेयर किया। (पोस्ट आपत्तिजनक होने की वजह से उसका कंटेंट यहां नहीं दे रहे हैं।) पड़ताल वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले हिंदी, अंग्रेजी और मराठी कीवर्ड से इसको सर्व किया, लेकिन हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली। इसके बाद हमने कोल्हापुर पुलिस का ट्विटर अकाउंट चेक किया। 12 जुलाई को कोल्हापुर पुलिस ने मराठी में एक ट्वीट किया है। गूगल लेंस से ट्रांसलेट करने पर पता चला कि यह वायरल मैसेज के संदर्भ में है। इसके मुताबिक, कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर अफवाह फैला रहे हैं। इसमें कहा जा रहा है कि कोल्हापुर जिले में नूपुर शर्मा के समर्थन पर अप्रिय घटना हुई है। इस तरह की अफवाह पर भरोसा मत करें। इसको न तो फॉरवर्ड करें और न ही कोई कमेंट करें। इस तरह के मैसेज करने वालों पर साइबर टीम नजर रखे हुए है। इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। इस बारे में हमने कोल्हापुर के एसपी शैलेश से बात की। उनका कहना है,’यह फेक न्यूज है। इस तरह की कोई घटना नहीं हुई।’ फर्जी दावा करने वाले फेसबुक यूजर ‘दिनेश पटेल’ की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इसके मुताबिक, वह गुजरात में रहते हैं और एक विचारधारा से प्रेरित हैं। निष्कर्ष: कोल्हापुर में नूपुर शर्मा के समर्थन के नाम पर अप्रिय घटना का मैसेज फर्जी है। इस तरह की कोई भी वारदात कोल्हापुर में नहीं हुई है। - Claim Review : खबर कोल्हापुर से.... नुपूर शर्मा का समर्थन करने पर रऊफ ने नरेश उत्पल को जान से मारने और गला काटने की धमकी दी। गुस्साए नरेश उत्पल ने ही रऊफ का गला काट दिया। वह भी मात्र चौबीस घंटे में.... बोला जेहादी का गला काटकर अपने गले की रक्षा की है।ऐसा कदम उसे मजबूरन अपने आत्मरक्षा में उठाना पड़ा। - Claimed By : Dinesh Patel - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software