About: http://data.cimple.eu/claim-review/aca316d3162c0ad7df388e5b206fec8140561e3886ef728bc48ff88e     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बाहिनीपति ने किसी अन्य महिला से नहीं, बल्कि पत्नी से मिलाया था हाथ वायरल वीडियो में ओडिशा की जयपोर विधानसभा सीट से विधायक ताराप्रसाद बाहिनीपति अपनी पत्नी मीनाक्षी को माला पहनाने के बाद हाथ मिलाते दिख रहे हैं। वीडियो को भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Jan 10, 2023 at 02:53 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें माला पहने एक शख्स पास में खड़ी महिला को माला पहनाने के बाद उनसे जबरदस्ती हाथ मिलाते हैं। 32 सेकंड के वीडियो को शेयर कर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कांग्रेसी नेता पर महिला का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो में दिख रहे शख्स कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बाहिनीपति हैं। उनके साथ में उनकी पत्नी मीनाक्षी बाहिनीपति खड़ी हुई हैं। क्या है वायरल पोस्ट फेसबुक यूजर पवन गुप्ता (आर्काइव लिंक) ने 9 जनवरी को वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोल दी गई है …….. #कांग्रेस_फाइल्स महिलाओ का सम्मान करते कांग्रेसी #Bharat_jodo_Yatra पड़ताल वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले वीडियो को ध्यान से देखा। इसके पीछे लिखे बैनर पर न तो हिंदी लिखी है और न ही अंग्रेजी। इस बारे में हमने कीवर्ड से गूगल पर ओपन सर्च किया। न्यूज 18 ओडिया यूट्यूब चैनल ने 29 दिसंबर 2022 को वायरल वीडियो को अपलोड किया है। इसका टाइटल है, ମଞ୍ଚ ଉପରୁ Flying Kiss କରିଚାଲିଲେ Taraprasad Bahini Pati | Politician | Viral Video | Odia News। लेटेस्टली वेबसाइट पर भी हमें इससे संबंधित खबर मिली। 9 जनवरी 2023 को छपी खबर के अनुसार, कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बाहिनीपति एक कार्यक्रम के दौरान अपनी पत्नी मीनाक्षी बाहिनीपति को फ्लाइंग किस देते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। ताराप्रसाद ओडिशा की जयपोर विधानसभा से विधायक है। इससे पहले बाहिनीपति ओडिशा विधानसभा में स्पीकर एसएन पैट्रो को फ्लाइंग किस देने पर भी चर्चा में रह चुके हैं। फेसबुक यूजर प्रिज्म ओडिशा (आर्काइव लिंक) ने भी वायरल वीडियो को अपलोड करते हुए लिखा है कि यह जयपोर से विधायक ताराप्रसाद हैं। साथ में उनकी पत्नी मीनाक्षी हैं। सार्वजनिक जगह पर इस तरह से किसी पति को अपनी पत्नी को इम्प्रेस करते हुए नहीं देखा गया। ताराप्रसाद के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को देखा जा सकता है। इसमें हमें कार्यक्रम के दो वीडियो और दिखे। इसमें उनकी पत्नी साथ में खड़ी दिख रही हैं। इसकी अधिक पुष्टि के लिए हमने कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद से संपर्क कर उनको वायरल वीडियो का लिंक भेजा। उनका कहना है, ‘मेरे साथ में मेरी पत्नी खड़ी है।‘ वीडियो को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘पवन गुप्ता‘ की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इसके मुताबिक, वह मुंबई में रहते हैं और एक विचारधारा से प्रभावित हैं। निष्कर्ष: वायरल वीडियो में ओडिशा की जयपोर विधानसभा सीट से विधायक ताराप्रसाद बाहिनीपति अपनी पत्नी मीनाक्षी को माला पहनाने के बाद हाथ मिलाते दिख रहे हैं। वीडियो को भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : कार्यक्रम में कांग्रेस नेता ने महिला से जबरदस्ती हाथ मिलाकर उसका अपमान किया। - Claimed By : FB User- पवन गुप्ता - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software