About: http://data.cimple.eu/claim-review/84c23846ae8a7bd3cf075e409d93b8dd09f428a8f6069b397a3f0665     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : शादी की रस्में करने जा रही महिलाओं पर दीवार गिरने की यह घटना यूपी की, नागपुर की नहीं विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि दिसंबर 2023 में उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में हल्दी की रस्में करने जा रही औरतों पर बीच रास्ते में दीवार गिर गई थी। इस हादसे में कई लोग घायल हुए थे, जबकि आठ लोगों की मौत हो गई थी। - By: Pragya Shukla - Published: Jan 15, 2024 at 05:04 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर कुछ घायल लोगों के एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र के नागपुर में एक शादी समारोह में डीजे को तेज आवाज में बजाने के कारण कंपन पैदा हो गई और दीवार गिर गई। इस घटना की वजह से कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए कई लोग घायल हो गए। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। दिसंबर 2023 में उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में हल्दी की रस्में करने जा रही औरतों पर बीच रास्ते में दीवार गिर गई थी। इस हादसे में कई लोग घायल हुए थे, जबकि आठ लोगों की मौत हो गई थी। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर ‘अपूर्व पी सिंह प्रकाश’ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, *DJ = SOUND BOMB* *नागपुर* बहुत ऊंची आवाज में DJ बजाने से पैदा हुए “कंपन्न” (Vibrations) के कारण से दीवार गिरी और कार्यक्रम में सम्मिलित ही कई लोग घायल हो गए , अतः कार्यक्रम में DJ बजाना बंद करे… अपने बच्चों एवम सगे संबंधियों में इस संदेश के जरिये से जागरूकता फैलावे… इस कृत्य में DJ बजवाने वाले भी शामिल माने जाएंगे।।* पोस्ट के आर्कइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें यह वीडियो अनुज मान नामक एक फेसबुक अकाउंट पर 18 दिसंबर 2023 को शेयर हुआ मिला। कैप्शन में वीडियो को उत्तर प्रदेश के मऊ जिले का बताया हुआ है। प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 8 दिसंबर 2023 को प्रकाशित मिली। मौजूद जानकारी के अनुसार, मऊ में घोसी कस्बा के अस्करी स्कूल के पास हल्दी की रस्म अदायगी करने जा रही भीड़ पर दीवार गिर गई। इस हादसे में दो मासूमों सहित छह लोगों की मौत हो गई और 36 लोग घायल हो गए। न्यूज 18 के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 9 दिसंबर 2023 को अपलोड एक रिपोर्ट के अनुसार, यह बरात जहां से गुजर रही थी। वहां पर रेत का ढेर था, जिसकी वजह से वहां पर मौजूद एक दीवार पर दबाव पड़ा और वह गिर गई। हादसे के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और मलबे के नीचे फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान चलाया गया। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की मदद से बचाव अभियान को चलाया गया। नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या के तहत मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता का ऐलान किया। रिपोर्ट में बताया गया है कि मृत लोगों की संख्या बढ़कर आठ हो गई थी। पड़ताल के दौरान हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें यह बताया गया हो कि दीवार गिरने की वजह डीजे की तेज आवाज थी। अधिक जानकारी के लिए हमने इस हादसे को कवर करने वाले दैनिक जागरण मऊ जिला प्रभारी जेपी निषाद से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, “वायरल दावा गलत है। यह वीडियो मऊ में हुए एक हादसे का है। इस हादसे में करीब आठ लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। वहां पर कोई डीजे नहीं था, बल्कि वहां पर लोग ढोल बजा रहे थे। दीवार पर कई लोग बैठे हुए थे और पास में रेत रखी हुई थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया।” अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। यूजर ने खुद को बिहार का रहने वाला बताया हुआ है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि दिसंबर 2023 में उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में हल्दी की रस्में करने जा रही औरतों पर बीच रास्ते में दीवार गिर गई थी। इस हादसे में कई लोग घायल हुए थे, जबकि आठ लोगों की मौत हो गई थी। - Claim Review : नागपुर में DJ बजाने से पैदा हुए कंपन के कारण से दीवार गिरी और कार्यक्रम में सम्मिलित ही कई लोग घायल हो गए। - Claimed By : फेसबुक यूजर ‘अपूर्व पी सिंह प्रकाश’ - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software