About: http://data.cimple.eu/claim-review/7ecd05bb10ab178f51f0ab90be92cde2b889f030e9789768abd839a7     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • इंडिया टुडे की रिपोर्टर ने श्रीनगर हवाईअड्डे पर कांग्रेस के पक्ष में नारे नहीं लगवाए, वायरल दावे झूठे हैं बूम ने पाया की वीडियो जनवरी में प्रयागराज में उस दौरान शूट किया गया था जब प्रियंका गाँधी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश का भार संभाला था इंडिया टुडे की पत्रकार मौसमी सिंह का एक पुराना वीडियो झूठे दावों के साथ वायरल हो रहा है | यह वीडियो प्रियंका गाँधी के सक्रीय राजनीती में आने के वक़्त का है | सिंह कुछ लोगों को कांग्रेस के बारे में कुछ समझाती हुई नज़र आती हैं | इसके बाद लोग कांग्रेस का झंडा लेकर 'दहन करो मोदी की लंका, बहन प्रियंका बहन प्रियंका' के नारे लगाते हैं | वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने से जोड़कर शेयर किया जा रहा है | भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया है | अंग्रेजी कैप्शन में लिखा है: पत्रकार या कांग्रेस की चमची? @mausamii2u आजतक से | आज जम्मू और कश्मीर हवाई अड्डे पर नौटंकी करते हुए | फ़ेसबुक पर भी एक लम्बा कैप्शन है जिसमें लिखा है: देखिए मोदी जी की असफलता दिखाने के लिए कितना पापड़ बेलना पड़ता है इस आज तक कि पत्रकार मुसम्मी को देखिए श्रीनगर में पहले लोगो को समझा रही हैं फिर नारे लगवा रही है !! और इधर कंगालिये इन्हें गोदी मिडिया कहते हैं, पर यह मिडिया तो कुछ और ही जाहिर कर रही है खैर कोई नई #चौथा_स्तम्भ हैं भई इनके पास फ्रेंचाइसी है सच बोलने की खाता ना बही मिडिया ने कहा तो सब सही ।।🤔🤔🤔 #ShameOnAajTak (Sic) आपको बता दें की यह दावे फ़र्ज़ी हैं एवं इनका कश्मीर से कोई सम्बन्ध नहीं है | आप तजिंदर सिंह पाल बग्गा का ट्वीट नीचे देख सकते हैं एवं इसका आर्काइव्ड वर्शन यहाँ देखें | फ़ेसबुक पोस्ट नीचे देखें एवं इसका आर्काइव्ड वर्शन यहाँ देखें | बग्गा का ट्वीट ऐसे वक़्त में आया है जब मौसमी सिंह के साथ 24 अगस्त को श्रीनगर हवाई अड्डे पर बदसलूकी हुई | वो राहुल गाँधी की श्रीनगर यात्रा कवर करने गयीं थीं | राहुल गाँधी के साथ विपक्ष के कई लीडर्स कश्मीर दौरे पर गए थे | वो कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के चलते लोगो का हाल जानने एवं स्थिति देखने गए थे | हालांकि उन्हें श्रीनगर हवाईअड्डे से ही वापस भेज दिया गया | फ़ैक्ट चेक बूम ने "Mausami Singh viral video" कीवर्ड्स के साथ यूट्यूब सर्च किया तो पाया की यह वीडियो क्लिप 24 जनवरी 2019 से ही यूट्यूब पर मौजूद है | हमें यूट्यूब पर समाचार4मीडिया द्वारा अपलोड किया गया यही वीडियो मिला | प्रियंका गाँधी ने जनवरी 2019 में सक्रीय राजनीती में कदम रखा | पार्टी ने उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है जिसके बाद कई तरह की बातें होने लगी थीं परन्तु उन्होंने लोक सभा चुनाव नहीं लड़ा | इन वायरल दावों में इस वीडियो को नया बताने के साथ साथ जम्मू कश्मीर से जोड़कर दिखाया जा रहा है | यह वीडियो आनंद भवन, इलाहबाद (प्रयागराज) के सामने शूट हुआ है | जनवरी में भाजपा सदस्य सुरेंद्र पुनिआ ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया था | पुनिआ ने सिंह पर आरोप लगाए थे की उन्होंने भीड़ से प्रियंका समर्थक और मोदी विरोधी नारे लगवाए थे | मौसमी सिंह ने कांग्रेसीयों को नारे लगाने के निर्देश नहीं दिए बूम ने वीडियो को गौर से सूना | मौसमी सिंह को "उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सच्ची विचारधारा, कमज़ोर लोगों की विचारधारा, सबको लेकर आगे बढ़ने की बात है ..आगे भी …ये राहुल गाँधी बोल रहे हैं " बोलते सूना जा सकता है | इसके बाद वो एक पल रूक कर अपना इअर पीस ठीक करती हैं जो ब्रॉडकास्ट रिपोर्टर्स के कान में लगा होता है | हमें इंडिया टुडे के इस शो का वास्तविक वीडियो भी मिला | वीडियो में प्रियंका गाँधी द्वारा इस वर्ष 23 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का भार संभालने के बारे में रिपोर्ट थी | वीडियो में राहुल गाँधी को ठीक यही बातें कहते सुना जा सकता है जो वायरल वीडियो में मौसमी सिंह ने दोहराई हैं | हालांकि वास्तविक वीडियो में वायरल वीडियो क्लिप वाला भाग नहीं है | ऐसा प्रतीत होता है की वायरल हुई क्लिप रिपोर्टिंग को देखने वाले द्वारा रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाली गयी है | राहुल गाँधी की बाइट आप 4.56 सेकंड पर एवं मौसमी सिंह की यही रिपोर्टिंग 6.35 सेकंड पर देख सकते हैं | वीडियो को आगे सुनने पर "दहन करो मोदी की लंका, बहन प्रियंका, बहन प्रियंका" नारों को सुना जा सकता है |
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software