About: http://data.cimple.eu/claim-review/9390a39d1b06f1a863a9b3fe57496c8f16d38950a86a8aa7399a59de     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Fact Check महाराष्ट्र में बढ़ती राजनीतिक सरगर्मियों के बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने अपने ट्विटर बायो में बदलाव किया है। कहा जा रहा कि आदित्य ने अपने ट्विटर बायो में लिखे गए मंत्री शब्द को हटा दिया है। नवभारत टाइम्स और जी न्यूज ने भी इसे खबर के रूप में प्रकाशित किया है। इसके अलावा ट्विटर पर भी कई यूजर्स ने दावा किया कि आदित्य ठाकरे ने अपने ट्विटर बायो से मंत्री शब्द को हटा लिया। ट्वीट का आर्काइव यहां देखा जा सकता है। दरअसल, महाराष्ट्र में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के बगावती तेवर के बाद राज्य की राजनीति चर्चा का केंद्र बन गई है। एबीपी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिनों राज्य में हुए एमएलसी चुनाव के बाद से एकनाथ शिंदे शिवसेना के बागी विधायकों को लेकर पहले मुंबई से सूरत और अब वहां से गुवाहाटी शिफ्ट हो गए हैं। बतौर रिपोर्ट, गुवाहाटी पहुंचने के बाद शिंदे ने अपने साथ 40 विधायकों के होने का दावा किया है। बता दें, महाराष्ट्र में 287 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए लिए 144 विधायकों की जरूरत होती है। भाजपा और सहयोगी दलोंं के पास इस समय 113 सीटे हैं। ऐसे में एकनाथ शिंदे के दावे ने महाराष्ट्र की राजनीति को दिलचस्प मोड़ पर खड़ा कर दिया है। क्या आदित्य ठाकरे ने अपना ट्विटर बायो चेंज किया है? इस दावे की पड़ताल के लिए हमने ट्विटर यूजर्स के प्रोफ़ाइल में होने वाले चेंज को ट्रैक करने वाले ऑनलाइन टूल Spoonbill पर चेक किया। इसके मुताबिक, आदित्य ठाकरे ने अपने ट्विटर बायो में आखिरी बार 14 जुलाई 2017 को बदलाव किया था। उस वक्त उन्होंने अपने बायो से मुंबई फुटबॉल डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन से चेयरमैन शब्द को हटाया था। उनके ट्विटर बायो में मंत्री पद का जिक्र नहीं किया गया है। बता दें, महाराष्ट्र की वर्तमान सरकार में आदित्य ठाकरे कैबिनेट मंत्री हैं। वे पर्यटन और पर्यावरण मंत्रालय का कार्यभार देख रहे हैं। इसके अलावा, कुछ कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर आदित्य ठाकरे के आधिकारिक ट्विटर हैंडल का आर्काइव प्राप्त हुआ। इसमें 13 जून 2022 को आदित्य ठाकरे की प्रोफाइल मौजूद है। आदित्य ठाकरे के ट्विटर बायो में 13 जून 2022 को उनके बारे में जो लिखा है, वही जानकारी वर्तमान में उनके ट्विटर बायो में मौजूद है। इसमें आदित्य ठाकरे ने मंत्री पद का जिक्र नहीं किया है। इससे स्पष्ट है कि आदित्य ठाकरे ने अपने ट्विटर बायो में हालियो दिनों में कोई बदलाव नहीं किया है। पड़ताल के दौरान हमें राज्यसभा सांसद और शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी का 22 जून 2022 को किया एक ट्वीट प्राप्त हुआ। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि आदित्य ठाकरे ने अपने ट्विटर बायो में मंत्री पद का उल्लेख कभी नहीं किया था। यह भी पढ़ें: क्या गिरफ्तार हो गई हैं नूपुर शर्मा? भ्रामक है ये दावा, जानें कौन है वीडियो में दिख रही यह महिला इस तरह हमारी पड़ताल में यह साबित हो जाता है कि आदित्य ठाकरे द्वारा अपने ट्विटर बायो से मंत्री शब्द हटाये जाने का दावा गलत है। उन्होंने अपने ट्विटर बायो में मंत्री पद का उल्लेख नहीं किया था। Our Sources Online Tool Spoonbill Web archive of Aaditya Thackerey Twitter Handle Shivsena leader & Member of Parliament Priyanka Chaturvedi Tweet on June 22, 2022 किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in (With Inputs from Arjun Deodia) Runjay Kumar December 26, 2024 Komal Singh December 19, 2024 Komal Singh December 11, 2024
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software