About: http://data.cimple.eu/claim-review/969958dbb9b21642b3a211cc29e72cf60aeb4599ac16ff2b39c71d7f     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : यूपी के CM के साथ नजर आ रहे शख्स का कानपुर एनकाउंटर से नहीं है संबंध, वायरल पोस्ट फर्जी है विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि कानपुर के डॉन विकास दुबे के नाम पर वायरल तस्वीर भाजपा युवा मोर्चा के नेता विकास दुबे की है। इनकी तस्वीर को कुछ लोग 8 पुलिसकर्मियों की मौत के जिम्मेदार विकास दुबे से जोड़कर वायरल कर रहे हैं। वायरल पोस्ट फर्जी है। - By: Ashish Maharishi - Published: Jul 3, 2020 at 04:30 PM - Updated: Aug 30, 2020 at 07:13 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। यूपी के कानपुर जिले में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से ही अभियुक्त विकास दुबे के नाम से कई फर्जी पोस्ट वायरल हो रही है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खड़े एक शख्स को 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का जिम्मेदार बताते हुए विकास दुबे बताया जा रहा है। विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि वायरल तस्वीर में योगी आदित्यनाथ के साथ खड़े शख्स का नाम पंडित विकास दुबे है,लेकिन यह शख्स कानपुर की घटना के अभियुक्त विकास दुबे नहीं है। तस्वीर में दिख रहे शख्स भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता हैं। इनकी तस्वीर को कुछ लोग जानबूझकर अपराधी विकास दुबे के नाम से वायरल कर रहे हैं। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर अरुण साहू ने 3 जुलाई को एक तस्वीर को अपलोड करते हुए दावा किया : ‘#उत्तरप्रदेश के कानपुर में भाजपा नेता #विकासदुबे नामक आतंकवादी ने #8पुलिसकर्मियों की निर्मम #हत्या कर दिया ,, हत्या करने वाले विकास दुबे #योगीजी के बेहद क़रीबी बताया जा रहा है ,, क्या उन पुलिसकर्मियों को योगी सरकार की गुंडाराज में इंसाफ मिलेगा …?’ पोस्ट का फेसबुक और अकाईव वर्जन यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने सबसे पहले वायरल हो रही तस्वीर को सर्च करना शुरू किया। हमें यह तस्वीर Vikas Dubey Bjp II के फेसबुक अकाउंट पर मिली। तस्वीर को 15 नवंबर 2019 को अपलोड किया गया था। जब हमने इस फेसबुक अकाउंट की जांच की तो पता चला कि विकास दुबे नाम के यह शख्स भाजपा युवा मोर्चा के कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं। इसी अकाउंट पर हमें विकास दुबे का एक लेटेस्ट वीडियो मिला। इसमें उन्हें यह बोलते हुए सुना जा सकता है कि कुछ लोगों ने अपराधी विकास दुबे से उनका नाम जोड़ते हुए उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है। वे सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने जा रहे हैं। यह वीडियो आप यहां देख सकते हैं। वीडियो को विकास दुबे ने अपने फेसबुक पेज पर भी अपलोड किया है। विश्वास न्यूज ने भाजपा नेता विकास दुबे से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि मेरी फोटो को झूठे दावों के साथ वायरल करने वालों को मैं छोडूंगा नहीं। इस संबंध में जल्दी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ की यह तस्वीर 2019 की है। इसके बाद हमने उस विकास दुबे की तस्वीर सर्च करनी शुरू की, जिससे पकड़ने के चक्कर में पुलिसवालों की जान चली गई। हमें jagran.com की वेबसाइट पर एक खबर में उसकी तस्वीर मिली। इसके बाद विश्वास न्यूज ने डॉन विकास दुबे और भाजपा नेता विकास दुबे की तस्वीर का मिलान किया। हमें पता चला कि दोनों शख्स अलग-अलग व्यक्ति हैं। तस्वीर में बाएं तरफ दिख रहा शख्स आपराधिक बैकग्राउंड वाला विकास दुबे है जिसकी तलाश में पुलिस गई थी, जबकि दाएं तरफ वाले विकास दुबे भाजपा नेता हैं। अंत में हमने फर्जी पोस्ट करने वाले फेसबुक यूजर अरुण साहू के अकाउंट की जांच की। हमें पता चला कि यूजर एक राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है। इसे 1130 लोग फॉलो करते हैं। यूजर छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि कानपुर के डॉन विकास दुबे के नाम पर वायरल तस्वीर भाजपा युवा मोर्चा के नेता विकास दुबे की है। इनकी तस्वीर को कुछ लोग 8 पुलिसकर्मियों की मौत के जिम्मेदार विकास दुबे से जोड़कर वायरल कर रहे हैं। वायरल पोस्ट फर्जी है। - Claim Review : योगी जी के साथ कानपुर एनकाउंटर के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे - Claimed By : फेसबुक यूजर अरुण साहू - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software