About: http://data.cimple.eu/claim-review/8d35e96277a75e1facc1d5346e61898c4ee45d395ca0937edbd3f620     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: इंडोनेशिया की पुरानी घटना के वीडियो को ताइवान के हालिया भूकंप से जोड़कर किया जा रहा शेयर इंडोनेशिया की पुरानी घटना के वीडियो को ताइवान में आए हालिया भूकंप से जोड़कर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। - By: Abhishek Parashar - Published: Apr 8, 2024 at 12:12 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। ताइवान में आए हालिया भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर सुनामी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह ताइवान में तेज भूकंप के झटकों के बाद आए सुनामी का वीडियो है। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को भ्रामक पाया। वायरल हो रहा वीडियो ताइवान का नहीं, बल्कि इंडोनेशिया का है, जिसे हालिया संदर्भ में ताइवान भूकंप से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। क्या है वायरल? सोशल मीडिया यूजर ‘Qalab Abbas’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “Video: A Taiwanese driver stopped their car during today’s earthquake and observed river water swaying back and forth.” (“वीडियो:आज आए भूकंप के दौरान एक ताइवानी ड्राइवर ने अपनी कार रोकी और देखा कि नदी किस तरह से उफन रही है।”) कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च करने पर पर ऑरिजिनल वीडियो TribunKaltim.co के वेरिफाइड फेसबुज पेज पर लगा मिला, जिसे 12 दिसंबर 2021 को अपलोड किया गया है। यह इंडोनेशियाई न्यूज पोर्टल है, जिसका वेब एड्रेस kaltim.tribunnews.com है। यही वीडियो हमें डेली मेल के आधिकारिक फेसबुक पेज पर मिला, जिसे इंडोनेशियाई घटना का बताते हुए 23 जनवरी 2022 को शेयर किया गया है। हमारी जांच से स्पष्ट है कि वायरल हो रहा वीडियो ताइवान का नहीं, बल्कि इंडोनेशिया की पुरानी घटना का है। वायरल वीडियो क्लिप को लेकर विश्वास न्यूज ने इंडोनेशियाई फैक्ट चेकिंग संस्था माफिंडो के फैक्ट चेकर आदि स्याफितरा से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया, “यह इंडोनेशिया की पुरानी घटना का वीडियो है।” उन्होंने कहा, “यह घटना 2021 में इंडोनेशिया के पेकानबरू की है।” वायरल वीडियो क्लिप को शेयर करने वाले यूजर को एक्स पर करीब 300 लोग फॉलो करते हैं। लोकसभा चुनाव 24 से संबंधित अन्य भ्रामक व फेक दावों की जांच करती फैक्ट चेक रिपोर्ट को विश्वास न्यूज के चुनावी सेक्शन में पढ़ा जा सकता है। निष्कर्ष: इंडोनेशिया की पुरानी घटना के वीडियो को ताइवान में आए हालिया भूकंप से जोड़कर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : ताइवान में आए भूकंप का हालिया दृश्य। - Claimed By : X User-Qalab Abbas - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software