About: http://data.cimple.eu/claim-review/7b4ab862b7e21e0601b88536b0fb4986f6e1ed3b2e1d21b327c955af     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : सलमान खान ने अपने गाने को नहीं समर्पित किया कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पुराने गाने को ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का बताने वाला वायरल दावा विश्वास न्यूज़ की जांच में गलत निकला। अभिनेता सलमान खान का यह गाना यात्रा से दो साल पहले 25 मई 2020 में रिलीज किया गया था। इसका भारत जोड़ो यात्रा से कोई संबंध नहीं है। - By: Jyoti Kumari - Published: Sep 28, 2022 at 03:56 PM - Updated: Sep 28, 2022 at 04:14 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के बीच सलमान खान को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें एक वीडियो का इस्तेमाल करते हुए दावा किया जा रहा है कि उन्होंने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा को समर्थन करते हुए अपना ‘भाई-भाई’ गाना समर्पित किया है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत साबित हुआ। अभिनेता सलमान खान का यह गाना यात्रा से दो साल पहले 25 मई 2020 को रिलीज किया गया था। इसका ‘भारत जोड़ो’ यात्रा से कोई संबंध नहीं है। सलमान खान ने अपना यह गाना कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को समर्पित नहीं किया है। क्या है वायरल पोस्ट में ? फेसबुक यूजर ‘पुष्कर सिंह’ ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘Salman Khan भाई ने ये गीत Bharat Jodo Yatra को समर्पित किया | हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सब अपने हैं भाई भाई |’ वायरल पोस्ट के क्लेम को यहां ज्यों का त्यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें। पड़ताल वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो अभिनेता सलमान खान के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 25 मई 2020 को अपलोड मिला। वीडियो के साथ लिखा था, ‘ईद के मौके पर आप सभी के लिए एक खास तोहफा। भाई भाई की सुनो और भाईचारा फैलाओ। सभी को ईद मुबारक। ‘ वीडियो को यहां देखें। सर्च के दौरान हमें वायरल वीडियो से जुड़ी कई खबरें मिली। दैनिक जागरण डॉट कॉम पर 26 मई 2020 को वायरल वीडियो से जुड़ी खबर में बताया गया, ‘सलमान खान ने अपने फैंस के लिए ईद के मौके पर अपना ‘भाई भाई’ गाना रिलीज किया था। सलमान के इस नए गाने को खूब पसंद किया गया। सलमान ने इस गाने को अपने यूट्यूब चैनल पर 25 मई को रिलीज किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें। हमने सलमान खान के सोशल मीडिया हैंडल्स को भी खंगाला कि सलमान की तरफ से ‘भारत जोड़ो’ यात्रा को लेकर ऐसी कोई पोस्ट शेयर की गई है या नहीं। हमें ऐसी कोई भी पोस्ट नहीं मिली। हमने वायरल दावे को लेकर गूगल पर सर्च भी किया। हमें दावे से जुड़ी कोई खबर कहीं भी प्रकाशित नहीं मिली। अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण, मुंबई में एंटरटेनमेंट कवर करने वाली वरिष्ठ पत्रकार स्मिता श्रीवास्तव से संपर्क किया। उनके साथ वायरल पोस्ट के लिंक को भी शेयर किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। यह वीडियो सलमान खान ने पनवेल स्थित फार्महाउस में शूट किया था। वीडियो पुराना है। न्यूज़ रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 सितम्बर को शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो‘ यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर तक का लम्बा सफर 150 दिनों में तय किया जाएगा। इस भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मार्च, रैलियां और जनसभाएं भी होंगी, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हैं। पड़ताल के अंत में हमने इस वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर की जांच की। जांच में पता चला की यूजर को फेसबुक पर 3 हज़ार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर एक राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है। निष्कर्ष: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पुराने गाने को ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का बताने वाला वायरल दावा विश्वास न्यूज़ की जांच में गलत निकला। अभिनेता सलमान खान का यह गाना यात्रा से दो साल पहले 25 मई 2020 में रिलीज किया गया था। इसका भारत जोड़ो यात्रा से कोई संबंध नहीं है। - Claim Review : सलमान खान ने ये गीत 'भारत जोड़ो' यात्रा को समर्पित किया | - Claimed By : फेसबुक यूजर - पुष्कर सिंह - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software