schema:text
| - Fact Check: लॉरेस बिश्नोई गैंग द्वारा सलमान खान की हत्या का दावा फेक, वीडियो बांग्लादेश का है
वीडियो को शेयर कद दावा किया गया कि लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को बंगाल में मार दिया है। विश्वास न्यूज की जांच में दावा फर्जी निकला। सलमान खान बिल्कुल ठीक हैं, वायरल वीडियो बांग्लादेश का है।
- By: Jyoti Kumari
- Published: Dec 20, 2024 at 03:15 PM
- Updated: Dec 20, 2024 at 03:59 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि लॉरेंस बिश्नोई ने अभिनेता सलमान खान को बंगाल में मार दिया है।
विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि वायरल दावा फर्जी है। सलमान खान सही-सलामत हैं। उनकी मौत का दावा महज अफवाह है। वायरल वीडियो बांग्लादेश हिंसा का है।
क्या है वायरल पोस्ट
इंस्टाग्राम यूजर anil_kashyap_705 ने 16 दिसंबर को वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया है और लिखा है,”Salman Khan khatm Ho Gaya”
वीडियो पर लिखा हुआ है, “कलयुग ने अपना रूप धारण कर लिया है। लारेंस बिश्नोई ने सलमान खान को बंगाल में मार डाला”
पड़ताल
विश्वास न्यूज ने सबसे पहले वायरल दावे की पड़ताल के लिए गूगल पर सर्च किया। हमे सलमान खान से जुड़ी कोई भी ऐसी खबर नहीं मिली, जैसा की वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है। अगर सलमान खान के साथ ऐसा कुछ हुआ होता, तो ये खबर अभी तक हर मीडिया संस्थान की सुर्ख़ियों में होती। पर हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली।
जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने सलमान खान के सोशल मीडिया हैंडल को सर्च किया। हमें 19 दिसंबर 2024 को शेयर की गई पोस्ट मिली। पोस्ट में सलमान खान ने अपने जन्मदिन को लेकर वीडियो शेयर किया है।
पड़ताल में आगे हमने वायरल वीडियो को सर्च किया। हमें Dhaka Tribune के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 3 अगस्त 2024 को अपलोड किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार, वीडियो ग़ाज़ीपुर बांग्लादेश का बताया गया है।
हमें वीडियो का लंबा वर्जन Eman Sheikh नाम के फेसबुक यूजर के अकाउंट पर मिला। वीडियो को 3 अगस्त 2024 को शेयर किया गया है। वीडियो को ग़ाज़ीपुर बांग्लादेश का बताया गया है।
हमने पोस्ट को मुंबई में दैनिक जागरण की मुख्य संवाददाता स्मिता श्रीवास्तव के साथ शेयर किया। उन्होंने वायरल दावे को अफवाह बताया। उन्होंने ने कहा कि सलमान खान के साथ ऐसा कुछ होता, तो यह सुर्ख़ियों में होता। वायरल दावा फर्जी है।
अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। यूजर को 2,478 लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।
पहले भी लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान से जुड़े कई दावे सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। जिनकी फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।
निष्कर्ष: वीडियो को शेयर कद दावा किया गया कि लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को बंगाल में मार दिया है। विश्वास न्यूज की जांच में दावा फर्जी निकला। सलमान खान बिल्कुल ठीक हैं, वायरल वीडियो बांग्लादेश का है।
- Claim Review : लारेंस बिश्नोई ने सलमान खान को बंगाल में मार डाला
- Claimed By : इंस्टाग्राम यूजर -anil_kashyap_705
- Fact Check : झूठ
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
|