Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact checks doneFOLLOW US
हिंदी
Claim:
रणबीर आलिया ने भारत से दूर फ्रांस में रचाई शादी। दीवाली के बाद करेंगे खुलासा
Verification:
फिल्म इंडस्ट्री के अंदर इन दिनों कुछ जोड़ियां चर्चा में हैं। इन्हीं जोड़ियों में से एक जोड़ी है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जिनकी शादी का इंतज़ार लोग बेसब्री से कर रहे हैं। व्हाट्स्एप्प पर हमें एक तस्वीर प्राप्त हुई और सच्चाई बताने के लिए कहा गया। तस्वीर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के मंडप पर वरमाला लिए हुए नज़र आ रहे हैं।
तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि फ्रांस में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने रचाई शादी और दीवाली के बाद दोनों अपनी शादी का करेंगे खुलासा। ट्विटर पर आलिया-रणबीर की तस्वीर को शेयर किया गया है।
विरुष्का की राह पर चलें रणबीर-आलिया, फ्रांस में करेंगे शादी pic.twitter.com/x6yY2ZYRNf
— aporna manoj (@apornamanoj1) October 24, 2019
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा नहीं की है और ना ही ऐसी कोई फोटो शेयर की गई है। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि वायरल तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है।
कुछ टूल्स और अलग-अलग कीवर्ड्स की मदद से हमने वायरल तस्वीर को खंगाला। Yandex पर हमें वायरल तस्वीर से संबंधित कई परिणाम मिले। पड़ताल के दौरान हमें वायरल तस्वीर अनुराग ठाकुर के Instagram अकाउंट पर मिली। अनुराग ठाकुर की पोस्ट देखने के बाद हमने जाना कि अनुराग ठाकुर और आलिया भट्ट की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है।
अनुराग ठाकुर और आलिया भट्ट ने अगस्त 2019 में Manyawar Mohey के लिए एक विज्ञापन किया था। सोशल मीडिया पर इसी विज्ञापन की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर शेयर की जा रही है। You Tube खंगालने पर हमें Manyawar Mohey का विज्ञापन भी मिला।
हमारी पड़ताल में हमने पाया कि अनुराग ठाकुर और आलिया भट्ट की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है। दर्शकों को इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतज़ार है। जिसके चलते सोशल मीडिया पर कुछ लोग रणबीर और आलिया की फोटोशॉप्ड तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।
Tools Used:
Result: Fake
JP Tripathi
July 6, 2019
Rangman Das
August 18, 2023
Arjun Deodia
February 21, 2022